नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाजा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 20 सूत्री योजना का समर्थन किए जाने पर कहा कि इस योजना में गाजा के लोगों की भूमिका, फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी की गई है। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ एकजुटता जताई लेकिन योजना में गाजा के लोगों की भागीदारी और भविष्य को लेकर कई बुनियादी सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। क्या गाजा के प्रशासन में स्थानीय लोगों की कोई भूमिका होगी और क्या फिलिस्तीनी राज्य…
Author: shivam kumar
बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पेसमेकर लगवाने के लिए यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। प्रियांक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मल्लिकार्जुन खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और अब वे उसी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभार। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष की…
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सनातन धर्म की परंपरा के संवाहक जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्वामी गिरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर अपनी मंगलकामना संदेश में कहा कि भारतभूमि का इतिहास केवल तिथियों और घटनाओं का क्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के अमर स्पंदनों का प्रवाह है। इस प्रवाह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उदय उस दिव्य धारा का प्रतीक है, जिसने पिछले सौ वर्षों में भारत की आत्मा को जाग्रत किया, समाज को संस्कारित किया…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध महाराष्ट्र के एक मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को महानगर के परिवर्तन चौक पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र सिख समाज के लोगों ने ‘हम हैं योगी के साथ’ के नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना से माफी मांगने की मांग की। इस प्रदर्शन में कई जनपदों के सिख प्रतिनिधि शामिल हुए। इस माैके पर गुरू गोविन्द सिंह सेवा समिति के महामंत्री सरदार परविन्दर सिंह ने कहा कि सिख समाज सभी धर्मों का सम्मान करता है। महाराष्ट्र के मौलाना का…
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य के करनाल जिले के गांव फरीदपुर निवासी महेंद्र जुनैजा का बीतों दिनों देहांत हो…
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय कारागार नैनी प्रयागराज में माफिया अतीक के बेटे अली को सुरक्षा के मद्देनजर शासन के आदेश पर झांसी जेल के लिए भेज दिया गया। यह जानकारी बुधवार को जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम शासन से निर्देश प्राप्त हुआ कि नैनी जेल में बंद अली पुत्र स्वर्गीय अतीक अहमद को यहां से झांसी जेल भेज दिया जाय। निर्देश के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से झांसी जेल के लिए भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि अली के खिलाफ, अपहरण ,रंगदारी मांगने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।…
कोडरमा। जिला पुलिस लाइन में चालक पद पर कार्यरत जवान मंसूर आलम (42 वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मंसूर आलम के पिता का नाम लियाकत अंसारी हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस लाइन बैरक में रहने वाले मंसूर ने अपने साथियों को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद साथी जवान तत्काल बैरक पहुंचे। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया। पर इलाज के दौरान मंसूर की मौत हो गई। इधर मृतक की पत्नी…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय संगीत जगत के महान गायक और संगीतकार सचिन देव बर्मन की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सचिन देव बर्मन ने अपने अद्भुत गायन और संगीत रचनाओं से भारतीय संगीत को नई ऊंचाई दी। उनकी धुनें आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती हैं। सचिन देव बर्मन का जन्म त्रिपुरा के राजपरिवार में हुआ था। वे हिंदी और बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार बने। भारतीय सिनेमा को उन्होंने ऐसे अमर गीत दिए जो आज भी संगीत प्रेमियों के…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा और ग्राम्य विकास को प्राथमिकता दे रही है। वे योजनाएँ जो सीधे गाँव और किसानों से जुड़ी हैं, उन्हें तेज़ी से पूरा कराया जाएगा। 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹1823 करोड़ की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹500…
गुवाहाटी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारत की महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीतू डेविड को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे महिला वनडे विश्व कप 2025 के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति ने यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने पहले श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को आउट किया और फिर कवेशा दिल्हारी को पवेलियन भेजते हुए वनडे में अपना 142वां विकेट लिया, जिससे उन्होंने नीतू डेविड (141) को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अनुष्का संजीवनी को आउट…
गुवाहाटी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का आगाज शानदार अंदाज़ में किया और उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्षपूर्ण स्थिति से उबरकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद दीप्ति शर्मा (87 रन) और अमनजोत कौर (57 रन) की सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला। हरलीन देओल (48) और प्रतिका रावल (37)…