पूर्वी सिंहभूम। शहर के मानगो थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर 84 वर्षीय बुजुर्ग शदरुल आलम के साथ मारपीट करने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। लंबे समय तक पुलिस स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठने के बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायिक दंडाधिकारी एस. तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत मानगो थाना को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी की ओर से बुधवार को केस दर्ज…
Author: shivam kumar
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामाें के बाद त्रिशंकु स्थिति बनने पर राज्य में सरकार गठन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने सी. विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सशर्त अपना पूर्ण समर्थन देने की घाेषणा की है। कांग्रेस ने इस गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत और संविधान में विश्वास न करने वाली ताकत काे शामिल नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडंकर ने बुधवार काे एक बयान जारी कर अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्हाेंने कहा है कि तमिलनाडु के लोगों खासकर युवाओं ने एक धर्मनिरपेक्ष,…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इनकी चाल में गिरावट का रुख बन गया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली होने के बावजूद ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी…
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और इसे लेकर प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जनता जल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 12:10 बजे शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल नए…
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत तीन जिलों में 500 बेड वाले अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण व विकास के लिए 1.63 अरब रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। जारी आदेश के अनुसार, बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि बोकारो में 500 बेड वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवन के निर्माण…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता होने जा रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं, एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के थमने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। इस उत्साह के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ…
पूर्वी सिंहभूम। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव की अदालत ने वर्ष 2013 में उपायुक्त कार्यालय परिसर में जन समस्याओं को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और कथित हंगामे के मामले की सुनवाई की। अदालत ने मंगलवार को सभी आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इस मामले में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, राहुल सिंह, धनंजय सिंह, डीएन सिंह और आरबी सरन भी आरोपित बनाये गये थे। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप को सिद्ध करने में असफल रहा, जिसके कारण सभी आरोपितों को बरी किया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी 2013…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 मई को चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। ममता ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं है, हमें जानबूझकर चुनाव हराया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। हम नैतिक तौर पर जीते हैं। सीएम ममता ने कहा कि हमारी 100 सीटें लूट ली गईं, 90 लाख वोट काट दिए गए। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर हमें हराया है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया है। चुनाव आयोग खलनायक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आसनसोल में सालों से बंद पड़ा एक दुर्गा मंदिर फिर से खोला गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मंदिर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल के संसदीय क्षेत्र में स्थित है, जो इस समय राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने 207 सीटों पर…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दिल्ली के सीआर पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया और इस जीत को जनता के विश्वास और बदलाव का प्रतीक बताया। उनके साथ बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। मिनी बंगाल के नाम से जाने जाने वाले चितरंजन पार्क के लोगों ने नितिन नवीन का अभिनंदन किया। उसके बाद उन्होंने शंख की ध्वनि के बीच पूरे विधि विधान के साथ काली मां की पूजा की…
पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को जानकारी दी कि 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति तय…
