Author: shivam kumar

रांची।रांची जिले में तीन थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। इसके संबंध में पुलिस विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ओरमांझी थाना में पदस्थापित मनीष तिवारी को अब अरगोड़ा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अरगोड़ा थाना में तैनात ब्रमदेव प्रसाद को पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, शशिभूषण चौधरी को ओरमांझी थाना की कमान सौंपी गई है। वे इससे पहले मांडर अंचल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी क्रम में, पूनम कुजूर को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को उन्होंने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में प्रेस संचालकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई और अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की निर्वाचन-संबंधी प्रचार सामग्री, जैसे पोस्टर, बैनर, पैम्पलेट, पर्चा, फ्लेक्स की छपाई करने से पूर्व प्रिंटिंग प्रेस संचालक को अनिवार्य रूप से उस सामग्री पर प्रिंटर और प्रकाशक का नाम, पता एवं संख्या अंकित करना होगा। साथ ही, प्रत्येक ऐसी सामग्री की एक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में सहज और सुलभ भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने की। इस बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सुलभ मतदान केंद्रों की तैयारी, तथा मतदान दिवस पर सहयोगी व्यवस्थाओं जैसे स्वयंसेवकों की नियुक्ति और समय पर प्रशिक्षण कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शिक्षकों से लाखों रुपये की अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में शामिल हैं: राकेश महतो – मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर प्रदीप फेडरिक मिंज – प्लस टू उच्च विद्यालय, गोइलकेरा अलोक मुंडू – प्लस टू उच्च विद्यालय, कुल्डा, बंदगांव यह मामला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों से जुड़ा है, जिनसे बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध रूप से 35 से 40…

Read More

पाकुड़। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर स्थित तारापुर गाँव के पास बने पुल की एक तरफ की रेलिंग कई महीनों से टूटी हुई है, जो आए दिन खतरे का कारण बन रही है। इस पुल से हर दिन सैकड़ों वाहन, स्कूल बसें और बाइक सवार गुजरते हैं, लेकिन टूटी रेलिंग के कारण उनका संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह रेलिंग एक भारी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन इतने महीने बीत जाने के बाद भी विभाग या संबंधित प्रशासन ने मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। रात के समय…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख 50 हजार रूपये बरामद किया है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चंपारण जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार शाम को चौपारण थाना के चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी टीम की ओर से वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान इरटिगा कार वाहन संख्या ( जेएच 02 बीभी0702 )को रोककर वाहन की जांच की गई।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिंहभूम डाक मंडल की ओर से छह से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का सफल और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसने भारतीय डाक विभाग की सामाजिक-आर्थिक विकास में भूमिका को सशक्त रूप से उजागर किया। प्रधान डाकघर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर के लागू होने से डाक सेवाओं में गति और पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़े हैं, जिससे ग्राहकों को कहीं से भी लेनदेन की सुविधा मिल रही है। सप्ताह की शुरुआत छहअक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस से…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुबरी नदी के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में शव देखकर तुरंत जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डहरभंगा के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र यादव और टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार और एएसआई रामप्रवेश राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक मोबाइल…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, ट्रेंट लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में 32 डिग्री से तापमान गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री हो गया है। वही झारखंड में तापमान घटकर 18 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया है। इन दिनों राज्य भर में लोगों को सुबह में और रात में ठंड का अनुभव होने लगा है। लोग अब रात में चादर की जगह कंबल ओढ़ने लगे हैं। वहीं…

Read More