जमशेदपुर। अपनी समस्याओं और शिकायतों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अब लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मंगलवार को ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा की शुरुआत की है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे WhatsApp पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसे संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी तक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। वहीं, शिकायतकर्ता को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए शिकायत की प्रगति की जानकारी भी मिलती रहेगी। WhatsApp से घर बैठे दर्ज होगी शिकायत इस…
Author: shivam kumar
रातू। रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के चिपरा गांव में जमीन और संपत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मंगलवार को एक भाई की कथित तौर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भिखाराम उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी भाई जयनाथ उरांव मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीणों ने चिपरा इलाके में खेत के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव खून से लथपथ था। शव मिलने की सूचना फैलते…
गोड्डा। नहर चौक स्थित सूर्या नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। 15 सितंबर 2026 को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए त्रिस्तरीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति घटना से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाएगी। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार, सूर्या नर्सिंग होम में गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद कंचन देवी, पति अशोक कुमार की…
पटना। दारोगा भर्ती परीक्षा को रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से कराने और बीपीएससी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन देखते ही देखते पुलिस के लिए चुनौती बन गया। भारी सुरक्षा और जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए विधानसभा के करीब पहुंच गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बैरिकेडिंग को चकमा देकर आगे बढ़े छात्र प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा…
धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक ने पुलिस से अपने ही भाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोलकाता के शिया रोड स्थित शिद्रा बैंक्विट की चौथी मंजिल से गिरफ्तारी के बाद जेल जाने से पहले बंटी ने पुलिस के सामने कहा कि उसका पूरा परिवार प्रिंस खान की हरकतों से परेशान है। उसने पुलिस से यहां तक गुहार लगाई कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया जाए। बंटी के पुलिस के समक्ष दिए गए बयान का करीब 42 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह अपना नाम बंटी खान…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नशीले पदार्थों की तस्करी और इनके इस्तेमाल का खतरा लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह समस्या अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और संगठित अपराध से भी जुड़ती जा रही है। प्रवर्तन एजेंसियां अब सिर्फ नशीले पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित रहने के बजाय पूरे नारकोटिक्स नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही हैं। तीन साल में हजारों किलो ड्रग्स बरामद जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स की समस्या की गंभीरता का अंदाजा बरामदगी के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC, JSSC CGL-2023 समेत CDPO और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामले में अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत बरकरार रखी है। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्तियां और भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने के फैसले पर पहले से जारी अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगी। सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला दो दिन का समय मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में CID की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करने और विस्तृत…
वेलिंग्टन: समुद्र के बीच एक सुनसान और बेहद दुर्गम द्वीप पर करीब दो सदियों तक दुनिया से अलग रहकर सूअरों की एक ऐसी आबादी विकसित हुई, जिसने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कहानी शुरू होती है साल 1807 से, जब जहाज के कैप्टन अब्राहम ब्रिस्टो ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड द्वीप (तूफानी द्वीप) समूह के एक हिस्से में कुछ सूअर छोड़ दिए थे। उद्देश्य था कि भविष्य में अगर कोई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाए और उसके लोग वहां फंस जाएं, तो उनके लिए भोजन का इंतजाम हो सके। लगभग 192 साल बाद जब वैज्ञानिकों की एक टीम इन सूअरों…
IAS Monika Yadav Success Story: राजस्थान के सीकर जिले की बेटी मोनिका यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लिसाड़िया गांव की रहने वाली मोनिका ने महज 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की। उन्होंने परीक्षा में 403वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। मोनिका की सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि यह बताती है कि सही दिशा, निरंतर…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत हो गई है। एआर रहमान के संगीत, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज तथा डॉ. कुमार विश्वास की लेखनी से सजा पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है। गाने के सामने आते ही फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी चर्चा शुरू हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल…
धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की सिर काटकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते से नाराज युवक के पिता और परिवार के कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव से सिर अलग कर उसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार…
