Author: shivam kumar

अंकारा (तुर्किये)। तुर्किये के बालिकेसिर प्रांत में भूकंप से भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रही। भूकंप के जोरदार झटके स्तांबुल और अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। तमाम इमारतें तेज झटकों की वजह से धराशायी हो गईं। देश की आपातकालीन एजेंसी ने यह जानकारी दी। ‘टीआरटी वर्ल्ड’ न्यूज चैनल की रिपोर्टे के अनुसार, तुर्किये की आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि सोमवार देररात देश के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:48…

Read More

काठमांडू। नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में बीती रात से शुरू हुई बारिश आज सुबह भारी बर्फबारी में बदल गई है। मुक्तिनाथ क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण वहां दर्शन के लिए पहुंचे हजारों पर्यटकों के फंसने की जानकारी सामने आई है। मुस्तांग जिला स्थित प्रसिद्ध मुक्तिनाथ क्षेत्र में आज सुबह से बर्फबारी हो रही है। मुस्तांग के प्रमुख जिला अधिकारी विष्णु प्रसाद भुसाल ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से यह बर्फबारी बुधवार तक होने की जानकारी दी गई है। मुस्तांग जिला प्रशासन ने बुधवार तक मुक्तिनाथ और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर नहीं जाने की सलाह…

Read More

पश्चिमी तट। इज़राइली सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कब्जे वाले पश्चिमी तट में तीन फ़लस्तीनी आतंकवादियाें को मार गिराया। यह जानकारी इज़राइली पुलिस के एक प्रवक्ता ने दी। पुलिस और इज़राइली सेना के अनुसार, ये आतंकवादी जेनिन शरणार्थी शिविर इलाके में हमले की योजना बना रहे थे। सेना ने उन पर गोलीबारी के साथ हवाई हमला भी किया। हमले में तीन आतंकवादी मारे गए। इजराइली सेना का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए की गई। इस बीच फ़लस्तीनी अधिकारियों की ओर से अभी इस बाबत कोई टिप्पणी नहीं आई है। जनवरी में जेनिन शिविर में…

Read More

ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सोमवार को कहा कि इज़राइल उनके ‘द्वीपीय देश’ की प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल है। राष्ट्रपति लाई ने अमेरिकी-इज़राइली पब्लिक अफेयर्स कमिटी (एआईपीएसी) द्वारा यहां आयोजित एक रात्रि भाेज के दाैरान यह टिप्पणी की। उन्होंने बाइबिल की प्रसिद्ध कहानी ‘डेविड बनाम गोलियाथ’ का जिक्र करते हुए कहा कि ताइवान को ‘सत्तावादी दबाव’ के खिलाफ डेविड की तरह मजबूती से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब हमारी ‘अंतरराष्ट्रीय’ स्थिति पर चुनौतियां आती हैं और चीन से हमारी संप्रभुता काे खतरा होता है, तब ताइवानी लोग अक्सर यहूदियों के उदाहरण…

Read More

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी थामा बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए रखने की जद्दोजहद में लगी है। दर्शक फिल्म के अनोखे मिजाज को पसंद कर रहे हैं, हालांकि वीकेंड की चमक के बाद अब इसकी कमाई के ग्राफ में थोड़ी सुस्ती नजर आ रही है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत उसके मुकाबले में डटी हुई है और सोमवार की परीक्षा दोनों फिल्मों के लिए किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं रही। ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सैकनिल्क के आंकड़े बताते हैं कि रिलीज़ के 7वें दिन ‘थामा’ ने 4.25 करोड़…

Read More

अभिनेता मनोज बाजपेयी के चाहने वालों के लिए जश्न मनाने का शानदार मौका आ गया है। कई महीनों से जो इंतजार सस्पेंस की तरह उनकी धड़कनें बढ़ा रहा था, उस रहस्य पर से अब पर्दा उठ चुका है। ‘द फैमिली मैन 3’ अपने धमाकेदार अंदाज में ओटीटी पर लौटने को पूरी तरह तैयार है। एक बार फिर श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) अपनी दोहरी जिंदगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और राष्ट्र सुरक्षा की जद्दोजहद के बीच नए मिशन पर निकलेंगे। इस जासूसी दुनिया की लोकप्रिय कहानी का तीसरा अध्याय 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है। पहले दो सीजन…

Read More

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और अब चुनाव आयोग यह प्रक्रिया देश के 12 अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी चलाने वाला है। विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन एसआइआर के इस दूसरे चरण का भी विरोध कर रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि यह विरोध केवल मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं। दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) की सांसद…

Read More

निर्दोष ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र पर हमला है रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाइबासा में शांतिपूर्ण धरना दे रहे आदिवासी ग्रामीणों पर की गयी पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में काम कर रही है और इसलिए चाइबासा में नो इंट्री नियम लागू नहीं किया जा रहा। मरांडी ने कहा कि बीती रात तांबो चौक पर नो इंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गया। उन्होंने कहा कि…

Read More

चाईबासा। चाईबासा के तांबो चौक में सोमवार की रात हुए हिंसक संघर्ष के बाद अब पूरे कोलहान क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। घटना की निंदा करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने बुधवार 29 अक्टूबर को कोलहान बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश ने हालात को इस कदर बिगाड़ दिया कि चाईबासा की सड़कों पर शांति के बजाय आग और धुआं नजर आने लगा। दरअसल, सोमवार को दिन में ग्रामीणों का नो-एंट्री आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल…

Read More

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर तंज कहते हुए कहा कि रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है राज्य। 2 करोड़ 70 लाख नौकरियों का वादा झूठा, विपक्ष बताये कहां से लाएंगे 12 लाख करोड़ । लालू प्रसाद यादव ने 15 साल तक बिहार को भ्रष्टाचार और घोटालों में उलझाए रखा। एनडीए सरकार ने दी 12 लाख लोगों को नौकरी, 38 लाख को रोजगार । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला और कहा है कि जिनके माता-पिता ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में एक…

Read More

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को एक से अधिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस निर्वाची पदाधिकारी, 209-करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, सासाराम द्वारा जारी किया गया है। मंगलवार यानि 28/10/2025 को जारी की गयी नोटिस में कहा गया है कि दैनिक समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (कोलकाता-पटना संस्करण, दिनांक 28.10.2025) में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रशांत किशोर का नाम बिहार राज्य की निर्वाचक सूची के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज है। निर्वाची…

Read More