Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के दुमका में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रांची में 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 17 सितंबर को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में, जबकि 18 सितंबर को राज्य के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कही भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…

Read More

बरवाडीह:- चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह ने सोमवार को बरवाडीह पहुंचे।जंहा पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जल्द बरवाडीह – चिरिमिरी लाइन की सौगात मिलने वाली है,आगे उन्होंने कहा कि बरवाडीह – चिरिमिरी रेल लाइन को लेकर हमारे द्वारा और पलामू के सांसद बीड़ी राम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को ध्यान आकर्षित कराया गया है।उन्होंने आश्वस्त किया है।जल्द इसे कैबिनेट में पारित किया जाएगा।अगले साल मार्च तक कार्य प्रारंभ होने की प्रबल संभावना है। बरवाडीह – चिरिमिरी रेल लाइन चालू हो जाने से महाराष्ट्र की लगभग 400 किलोमीटर की दूरी कम होगी। बता…

Read More

-कोर्ट ने कहा बिहार पर जो फैसला देंगे, वही पूरे देश पर लागू होगा – 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई नयी दिल्ली/पटना। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को बिहार में एसआइआर (वोटर वेरिफिकेशन) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकतार्ओं की तरफ से कहा गया कि चुनाव आयोग प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहा है। नियमों की अनदेखी हो रही है। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम यह मानकर चलेंगे कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों को जानता है। अगर कोई गड़बड़ी हो रही है, तो हम इसको देखेंगे। अगर बिहार में एसआइआर के दौरान चुनाव आयोग द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री ने झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक एवं स्थानीय स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम सभाओं को प्रदत की जाने वाली शक्तियों, अधिकारों और कार्यों से संबंधित पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून के तहत किये गये उपबंधों का क्रियान्वयन इस तरह…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह 16 सितंबर को विजयवाड़ा से प्रस्थान कर रांची पहुंचेंगे, जहां वे विश्राम करेंगे। वह 17 सितंबर को चाइबासा, चक्रधरपुर और जमशेदपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे चाइबासा नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद की चयन समितियों, यूएलबी पर्यवेक्षकों, वार्ड अध्यक्षों और नगर परिषद के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 17 सितंबर की रात्रि वे जमशेदपुर में विश्राम करेंगे। 18 सितंबर को डॉ सिरिवेला प्रसाद चाकुलिया और जुगसलाई का दौरा करेंगे,…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत का जो लक्ष्य रखा गया है, उसी दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस अभियान की सफलता के लिए सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और पुलिस के वीर जवानों के साहस को सलाम करता हूं। हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करें नक्सली बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोलकाता स्थित विजय दुर्ग स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सशस्त्र सेनाओं की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई गई उनकी भूमिका की प्रशंसा की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों की जमकर हौसलाफजाई की और उनका जोश बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सेनाओं का योगदान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन नक्सलियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में 1 करोड़ रुपये का इनामी…

Read More

तिरुपति में आयाेजित हुआ राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन तिरुपति। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना एक विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। कुछ जगहों पर स्कूल दूर होने के कारण लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे में वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लड़कियां तकनीक की मदद से शिक्षित हों। लाेकसभा अध्यक्ष बिरला ने ग्रामीण स्तर से ही महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की पैरवी भी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आज इस राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का दूसरा दिन…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। नकवी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि संसद द्वारा पारित वक्फ व्यवस्था में सुधार का निर्णय विशुद्ध रूप से आस्था की रक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार के लिए है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ भ्रष्ट लॉबी लूट के लाइसेंस का लीगल छूट चाहती हैं। इसीलिए वे हंगामा और काल्पनिक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने वक्फ की पूरी व्यवस्था को आसमानी किताब बना…

Read More

देहरादून। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम अपना उत्तराखंड का चार दिवसीय प्रवास पूरा कर आज स्वदेश लौट गये हैं। उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद व प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए। इस मौके पर मॉरीशस केप्रधानमंत्री डॉ रामगुलाम ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा…

Read More