रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर साहू को बधाई दी है। प्रसाद ने आशा व्यक्त किया है कि आदित्य साहू धरती पुत्र मूलवासी सदानों को तरजीह देंगे और प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत बनाएगें।
Author: shivam kumar
धनबाद। धनबाद समाहरनालय के तीसरी ताले पर मौजूद जनरेटर रूम में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समय पर इसकी सूचना अग्निशमन और स्थानीय थाना को दी। जिससे समय रहते अग्निशमन के टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही। वहीं, इस घटना में समाहरणालय में लगे कई बिजली के उपकरण जलकर बर्बाद हो गए है। फिलहाल बरवाअड्डा थाना प्रभारी और अग्निशमन की टीम मौके पर मौजूद है।
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिले का भ्रमण कर बाल हित से जुड़े कार्यों और संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम में विकास दोदराजका, रूचि कुजूर, डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन और मिन्हाजुल हक शामिल थे। भ्रमण के दौरान सबसे पहले टीम ने चक्रधरपुर अनुमंडल में सीकेपी रेल मंडल कार्यालय और रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन का निरीक्षण किया। इस मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी, अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनिता तिवारी, बीईओ, चाइल्ड लाइन के कन्हैया पांडेय और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके…
कटिहार। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण समिति के द्वारा स्थानीय शिक्षा निकेतन, बिनोदपुर में वृद्ध व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वृद्ध व्यक्तियों का समाज में योगदान एवं चुनौतियां को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर केबी झा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर प्रभु नारायण लाल दास और वासुदेव नायक ने पौधों को जलांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रोफेसर नारायण लाल दास ने कहा कि वृद्ध जनों का सम्मान हर दिन हमारे मन में होना चाहिए, और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकना अनिवार्य है। कार्यक्रम…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना पंचायत के 13 मजदूर, जो गुजरात के बेला स्थित एजिलिस विट्रिफाइड प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे थे, शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए। उनकी सुरक्षित वापसी पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की पहल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्वरित हस्तक्षेप से संभव हो सकी। जानकारी के अनुसार, ये मजदूर पिछले कई महीनों से गुजरात की कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन वहां लगातार उनका उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। जब उन्होंने घर लौटने की इच्छा जताई तो प्रबंधन ने उन्हें रोकने का प्रयास…
जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पर्व-त्योहार के दौरान रक्त की कमी को देखते हुए प्रतिदिन चार घंटे चलने वाले इस शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। अंतिम दिन विजयदशमी, विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर विशेष रक्तदान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुक्रवार को आयोजक सुनील आनंद ने बताया कि रक्तदाता मानसिक वृत्तियों पर विजय प्राप्त कर निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं। उनका कहना था कि ऐसे…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा था, जबकि निफ्टी ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार में तेज गिरावट आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के…
धनबाद। जिले के भेल टांड से होकर गुजरने वाली सड़क पर बना पुल बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पुल टूटने से आसपास के 10 गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। स्थानीय ग्रामीण बिनोद पासवान ने बताया कि बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान पुल का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिनोद ने बताया कि घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। पुल…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों ने मिले-जुले परिणाम के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिका में शटडाउन के बावजूद पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एस एंड पी…
रांची। झारखंड के धनबाद जिले के राजदह में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 208.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। इसके अलावा इस दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां इतनी बारिश दर्ज इस दौरान झारखंड जिन स्थानों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है उनमें नंदाडीह में 140 मिमी, कर्माटांड़ में 139 मिली मीटर, सिकटिया में 113.2 मिलीमीटर, गिरिडीह में 112.6, नारायणपुर में 104 चंदवा में 90.8, लोहरदगा में 89, सिलाईचक में 85.5, दुमका में 82.3, बड़कीसुरैया में 80 मिमी,…
मनीला। फिलीपींस में सिबू द्वीप के तट पर मंगलवार रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मृतकाें में ज्यादातर मध्य विसायास क्षेत्र के निवासी थे जहां भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया। रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता वाला यह भूकंप देश में 2013 के बाद से आए सबसे भीषण भूकंपों में से एक है। इससे पहले बोहोल द्वीप पर 7.2 तीव्रता वाले भूकंप में 222 लोगाें की माैत हाे गई थी। यह भूकंप समुद्र तल से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था…
