Author: shivam kumar

जलपाईगुड़ी। दुर्गा पूजा के दौरान दशमी की रात जलपाईगुड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। धूपगुड़ी से मयनागुड़ी जाने वाले एशियन हाईवे-चार पर पुल नंबर-दो के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए एक दुकान में घुस गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय लोग पूजा पंडालों में दर्शन और प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले हुए थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को जोरदार…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी। यानि अब तक…

Read More

रांची। झारखंड की नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने शुक्रवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इससे पहले आज ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी।

Read More

शारजाह। बांग्लादेश ने राशिद खान की शानदार गेंदबाज़ी के बावजूद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के पहले मुकाबले में गुरुवार देर रात अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। लक्ष्य 152 रनों का था, जहां बांग्लादेश ने शुरुआती जोड़ी के शानदार अर्धशतकों के दम पर मजबूत शुरुआत की लेकिन बीच में राशिद ने मैच का रुख बदल दिया। बांग्लादेश ने पारी की शुरुआत संभलकर की और पहले तीन ओवरों में सिर्फ 14 रन बनाए। इसके बाद तंजीद हसन तमीम और परवेज हुसैन इमरान ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए पावरप्ले में 50 रन जोड़ दिए। दोनों…

Read More

हरारे। नामीबिया और जिम्बाब्वे ने गुरुवार को यहां खेले गए अफ्रीकी क्वालिफायर के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर 2026 टी20 क्रिकेट विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह विश्व कप अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा। नामीबिया ने तंजानिया को 63 रन से हराया। टीम के स्टार ऑलराउंडर जे.जे. स्मिट ने 43 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट भी लिए। दूसरे सेमीफाइनल में मेज़बान जिम्बाब्वे ने केन्या को सात विकेट से पराजित किया। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यसभा आदित्य साहू को रविंद्र कुमार राय की जगह झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उनकी नियुक्ति रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को विधानसभा चुनाव के…

Read More

साल 1977 में 04 अक्टूबर का दिन भारतीय इतिहास के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण लेकर आया, जब तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी भाषा में संबोधित किया। वे इस तरह करने वाले पहले भारतीय बने। यह अवसर इसलिए भी ऐतिहासिक माना जाता है क्योंकि पहली बार विश्व मंच पर भारत की मातृभाषा हिंदी ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। अटल बिहारी वाजपेयी के ओजस्वी भाषण ने न केवल भारत की विदेश नीति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया, बल्कि हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। वाजपेयी जी ने…

Read More

क्वेटा। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार काे यहां दावा कि सुरक्षाबलों ने बलाेचिस्तान के शेरानी ज़िले में एक खुफिया अभियान के दौरान सात बलोच लड़ाकाें काे मार गिराया । समाचारपत्र डान ने सेना की मीडिया मामलों की शाखा “इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस” (आईएसपीआर)के हवाले से यह खबर दी। सेना के मुताबिक एक अक्तूबर काे सुरक्षाबलों ने शेरानी में उग्रवादी संगठन “फितना अल ख़वारिज” से जुड़े लड़ाकों की कथित मौजूदगी का पता चलने पर एक अभियान चलाया जिसमे उग्रवादियाें के ठिकानों पर प्रभावी ढंग से हमला किया गया। हमले के दाैरान भीषण गोलीबारी के बाद सात लड़ाकाें के मारे जाने की खबर है।…

Read More

सोची (रूस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस-भारत हमेशा एक-दूसरे की संवेदनशीलता को ध्यान रखते आए हैं।दोनों देशों के बीच कभी कोई समस्या या किसी तरह का तनाव नहीं रहा।उन्होंने अपनी सरकार को भारत के साथ व्यापार असंतुलन कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने अमेरिकी दबावों के बावजूद भारत के रूस से तेल खरीद जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर में प्रस्तावित अपने भारत दौरे से पहले महत्वपूर्ण बयान दिया है। गुरुवार शाम दक्षिण रूस के सोची स्थित काला…

Read More

पेरिस। मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाटी ने गुरुवार को कहा कि काहिरा, कतर और तुर्की के साथ मिलकर हमास को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमास ने इस योजना को ठुकराया, तो संघर्ष और अधिक बढ़ जाएगा। पेरिस स्थित फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में बोलते हुए अब्देलाटी ने कहा, “हमें किसी भी पक्ष को यह बहाना नहीं देना चाहिए कि वे हमास को गाजा में नागरिकों की बर्बर हत्याओं का आधार बनाएं। यह सिर्फ 07 अक्टूबर की घटना तक सीमित नहीं…

Read More

अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा- चैप्टर 1′ इस दशहरा 2 अक्टूबर’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। भरे हुए थिएटर्स और सोशल मीडिया पर मिल रही पॉज़िटिव प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक बार फिर गहरी छाप छोड़ी है। सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के तीसरे भाग की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। हालांकि अभी तक रिलीज़ डेट शेयर नहीं की गई है। रिपोर्ट्स…

Read More