नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बिहार के सारण जिले में स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी बाबू) के पैतृक गांव सिताब दियारा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा क्षेत्र को उड़ान निषेध ड्रोन क्षेत्र (नो ड्रोन फ्लाई जोन) घोषित किया गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाया गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, राधाकृष्णन सिताब दियारा में लोकनायक के पैतृक आवास पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। साथ ही जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। वे सिताब दियारा में स्थित…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की जुगसलाई पुलिस ने पार्वती घाट के पास से अपराध विरोधी जांच अभियान के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों को पकड़ा है। उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूर्वी सिंहभूम के नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) कुमार शिवाशीष ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात गिरफ्त में लिए गए आरोपितों में एक नाबालिग है, जिसे निरूद्ध किया गया है, जबकि दूसरे आरोपित मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित मो. रेहान बिष्टूपुर थाना…
रामगढ़। डीसी फ़ैज़ एक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला अंतर्गत ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के तहत विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को टाउन हॉल रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को पहचान पत्र और पेंशन योजना से संबंधित पत्र दिया। मौके पर ट्रांसजेंडर काव्या राज, संजू किन्नर, माही सिंह और सोमनाथ को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। वहीं मंटू मांझी, मुन्नी हिजरा, दशरथ राम, अर्जुन कुमार, प्रमोद शर्मा, सुन्नी कुमारी यादव, राजदीप कुमार एवं मन्नू कुमार को पेंशन योजना से संबंधित पत्र उपलब्ध…
हजारीबाग। हजारीबाद में पुलिस ने दो लोगों को नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध नशीला कफ सिरप और इंजेक्शन भी बरामद किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जेल रोड स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह पानी टंकी के पास अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहें हैं। पुलिस ने छापामरी टीम का गठन कर उन दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पकड़ में आरोपितों की पहचान…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड शुरू होते ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। ठंड बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट होगी। हालांकि बीच-बीच में मौसम में होने वाले परिवर्तन के चलते तापमान में दो – चार डिग्री कमोबेश होगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। वहीं अभी भी राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार है जो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से कम होगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को झारखंड के कई जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी…
भोपाल। मध्य प्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 23 मासूम बच्चों की मौत के मामले में तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को एसआईटी ने चेन्नई से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छिंदवाड़ा जिले के परासिया की कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग की। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जस्टिस शैलेंद्र उइके की कोर्ट ने रंगनाथन को 10 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। इस दौरान कोर्ट परिसर में आरोपित रंगनाथन पर हमले की कोशिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने मारो और फांसी…
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट से कामारहाटी के कुख्यात जयंत सिंह को जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति विश्वरूप चौधरी की पीठ ने शुक्रवार को यह जमानत मंजूर की। हालांकि कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। जमानत की शर्तों के अनुसार, जयंत को अभी बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। वह केवल संबंधित थाना प्रभारी से मिलने के लिए ही वहां जा सकते हैं। जुलाई 2024 में दक्षिणेश्वर थाने में जयंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में उन्हें अब जमानत…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है लेकिन बिहार में महागठबंधन और राजग गठबंधन में सीट बंटवारे का इंतजार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में सहयोगी नेताओं से बातचीत कर रही भाजपा के नेताओं ने चिराग पासवान से सीटों पर सहमति बनने के बाद जदयू के बड़े नेताओं और उपेंद्र कुशवाहा के साथ बैठक कर ली है। राजग में कौन कितनी लड़ेगा और कौन सी सीट लड़ेगा, इस पर सहमति बनने की अपुष्ट खबरें हैं। सीटिंग सीटों के लेन-देन को लेकर कुछ सहयोगी दलों के…
पटना। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही खींचतान के बीच आज ज्याेति सिंह ने पटना में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की। शेखपुरा हाउस में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से ज्याेति सिंह की मुलाकात के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद चुनाव लड़ना या टिकट मांगना नहीं है। ज्योति सिंह ने कहा कि “मैं यहां टिकट मांगने या चुनाव लड़ने के लिए नहीं आई हूं। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जो अन्याय मैंने झेला है, वैसा कोई और महिला न झेले। मैं उन सभी…
हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम ज्ञानी राम है। एसीबी के अनुसार ज्ञानी राम जमीन की दाखिल खारिज के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय उसे पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि आवेदक हिरामन प्रजापति ने जमीन की दाखिल खारिज को लेकर ऑनलाइन आवेदन दिया था। दाखिल खारिज करने को लेकर जब शिकायतकर्ता ने राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम से…
विशेष देश के लिए बेहद चिंताजनक है कफ सिरप कांड, नन्हीं जानों से खेलने का हक किसने दिया इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी केवल दोषी कंपनियों पर नहीं, पूरे तंत्र पर है, जिसने नैतिकता की आंखें मूंद लीं मानवता विरोधी अपराध के लिए दोषियों को कठोरतम दंड देने की जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों की जो खबरें आयीं, उन्होंने पूरे देश की नींद उड़ा दी है। महज खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारी के लिए दी जाने वाली खांसी की दवा बच्चों के जीवन पर इतनी…
