Author: shivam kumar

कटिहार। कटिहार में लगातार हो रही बारिश ने रेल परिसर को जलमग्न कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन के अंदरूनी हिस्सों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यात्रियों को आवागमन और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें बारिश में सवारी नहीं मिलने के कारण सामान लेकर पानी में ही चलना पड़ा, जिससे उनका सफर और भी कठिन हो गया। स्थानीय यात्रियों ने कहा कि हर साल यही हाल होता है और रेलवे को जल्द से जल्द इससे निपटने की योजना…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोविंदपुर थाना और टेल्को घोड़ाबांधा क्षेत्र में शुक्रवार को चोरों ने मात्र पांच घंटे के भीतर तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घटनाएं आलोक विहार स्थित संगम टावर और पास के पुष्पा अपार्टमेंट में घटीं। दुर्गा पूजा के बाद पुलिस गश्ती व्यवस्था में ढिलाई का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पहली घटना संगम टावर के फ्लैट नंबर 6/5 में घटी, जहां पूर्व सैनिक संजय नंदी के घर से नकद 20 हजार रुपये, सात…

Read More

स्टेज तैयार है, लाइट्स जगमगा रही हैं और दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन आज रात 4 अक्टूबर 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रीमियर होने जा रहा है। भारत का सबसे बड़ा नॉन-फिक्शन शो इस बार भी अपने दर्शकों को अजब और गजब टैलेंट्स के साथ मनोरंजन की पूरी डोज़ देने के लिए तैयार है। इस साल जजों के पैनल में हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान, जिनकी जोशीली और अनोखी केमिस्ट्री शो के एंटरटेनमेंट लेवल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। सिद्धू की शायरी हर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार सुबह फार्म एरिया रोड नंबर-10 पर अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने देवर निलेश राव के साथ सुबह करीब 8:30 बजे पूजा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश अचानक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन छीन ली। वारदात के वक्त महिला के पास चेन का एक हिस्सा रह गया, जबकि बाकी हिस्सा अपराधी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल भाजपा कदमा मंडल…

Read More

रांची। झारखंड से निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरी भाग और ओडिशा के अंदरूनी हिस्से के इलाकों से आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि विभाग ने झारखंड के रांची सहित अन्य मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है। यह जानकारी शनिवार को मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार यह निम्न दबाव का क्षेत्र राज्य के उत्तरी भाग की और फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। वहीं विभाग ने रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर,…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए बने कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी की इजहार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। बधाई और शुभकामना देने वालों में प्रदेश संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल रहे। आदित्य साहू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। घटना के संबंध में श्रीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 सितंबर को जब उनके परिजन माता वैष्णो देवी की पूजा के लिए बाहर गए थे, उसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। मुकेश ने बताया कि घर से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला श्री…

Read More

-​ तीनों सेनाओं ने​ स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ​’सुदर्शन चक्र​’ को लेकर काम शुरू कर दिया नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में​ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कहीं। उन्होंने कहा कि चार दिन के इस ​संघर्ष में हमने पाकिस्तानी वायु सेना के अमेरिका निर्मित 4 से 5 एफ-16 मार गिराए।​ उन्होंने कहा कि​ यह ऑपरेशन 1971 के बाद का सबसे विनाशकारी अभियान था। वायु​ सेना ने अचूक, ‘अभेद्य’ (अटूट) और ‘सटीक’ ​लक्ष्य के जरिए सिर्फ एक रात में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। यह…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के बयान को खारिज करते हुए पड़ोसी देश को सलाह दी है कि वे अपने यहां चरमपंथियों की हिंसा की गंभीर जांच करे। भारत ने कहा कि अंतरिम सकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि हम इन झूठे और निराधार आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। अंतरिम सरकार बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। इस कारण लगातार दोष किसी और पर मढ़ने की कोशिश करती…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में गांधीनगर (गुजरात) के कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (सीजीडीए) के ऑडिटर अशोक कुमार जादव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) स्थित डिविजनल रेलवे अस्पताल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीशंकर माथुराप्रसाद शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक पहले मामले में आरोप है कि ऑडिटर अशोककुमार जादव ने पुणे एयरफोर्स बेस पर सीसीटीवी सप्लाई ऑर्डर की फाइल पास करने के लिए चार लाख रुपये (बोली राशि ढाई करोड़ रुपये का 2 प्रतिशत) रिश्वत मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 30…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दक्षिण अफ्रीका के क्लेनमंड में चल रहे 11वें जी-20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) के साथ-साथ रूस, जर्मनी, इटली और मेजबान दक्षिण अफ्रीका की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की एक शृंखला आयोजित की। ये बैठक द्विपक्षीय संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करने और व्यापार साझेदारी, प्रौद्योगिकी एवं संपोषणीय विकास पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने पर केंद्रित रहीं। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ अपनी बैठकों में उपसभापति ने हाल ही में भारतीय संसद सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडलों जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार आतंकवाद पर…

Read More