Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक के बाद दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक के बाद यह बताया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर कंपनियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। 28 सितंबर को रविवार होने के कारण कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। 29 सितंबर को सप्तमी के दिन पहली पाली (फर्स्ट हाफ) में कूरियर सेवाएं खुली…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉपोर्रेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तीन अक्टूबर को यहां के ताज पैलेस में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगी। वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सीतारमण ‘अशांत समय में समृद्धि की तलाश’ विषय पर 3-5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) का उद्घाटन करेंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 अक्टूबर को भारत की विदेश और आर्थिक नीति पर विचार-विमर्श के साथ इस सम्मेलन का समापन करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया…

Read More

-भाजपा ने अपने लक्की चार्म धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दे दिया मैसेज -प्रधान विपरीत परिस्थितियों में भी कमल खिलाने की काबिलियत रखते हैं -यूपी, हरियाणा और ओड़िशा में अपनी काबिलियत सिद्ध कर चुके हैं प्रधान -केशव मौर्य और सीआर पाटिल की सहायता से पक्ष में करेंगे चुनावी बाजी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बड़ी चाल चल दी है। पार्टी ने चुनाव प्रभारी के तौर पर बिहार के सियासी मैदान में धर्मेंद्र प्रधान को उतार दिया है, जबकि उनकी मदद के लिए केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल को नियुक्त किया है। प्रधान…

Read More

एशिया कप में भारत के अजेय क्रम जारी दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का अंतिम मैच भले ही अंकतालिका पर कोई असर डालने वाला नहीं था, लेकिन रोमांच और उतार-चढ़ाव ने इसे टूर्नामेंट का सबसे यादगार मुकाबला बना दिया। दुबई में शुक्रवार देर रात तक चले इस हाई-स्कोरिंग मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने 20-20 ओवरों में 202 रन बनाए। नतीजा सुपर ओवर पर गया, जहाँ श्रीलंका केवल 2 रन ही बना सका और भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। भारत की पारी – अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी…

Read More

नई दिल्ली। दुबई में श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सुपर फोर मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों को ऐंठन की समस्या के चलते मैदान से बाहर रहना पड़ा। जहां अभिषेक अब पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं, वहीं हार्दिक की स्थिति का आकलन शनिवार को किया जाएगा, ताकि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए फैसला लिया जा सके। भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, “हार्दिक की स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके बाद फैसला लिया जाएगा। अभिषेक…

Read More

इंफाल। सुरक्षा बलों के समन्वित अभियानों की कड़ी में मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 25 और 26 सितंबर को विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से उग्रवादियों के जबरन वसूली, खुफिया जानकारी जुटाने और उग्रवादी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम लगी है। मणिपुर पुलिस ने शनिवार काे बताया कि प्रतिबंधित संगठन आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर, जिसकी पहचान बिष्णुपुर जिले के कुंबी सेतुपुर वार्ड संख्या 2 निवासी खानगेमबाम थोइबा सिंह उर्फ थोई (48) को बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तेरा उरक चेक प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया। जांच से पता चला…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर जानकारी दी कि राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के चार देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालयों के छात्रों और उद्योग-व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेंगे, जहां वे विश्वविद्यालयों में छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वे प्रमुख व्यवसायियों से भी चर्चा करेंगे।

Read More

न्यूयॉर्क। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सख्ती बढ़ा दी है। देशभर में 2,857 दुर्गा पूजा मंडपों की सुरक्षा के लिए बीजीबी की 430 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। बीजीबी के अनुसार, 24 आधार शिविरों की स्थापना कर सीमावर्ती और अन्य संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, इन 2,857 मंडपों में से 1,411 सीमावर्ती इलाकों में और 1,446 मंडप अन्य क्षेत्रों में स्थित हैं। इस बीच, हिंदू संगठनों ने दुर्गा पूजा से पहले मंदिरों और मूर्तियों पर हो रहे हमलों…

Read More

बीजिंग। चीन ने समूचे विश्व के माैसम का पूर्वानुमान लगाने के लक्ष्य से “फेंगयुन-3-08″ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से फेंगयुन-3-08 मौसम विज्ञान उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया। यह प्रक्षेपण मार्च-4सी कैरियर रॉकेट द्वारा स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर किया गया। उपग्रह ने निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के अनुसार यह प्रक्षेपण ” लॉन्ग मार्च शृंखला” के 596 वें उड़ान मिशन का प्रतीक है जो देश की…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश दिया गया है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई अफसर नहीं पहुंचता तो उसे इसका पर्याप्त और समुचित कारण बताना होगा। मंगलवार को होने वाले इस सैन्य जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। देश के कमांडर-इन-चीफ डोनाल्ड ट्रंप इस दौरान मौजूद रहेंगे या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। आदेश में सिर्फ जनरल और एडमिरल स्तर के अधिकारियों को ही बैठक में शामिल होने के लिए कहा…

Read More