– साईं सुदर्शन ने भी लगाया नाबाद अर्धशतक नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी और साईं सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने पहले दिन चायकाल तक 1 विकेट पर 220 रन बना लिये हैं। यशस्वी 111 और साईं सुदर्शन 71 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले आज सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी और केएल राहुल ने भारत…
Author: shivam kumar
ओरान (अल्जीरिया)। अल्जीरिया ने गुरुवार को मिलूद हदेफ़ी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। अल्जीरिया के लिए मोहम्मद अमौरा ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान रियाद महरेज़ ने एक गोल कर टीम की जीत पक्की की। इस जीत के साथ डेज़र्ट फॉक्सेस (अल्जीरिया की टीम का उपनाम) ने ग्रुप जी में 9 मैचों से 22 अंकों के साथ शीर्ष स्थान मजबूत किया। टीम ने अब तक सात जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की है। यह अल्जीरिया की फीफा विश्व कप में पांचवीं एंट्री…
नई दिल्ली। हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब तक कई आलाधिकारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया। शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मृतक के सुसाइड नोट में कथित…
भदोही में 11 से 14 अक्टूबर तक चलेगा कालीन मेला दुनिया के 67 देश के 442 निर्यातकों आने की उम्मीद भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 11 अक्टूबर को यहां भदोही के एक्सपो मार्ट में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारम्भ करेंगे। इस कालीन मेले में 67 देश के 442 निर्यातक जातक भाग लेने आ रहे हैं। जिला प्रशासन और अखिल भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान कई लेयर की सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेला 11 अक्टूबर से शुरू होकर 14 तक चलेगा। प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
कोकरनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के ऊपरी इलाकों से सेना के एक और कमांडो का शव बरामद किया गया है। तीन दिन पहले सेना के दो पैरा कमांडो भीषण बर्फीले तूफान के बीच इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान लापता हो गए थे।दूसरे शव की बरामदगी के साथ ही कठिन इलाके और जमा देने वाले तापमान के बावजूद जारी गहन तलाशी अभियान समाप्त हो गया है। कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद दो दिन पहले अहलान गडोले इलाके में एक अभियान शुरू किया गया था।…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के कार्यालय सहित 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापे कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में जारी हैं। इडी की कार्रवाई जिन दो मामलों में की जा रही है, उनमें से एक नगरपालिकाओं में नौकरी के बदले नकद घोटाले से संबंधित है, जबकि दूसरा बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ा है। एजेंसी की एक टीम ने उत्तर कोलकाता के साल्ट लेक स्थित मंत्री सुजीत बोस के कार्यालय में भी छापेमारी की, जो नगरपालिकाओं में भर्ती…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मणिपुर पुलिस मुख्यलाय ने दी। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू हवलदार को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी राज्य भर के संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में चलाए जा रहे गहन तलाशी और क्षेत्र वर्चस्व अभियानों के तहत हुई। इसी बीच गुरुवार को ही इंफाल पूर्व…
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आज अपने मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल किया। इसी के साथ मंत्रिमंडल में दिसानायके सहित कुल 23 सदस्य हो गए। यह संख्या संविधान के तहत निर्धारित 25 सदस्यों की अधिकतम सीमा से अभी भी दो कम है। डेली मिरर अखबार के अनुसार नए मंत्रियों और उप मंत्रियों को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति के समक्ष शपथ दिलाई गई। दिसानायके ने सालभर पहले पहले नेशनल पीपुल्स पॉवर (एनपीपी) सरकार का गठन किया था। नए चेहरों में सुसिल रणसिंघे को आवास मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल…
काठमांडू। इजरायल और हमास के बीच हुए नए संघर्ष विराम समझौते के तहत सोमवार तक गाजा से 20 जीवित बंधकों की रिहा किया जाना है। रिहा किए जाने वाले इन बंधकों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है लेकिन उसमें नेपाली नागरिक बिपिन जोशी का नाम शामिल नहीं है। अक्टूबर 2023 में हमास के हमलों के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को दो साल के बाद संघर्ष विराम के पहले चरण में रिहा किया जा रहा है लेकिन नेपाली नागरिक का नाम उसमें शामिल नहीं है जिससे उसके परिजन बेहद चिंतित हैं। हमास और उसके सहयोगियों ने हमले के दौरान…
क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने सात अक्टूबर को बलघाटर में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर हमले पर विस्तृत बयान जारी किया है। बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने कहा कि लड़ाकों ने बलघाटर में पाकिस्तानी सेना की चौकी पर कब्जा कर लिया। 14 सैन्यकर्मियों को मार डाला और चार को घायल कर दिया। उनके हथियार और अन्य सैन्य उपकरण छीन लिए। आजादी के इस आंदोलन में उसकी कुर्बान यूनिट के प्रमुख अब्दुल्ला दियार उर्फ सोगहत की जान चली गई। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने विस्तृत बयान नौ अगस्त…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमले गाजा संघर्षविराम समझौते को संभव बनाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए। उन्होंने कहा कि इन हमलों ने ईरान की परमाणु क्षमता को सीमित कर दिया और क्षेत्र में शांति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। व्हाइट हाउस में गुरुवार को कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “मेरा मानना है कि ईरान पर हमला बहुत जरूरी था, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता, तो उनके पास अब तक कई परमाणु हथियार होते। तब चाहे हम कोई भी समझौता करते, उस पर एक काला साया बना…
