Author: shivam kumar

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में संगम नदी में डूबे 15 वर्षीय छात्र कुणाल बिरुवा का शव चौथे दिन मंगलवार को बरामद किया गया है। शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और फुटबॉल खेलने संगम नदी गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर चाईबासा सदर के एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और एसडीपीओ बहामन…

Read More

चाइबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गयी हैं। बीती रात मध्यरात्रि को सारंडा में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब दर्जनभर हथियारबंद नक्सली देर रात अचानक गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घरों में बंद रहने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने टावर पर लगे पैनल और बैटरी उपकरणों में आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में टावर धधक उठा और पूरे इलाके में लपटें दिखने लगीं। आग लगने के बाद…

Read More

अररिया। जिले में निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय हो कि जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन सम्पन्न होने के उपरांत मशीनों के सेग्रीगेशन का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मशीनों का पृथक्करण पूर्णतः सुव्यवस्थित और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। इस दौरान वेयर हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 320 रुपये से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,410 रुपये से लेकर 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…

Read More

रांची। दक्षिणी दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरे पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड से विदा हो गया। इसके साथ ही गुलाबी ठंड राज्य में दाखिल हुई। राजभर के लोगों को ठंड की गुनगुनी धूप भाने लगी है और सुबह में धूप में बैठना अच्छा लगने लगा है। हालांकि दोपहर में धूप में तल्ख़ी महसूस की जा रही है, लेकिन शाम होते हैं ठंड का एहसास होने लगा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पूरे झारखंड में सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हुई है। इस वजह से इस वर्ष कड़ाके की ठंड पढ़ने की आशंका है। संभवतः दीपावली और महापर्व छठ के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। शुक्रवार की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजार रिकवरी के मूड में नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स करीब 600 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह…

Read More

अररिया। बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।जिसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए है की जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके। पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा…

Read More

जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा सुधार (रिफॉर्म) देश के तीन नए आपराधिक न्याय कानूनों का क्रियान्वयन है। इनके पूर्ण रूप से लागू होने के बाद भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली दुनिया की सबसे आधुनिक प्रणाली बन जाएगी। शाह ने विश्वास जताया कि इन कानूनों के जरिये लंबित मामलों में तेजी आएगी और न्याय अब वर्षों नहीं, समयबद्ध रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2027 से नई आपराधिक संहिताओं के तहत किसी भी एफआईआर के तीन वर्ष के भीतर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। शाह सोमवार…

Read More

– एजेंसी ने तमिलनाडु के दवा नियंत्रण अधिकारियों और श्रीसन फार्मा पर छापेमारी चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कफ सिरप से हुईं मौतों से जुड़े मामले में सोमवार को श्रीसन फार्मा के चेन्नई स्थित ठिकानों और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की है, उनमें तमिलनाडु औषधि नियंत्रण कार्यालय (ड्रग कंट्रोल विभाग) के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई मध्य…

Read More

नई दिल्ली। मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना की चार दिवसीय भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को संविधान की छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने साल 1990 से 2000 तक मंगोलिया में भारत के राजदूत रहे प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु और लद्दाख के सम्मानित नेता 19वें कुशोक बकुला रिनपोछे के योगदान को भी याद किया। जयराम रमेश ने सोमवार को अपने एक पोस्ट में लिखा कि आज मंगोलिया के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर हैं और यह अवसर हमें याद दिलाता है उस ऐतिहासिक भूमिका की, जो भारत और विशेषकर लद्दाख के…

Read More