Author: shivam kumar

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम ने चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक (जेएच02एएस-2906) को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगा दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बिंद्र सिंह, पिता स्व. सिकेन्द्र सिंह,…

Read More

खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (15 नवंबर) और झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों पर 11 से 15 नवंबर तक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर झारखंड और खूंटी जिला दोनों के लिए गर्व का विषय है, इसलिए सभी…

Read More

पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। बता दें कि मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का समर्थकों से आह्वान करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर मोकामा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण मंगलवार से शुरू हो गया। अब तक की “मैपिंग और मैचिंग” प्रक्रिया में वर्तमान मतदाता सूची के केवल 32.06 प्रतिशत नाम ही वर्ष 2002 की मतदाता सूची में पाए गए हैं। वर्ष 2002 में राज्य में आखिरी बार एसआईआर कराया गया था और उसी सूची को इस बार आधार माना गया है। “मैपिंग और मैचिंग” का कार्य अभी जारी है। पश्चिम बंगाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में कुल करीब 7.66 करोड़…

Read More

धनबाद। राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही बस ने आगे चल रही बस को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पीछे की बस के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि…

Read More

धनबाद। धनबाद शहर के वासेपुर-पांडरपाला, राहमतगंज, लाला टोला, कबाड़ी पट्टी और बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मिडीह में मंगलवार की सुबह से ही पुलिस की दबिश ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस की कई टीम एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस छापेमारी में पुलिस ने वासेपुर के लाला टोला से मोहम्मद सामी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तौफीक नामक एक शख्स को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए दबोचा है। वहीं कुर्मिडीह में किशन खान…

Read More

– दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की सीटों पर सबकी नजर, -राजग का पलड़ा भारी पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण का मतदान 06 नवम्बर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर इन 121 सीटों पर थम जायेगा। इनमें दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की कई सीटें इस बार हाई प्रोफाइल बन गई हैं। खासकर तारापुर, अलीनगर, सरायरंजन, मोकामा और लखीसराय सीटों पर सबकी नजर है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इन तीनों प्रमंडलों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महागठबंधन पर स्पष्ट बढ़त बनाई थी। किन जिलों में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासियों की सरकार है। हमारी सरकार ने राज्य में विकास के साथ-साथ यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटशिला…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग पर सोमवार को गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि विभाग में ऐसा क्या चल रहा है कि विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य होने के बावजूद भी उन्हें मांगी गई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि विभाग उनसे कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है, जिससे सरकार की कार्य-संस्कृति पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। सरयू राय ने इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखते हुए दवाओं की खरीद में पारदर्शिता लाने और सभी…

Read More

पटना। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर  कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें राजनेता की बजाय “रसोइया” बनना चाहिए। दरअसल तेज प्रताप राहुल गांधी के हालिया बिहार के बेगूसराय दौरे को लेकर अपना बात रख है। जहां राहुल गांधी क्षेत्र के मछुआरों से बातचीत की और मछली पकड़ने के लिए एक तालाब में कूद पड़े। इस पर तंज कसते हुए  तेज प्रताप ने कहा कांग्रेस सांसद का काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है। वह नेता क्यों बने? तेज…

Read More

विशेष दुलारचंद यादव की हत्या से डिफेंसिव हुआ एनडीए अचानक हुआ हमलावर महागठबंधन के हाथों फिसला मुद्दा, अगड़ा बनाम पिछड़ा निष्क्रिय फिर से सरकारी नौकरी पर उतरा महागठबंधन, भाजपा दस हजारी योजना पर इतरायी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा समेत पूरे राज्य की राजनीति में जबरदस्त भूचाल आ गया है। मोकामा सीट एक तरफ अब प्रदेश की सबसे चर्चित और निर्णायक सीटों में शुमार हो गयी है, तो दूसरी तरफ चुनावी मुद्दों की भीड़ में अब कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी शामिल हो गया…

Read More