नई दिल्ली। लगातार दो सप्ताह तक प्राइमरी मार्केट में बड़ी संख्या में नए आईपीओ की लॉन्चिंग होने के बाद सोमवार 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट की हलचल तुलनात्मक रूप से कम रहने वाली है। इस सप्ताह पांच नए आईपीओ लांच होने वाले हैं। इनमें से चार आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन के लिए पहले से ओपन हुए तीन आईपीओ में भी सोमवार तक और एक आईपीओ में मंगलवार बोली लगाई जा सकेगी। इस सप्ताह होने वाली लिस्टिंग की बात करें तो 24…
Author: shivam kumar
अररिया। अररिया में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ शनिवार शाम से रातभर मूसलाधार बारिश हुई।जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया। अररिया जिला में सड़क पर पानी का जमाव हो गया।सबसे खराब हालत फारबिसगंज शहर में मुख्य बाजार सदर रोड का रहा,जो पूरे पानी में डूब गया।जिसके कारण आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण फोरलेन सड़क एनएच 27 और फारबिसगंज कुरसेला स्टेट हाइवे में कई स्थानों पेड़ गिर जाने के कारण यातायात पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। गुजरात के पोरबन्दर से आसाम के सिलचर तक जाने वाली एनएच 27 फोरलेन सड़क पर ढोलबज्जा…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित जमसोती नाला के समीप छड़ लदा एक ट्रैकर पलट गया। शनिवार रात की इस घटना में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान , (बिहार) के समस्तीपुर जिले के मोहदीनगर निवासी राकेश महतो (30, पिता बुघन महतो) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर बोकारो से छड़ लोड कर पटना जा रहा था। इसी बीच रात के करीब 10 बजे कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप तीखे मोड़ के पास ट्रेलर अनियंत्रित हो गई। ट्रेलर का संतुलन बिगड़…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को लोडेड पिस्टल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजादनगर और कपाली क्षेत्र में सक्रिय अपराधी साजिद साततल्ला मैदान, डांगोडीह में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अरविंद बिनहा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साततल्ला मैदान में छापेमारी की और आरोपित को…
4 घंटे से शव रख कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण, जाम है एनएच-33 रामगढ़। रांची- पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित हाईवा ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे के बाद भाग रहे हाइवा चालक ने एक क्रेटा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह गाड़ी सड़क पर ही खड़ी हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे…
काठमांडू। नेपाल के पूर्वी क्षेत्र के जिले में शनिवार रात भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मुख्य जिला अधिकारी सुनीता नेपाल के अनुसार, इलाम नगरपालिका और मैजोगमाई सहित विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दो घर दबे हुए थे। लापता लोगों की तलाश और घायलों की सहायता के लिए चल रहा अभियान फिलहाल जारी है। बचाव अभियान रविवार सुबह शुरू हुआ लेकिन चुनौतीपूर्ण इलाके और लगातार हो रही बारिश ने प्रयासों को बाधित किया है। इटहरी से मंगसेबुंग में बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए एक हेलीकॉप्टर का अनुरोध किया…
पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में फंदे पर लटका नवविवाहित का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। शव की पहचान पुनीता देवी, पति राकेश कुमार के रूप में हुई है। उसकी शादी 13 महीने पहले हुई थी। रविवार एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। एमएमसीएच में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं मिलने पर हत्या कर फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। चाचा संतु मेहता के अनुसार शादी के समय चार लाख रुपये…
काठमांडू। लगातार बारिश ने नेपाल की आठ प्रमुख नदियों को खतरे के स्तर से ऊपर धकेल दिया है। बागमती, कोशी, अरुण, तामोर, कोशी, बुधिखोला (सुनसरी) और बीरिंग खोला (झापा) नदियों में जल स्तर खतरे की सीमा को पार कर गया है। बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग के प्रमुख बिनोद पराजुली ने कहा कि अतिरिक्त 12 नदी स्टेशनों ने अलर्ट मार्क से ऊपर जल स्तर की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि कोशी प्रांत में नदी का स्तर अभी भी बढ़ रहा है, जबकि बागमती और मधेश प्रांत के कुछ हिस्सों में या तो स्थिर है या धीरे-धीरे कम हो रहा है। विभाग…
पूर्वी सिंहभूम। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर को हुए एक शौक़ीन कपल के साथ लूटपाट कांड का पुलिस ने खुलासा करने में सफलता हासिल की है। गम्हरिया के शुभांकर रावत और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े के साथ हुई इस वारदात में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है, जबकि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। घटना उस समय घटी जब शुभांकर और योगिता टाटानगर स्टेशन से मानगो बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। आरोपितों ने उन्हें बस स्टैंड…
पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने रविवार को कुंआ मैदान के पास ब्राउन शुगर बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राजू लोहार है, जो उरांव बस्ती का रहने वाला है। डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपित के पास से 98 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2200 नकद बरामद हुए हैं। जांच में यह सामने आया कि राजू पहले भी साकची इलाके में इसी तरह का अवैध कारोबार करता रहा है और साकची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आठ महीने जेल में रहने के बाद भी राजू ने नशे के इस…
– मुख्यमंत्री ने काजीरंगा नेशनल पार्क का किया भ्रमण, चाय बागान में श्रमिकों-बहनों से किया आत्मीय संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और चाय बागान का भ्रमण किया। उन्होंने बागान में चाय उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन कर स्थानीय किसानों और श्रमिक बहनों से आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चाय उद्योग असम का गौरव और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। परिश्रम, अपनत्व एवं सादगी की धरती असम और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार-उद्योग के साथ ईको-टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन की दिशा में…
