Author: shivam kumar

दमिश्क। सीरिया में दशकों की तानाशाही और लगभग 13 वर्ष के गृहयुद्ध के बाद अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नई शुरुआत होने जा रही है। देश में 5 अक्टूबर, रविवार को पहली बार नए प्रशासन के तहत संसदीय चुनाव होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटाए जाने के बाद रविवार को अप्रत्यक्ष मतदान के जरिए पहली संसद का गठन किया जाएगा। चुनाव के द्वारा कुल 210 सदस्यों वाली पीपल्स असेंबली (संसद) का गठन होगा। इनमें से एक-तिहाई सदस्य राष्ट्रपति सीधे नियुक्त करेंगे और बाकी सदस्य चुनावी प्रक्रिया से चुनकर आएंगे। पूर्व में अलकायदा से…

Read More

नई दिल्‍ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 2.33 अरब डॉलर घटकर 700.24 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 26 सितंबर को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.39 अरब डॉलर घटकर 581.76 अरब डॉलर रह गईं। केंद्रीय बैंक के मुताबिक देश का स्वर्ण भंडार 2.24 अरब बढ़कर…

Read More

पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार बड़े पैमाने पर अधिकारियाें का तबादला कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार काे प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है। साथ ही उनके पास बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का भी प्रभार होगा। वहीं पटना के नए नगर आयुक्त यशपाल मीणा काे बनाया गया है। जबकि पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार परासर…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं निष्ठा से किये गये लंबे सेवाकाल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी की। उल्लेखनीय है कि दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। लगभग 40 वर्षों…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) फ़ैज़ अक अहमद मुमताज अधिकारियों के साथ मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपायुक्त ने दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उपायुक्त ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुख को सहन करने की शक्ति…

Read More

भारत को परमवैभव पर ले जाने के लिए संगठित होकर कार्य करें लखनऊ। प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने जीवन से अनुशासन, सेवा और देशभक्ति का आदर्श प्रस्तुत करना होगा। शाखा को समाज निर्माण का केंद्र बनाना होगा। बस्तियों, परिवारों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर एकात्मता और समरसता का संदेश फैलाना होगा। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने हनुमान नगर के शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्वयंसेवकों से संघ विचारधारा को घर—घर पहुंचाने का आहवान करते हुए कहा कि भारत को परमवैभव पर ले जाने के लिए संगठित होकर…

Read More

– भारतीय ए टीम 13 से 21 अक्टूबर तक लियाओनिंग के खिलाफ खेलेगी पांच मैचों की सीरीज़ नई दिल्ली। भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार है। इस दौरान टीम 13 से 21 अक्टूबर 2025 तक लियाओनिंग टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ खेलेगी। सभी मुकाबले डालियान स्थित लियाओनिंग स्पोर्ट्स सेंटर में खेले जाएंगे। यह दौरा भारतीय महिला हॉकी की नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव दिलाने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल से रूबरू कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। भारतीय ए और लियाओनिंग टीम के बीच मुकाबले 13, 15, 17, 19…

Read More

बीकानेर। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार काे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। श्रीगंगानगर जिले के घड़साना के गांव 22 एमडी में आर्मी छावनी पहुंचे सेना प्रमुख ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुक्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक की अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में भारत के दौरे पर जाएंगे।एक मीडिया रिपोर्ट में अफगान सरकार के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि विदेश मंत्री मुक्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के प्रथम चरण में वह 9 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली जाएंगे। उनकी भारत यात्रा का उद्देश्य दाेनाें देशाें के बीच विकास साझीदारी को मजबूत करना है। अफगानिस्तान में भारत के निवेश से निर्मित संसद भवन, बांध एवं सड़कों सहित करीब तीन…

Read More

कुछ दिन पहले अभिनेता जितेंद्र कुमार की आने वाली फिल्म ‘भागवत’ का टीज़र रिलीज़ हुआ था। इस टीज़र में जितेंद्र कुमार के अनदेखे लुक ने सबका ध्यान खींचा था। इसी तरह, अब ‘भागवत’ का बहुचर्चित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस ट्रेलर में ‘पंचायत’ के मासूम सेक्रेटरी का एक अनदेखा डरावना अवतार देखने को मिल रहा है। ‘भागवत’ के ट्रेलर में हम शुरुआत में देखते हैं कि अरशद वारसी इस शहर में एक आक्रामक पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। जिस जेल में वह तैनात हैं, वहां वह एक कैदी को इतनी बुरी तरह पीटते हैं कि उसकी…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे समय में जब विश्व की अर्थव्यवस्था संरचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रही है, तब भारत की बाहरी झटकों को झेलने की क्षमता मजबूत है। उन्होंने कहा कि देश को केवल वैश्विक अनिश्चितताओं से नहीं, बल्कि व्यापार एवं ऊर्जा असंतुलन से भी निपटना है। वित्‍त मंत्री ने यहां आयोजित कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच टैरिफ वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहे हैं, जबकि भारत 8 फीसदी सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि की…

Read More