पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। इस दौरान 10 और 11 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, 10 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा 11 नवंबर को शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं होगी। इन समयावधियों में केवल छोटे…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद आवेदन करने वालों को लेट फीस देनी होगी। लेट फीस के साथ आप 12 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं। JAC ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal Section से ही भरे जाएंगे। परिषद ने छात्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि सभी आवेदन समय पर पूरे कर…
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और बनारस से खजुराहो के लिए चलने वाली वंदेभारत को रवाना किया। ये वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने के जरिए, ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देंगी। इनमें बनारस–खजुराहो…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बड़े कद्दावर नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंत्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार के चुनावी रण में होंगे। तीनों स्टार प्रचारक अलग-अलग क्षेत्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने इन दिग्गजों के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है। भाजपा एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे सीतामढ़ी और दोपहर एक बजे बेतिया में बड़ी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज तीन जगह होंगे।…
इस्तांबुल/इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार देररात कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। अब अगला दौर कब शुरू होगा यह अनिश्चित है। वार्ताकार दोनों पक्षों के बीच गहरे मतभेदों को दूर करने में विफल रहे। पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को तुर्किये के इस्तांबुल में शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने बंद दरवाजों के पीछे बातचीत की। वार्ताकारों ने दोनों को शांति के लिए बहुत समझाया। बात नहीं बनी। पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल स्वदेश वापसी के लिए रवाना हो गया है। पाकिस्तान के डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षामंत्री आसिफ ने…
हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त की भारी किल्लत हो गई है। इस संकट के कारण मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। थैलेसीमिया जैसे नियमित रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति राज्य सरकार की ओर से हाल ही में लागू किए गए एक नए नियम के कारण उत्पन्न हुई है। इस नियम के तहत ‘खून के बदले खून’ देने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने…
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में विभिन्न स्थानीय भाषाओं में इस गीत का प्रचार-प्रसार करना है। अमित शाह ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें कई लोग इस गीत का विभिन्न स्थानीय भाषाओं में अनुवाद करेंगे और इसका संदेश फैलाएंगे। इस अभियान में एक डिजिटल पहल भी होगी, जिसका विषय “#वंदेमातरम150” होगा…
रांची। झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है। तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था। तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में गुरुवार को घर वापसी कार्यक्रम के तहत गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश महासचिव शिव कुमार भगत और उनके समर्थकों को माला और अंगपट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोरी रोकने के अभियान से प्रेरित होकर युवा वर्ग कांग्रेस से जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े और कमजोर तबके की आवाज को जिस प्रकार…
पटना। Bihar Election 2025 Phase 1 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है। तीन बजे तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 59.82% में जबकि, सबसे कम वोटिंग पटना 48.69% में हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में…
