सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में उनके खेलने की संभावना “कम” है। कमिंस फिलहाल अपनी कमर की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और उन्होंने हाल ही में दौड़ना शुरू किया है। सितंबर की शुरुआत में कमिंस की कमर में लंबर बोन स्ट्रेस की समस्या सामने आई थी। तब से उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी है। वह आखिरी बार जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। सोमवार को सिडनी में फॉक्स क्रिकेट सीजन लॉन्च…
Author: shivam kumar
अकारा। घाना ने रविवार को अपने अंतिम क्वालिफायर मुकाबले में कोमोरोस को 1-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच में सिर्फ एक अंक की जरूरत होने के बावजूद घाना ने आक्रामक शुरुआत की। कोमोरोस, जिसने क्वालिफायर में घाना को एकमात्र हार दी थी, ने कड़ा मुकाबला पेश किया और तीसरे मिनट में ही गोल करने का मौका बनाया। हालांकि पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही टोटेनहम हॉटस्पर के मिडफील्डर मोहम्मद कुडुस ने 47वें मिनट में गोल दागकर लगभग 35 हजार दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस जीत के…
नई दिल्ली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद चर्चा में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्नन गोपीनाथन उन साहसी अफसरों में से हैं, जिन्होंने हमेशा वंचितों और हाशिये पर खड़े लोगों के लिए आवाज उठाई। गोपीनाथन का कांग्रेस में आना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो न्याय और समानता…
जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर आगमन पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। शाह नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पंहुचे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनियां, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित गणमान्य-जन उपस्थित रहे।
काठमांडू। पिछले तीन साल से हमास के कब्जे में रहे नेपाली नागरिक विपीन जोशी के जीवित नहीं रहने की आधिकारिक जानकारी नेपाल सरकार और जोशी के परिवार वालों को दे दी गई है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने आज सुबह ही तेल अवीव स्थित नेपाली राजदूतावास और विपिन के परिवार वालों को एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनके जीवित नहीं रहने की आधिकारिक जानकारी दी है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और नेपाली राजदूत धन प्रसाद पंडित की उपस्थिति में आईडीएफ ने विपिन की मां और बहन तथा नेपाल के धनगढ़ी में रह रहे उसके भाई को…
गाजा पट्टी/ तेल अवीव। गाजा में युद्धविराम समझौते के अनुरूप आज कुछ देर पहले आतंकवादी समूह हमास ने सात इजराइली बंधकों को रेडक्रॉस को सौंप दिया। हमास आज ही 13 बंधकों को कुछ देर बाद छोड़ेगा। रेडक्रॉस को सौंपे गए बंधकों में गली बर्मन, ज़िव बर्मन, एतन अब्राहम मोर, ओमरी मिरान, मतन अंगरेस्ट, अलोन ओहेल और गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं। इस बीच इनके परिवारों के घरों पर भारी भीड़ जमा हो गई है। परिवारजन भावुक हैं। कई तो रो पड़े। अब सब उनके घर लौटने का इंतजार है। रेडक्रॉस ने पुष्टि की है कि उन्हें सातों बंधक हमास ने सौंप दिए…
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल कमाई कर रही है और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब 11 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन इसकी लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है। दर्शकों के सिर पर फिल्म का क्रेज इस कदर चढ़ा है कि हर शो हाउसफुल जा रहा है। लोगों का जबरदस्त प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। कीमत में कमी होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये से लेकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,640 रुपये से लेकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,79,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,220…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव काे लेकर आखिकार गठबंधन ने बीते कल सीटाें का बंटवारा कर लिया लेकिन सीट बंटवारे के बाद भी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लाेक माेर्चा (रालाेमाे) की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। सीट शेयरिंग के बाद रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर ऐसा बयान दिया है जिससे कयास लगने लगे हैं कि कुशवाहा एनडीए छोड़ सकते हैं। एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाता तोड़ सकते हैं। कुशवाहा ने सीट शेयरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है।…
नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में रविवार की रात्रि चोरी की भीषण घटना हुई है। जहां नवादा सदर अस्पताल से सेवानिवृत नर्स मांडवी कौशिक के घर चो चोरों ने घर में रखें लगभग 50 लाख का गहना और 10 लाख रुपया नगद की चोरी हुई है।जिसके बाद मुहल्ले में दहसत का माहौल कायम हो गया। घटना तब हुई जब घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि उनके हनुमान नगर स्थित पुराने वाले घर में नगद और गहना रखा हुआ था। ठीक उसी घर के सामने उनका नया…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 10 अक्टूबर को जानकारी दी थी कि कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को होगी, लेकिन विभाग ने सोमवार को बैठक के समय में बदलाव किया है।
