Author: shivam kumar

डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जैना की मौजूदगी में स्कूली छात्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ बरवाडीह। देश विदेश में खुले पार्क के तौर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला नेशनल पार्क प्रजनन काल से बंद के बाद आज से पर्यटकों के लिए पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर खोल दिया गया।बता दे कि प्रजनन काल के बाद पार्क खुलने का इंतज़ार कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।उद्घाटन समारोह में पार्क के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जैना ने अपनी मौजूदगी में स्कूली छात्र रोहन कुमार के हाथों फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन…

Read More

62 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ किया -राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई के 46 टॉपर छात्र सम्मानित नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प है कि अब बिहार का युवा अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार पाएगा और पलायन का दौर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि कभी शिक्षा और रोजगार के अभाव में लाखों युवाओं को बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों की ओर जाना पड़ा था लेकिन आज राज्य विकास के नए युग में प्रवेश…

Read More

पटना। चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना के होटल ताज में चल रही अहम बैठक सम्पन्न हो गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर दो चरणों में चुनाव संपन्न कराने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। चुनाव आयोग से उन्होंने पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती किये जाने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने भारत की लोकतांत्रिक स्थिति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोलंबिया में की गई टिप्पणी को देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने वाला बताया है। वहीं, कांग्रेस ने राहुल के बयान का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज एक्स पोस्ट में कहा कि भाजपा की आदत है कि वह अपनी नाकामियों के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराती है, जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि चाहे यह कोलंबिया में कहा जाए या कानपुर में, हकीकत एक…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्त गौरव भाटिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एक साक्षात्कार में पी. चिदंबरम ने कहा था कि मुंबई में 26/11 हमले के बाद पूरी दुनिया नई दिल्ली पर दबाव बना रही थी कि युद्ध न किया जाए और विदेश मंत्रालय की सलाह के बाद सरकार ने कार्रवाई को टाल दिया। संप्रभुता का पहला सबक यही है कि बाहरी ताकतें हमारे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार में मंत्री…

Read More

गांधीनगर। गुजरात भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ्टी(पांचाल) चुने गए हैं। इस तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए लंबे समय से चल रहे अटकलों पर विराम लग गया है। जगदीश विश्वकर्मा प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। प्रदेश चुनाव समिति ने शनिवार 4 अक्टूबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदीश विश्वकर्मा के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय कमलम में अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इस तरह जगदीश विश्वकर्मा गुजरात भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष बन गये हैं। उन्होंने कल विजय मुहूर्त में कमलम में प्रदेश अध्यक्ष पद की…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने देशभर में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्र-V के तहत एचपीजेड क्रिप्टोकरेंसी टोकन धोखाधड़ी मामले में सात जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ के अनुसार, तीन अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और बेंगलुरु में सात स्थानों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक डिजिटल सबूत और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए। यह मामला 2021 से 2023 तक देश में सक्रिय रहे विदेशी मास्टरमाइंड्स द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ मिलकर रची गई एक संगठित आपराधिक साजिश से जुड़ा है। सीबीआइ जांच में सामने आया कि इस अवधि के दौरान ऋण,…

Read More

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज अयस्क उत्पादक कंपनी मॉयल लिमिटेड ने अबतक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया है। मॉयल का उत्पादन सितंबर में 3.8 फीसदी बढ़कर 1.52 लाख टन पर पहुंच गया। इस्पात मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि मॉयल ने चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही सितंबर 2025 में 1.52 लाख टन उत्पादन हासिल किया, जो पिछले वित्‍त वर्ष की तुलना में 3.8 फीसदी की वृद्धि है। यह कंपनी का सितंबर का सबसे अच्छा प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ उत्पादन है। मत्रालय के मुताबिक 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मॉयल…

Read More

नई दिल्‍ली। भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर 14वें दौर की वार्ता 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल के अंत तक एफटीए को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है। यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने शनिवार को भारत में यूरोपीय व्यापार महासंघ (एफईबीआई) की दूसरी वार्षिक आम बैठक में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष इस वर्ष के अंत तक इस समझौते को अंतिम रूप देने के लक्ष्य के साथ तेजी से बातचीत को आगे…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और डेयरी उत्पादकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है। शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे के दौरान उन्होंने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कृषि, पशुपालन और डेयरी उत्पाद के क्षेत्र में उपभोक्ताओं और किसानों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे उत्पाद का उचित मूल्य किसानों को सीधे मिले और उनकी आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आधुनिक…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बार-बार बताने के बाद भी राज्य सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सीआइडी विभाग क्या गुल खिला रहा है, इस विषय में भी कई बार अवगत करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष गुजरात पुलिस की सूचना के बाद धनबाद के बरवाअड्डा में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप (फेंसेडिल) का जखीरा जब्त किया गया था। यह जानते हुए भी कि इसका इस्तेमाल नशे के लिए होता है, इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। सीआइडी ने…

Read More