नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान -2025’ में वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष 341.55 मिलियन टन का है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2024-25 में 353.96 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 21.66 मिलियन टन (6.5 प्रतिशत) अधिक है। धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली व सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। निर्धारित…
Author: shivam kumar
धनबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को धनबाद के वासेपुर में शाहबाज अंसारी नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की संभावना जतायी जा रही है। एनआईए की टीम( यूपी32बिजी6901) नंबर के वाहन से धनबाद पहुंची और फिर बैंक मोड़ थाना की पुलिस बल के साथ अचानक वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान शाहबाज के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जतायी जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
महुआडांड़ की 13 वर्षीय असिता की आंखों की रोशनी जा रही है, पहल करे सरकार एक आंख जन्म के कुछ ही दिन बाद खराब, दूसरे की जा रही रोशनी, एक्सपर्ट बोले बच सकती है रोशनी परिजनों ने ‘आजाद सिपाही’ के माध्यम से सरकार से लगायी मदद की गुहार आदर्श कुमार ‘चंचल’ गारु (आजाद सिपाही)। लातेहार जिले के महुआडांड़ अंतर्गत अक्सी पंचायत के तिसिया (टोला खूंटी करम) निवासी राजेश्वर कोरवा की 13 वर्षीय पुत्री असिता, जन्म के कुछ दिन बाद ही आंखों की गंभीर अज्ञात बीमारी का शिकार हो गयी। इस कारण उसकी एक आंख की रोशनी चली गयी। वहीं दूसरी…
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए एक देश-एक चुनाव जरूरी है। एक देश-एक चुनाव से देश की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आजादी के बाद देश में कई तरह के सुधार हुए। प्रशासनिक सुधार, न्यायिक सुधार, शिक्षा नीति में बदलाव की तरह ही चुनाव सुधार के लिए एक देश-एक चुनाव जरूरी है। भाजपा महासचिव बंसल सोमवार को इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में आयोजित ‘‘एक राष्ट्र-एक चुनाव‘‘ छात्र नेता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ, तो उसने लोकतंत्र…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव में सोमवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तम मंडल के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से लापता था। परिवार ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन सुबह लगभग 9 बजे उसकी लाश गांव से थोड़ी दूरी पर पलाश के जंगल में बरामद की गई। लाश की हालत देख साफ पता चलता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मौके से पुलिस ने लोहे की रॉड बरामद की है, जिसे…
रांची। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है। अन्य नुकसान का आकलन नहीं…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प दिलाया। इस दौरान राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर विशेष पूजा की। राज्यपाल ने भगवान आशुतोष से समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनके पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी उन्हें भेंट की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर विगत पांच से सात सितंबर तक स्मृति शेष दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरुजी के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन के प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता सहित समाज सुधारक…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर झारखंड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रांची स्थित कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह जन्मदिवस देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजयुमो झारखण्ड में भी अनेक सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय के अलावा प्रदेश और मंडल स्तर पर भी किया जाएगा। साथ ही “नमो युवा रन” का आयोजन…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो पुल पर मंगलवार दोपहर मानगो पुल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक से धुआं निकलते ही उसमें आग लग गई। देखते ही देखते अपाचे बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना के समय बाइक चला रहे विवेक कुमार (निवासी – मानगो मून सिटी) ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवेक किसी घरेलू काम से साकची की ओर जा रहे थे, तभी उनकी पांच साल पुरानी बाइक से धुआं उठने लगा। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर खुद को सुरक्षित कर लिया। थोड़ी ही देर…
