Author: shivam kumar

रामगढ़। रामगढ़ जिले की कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार की तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर पैंकी मोड़ के पास ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुजू पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। ज़ोरदार टक्कर की वजह से वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। जिसे भारी मशक़्क़त के बाद निकाला गया। साथ जी स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार की शाम पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत की मांग की है। पटमदा प्रखंड के लावा गांव स्थित बहड़ाडीह टोला में शुक्रवार देर शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। यह मकान बंगाल मूल की विधवा बेबी दास का परिवार किराए पर लेकर रहता था। गनीमत रही कि हादसे के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने स्थिति गंभीर बना दी है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है। जिला प्रशासन ने दोनों नदियों के तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर आमतौर पर 121.50 मीटर पर खतरे का निशान पार करता है।…

Read More

रांची। सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में प्रदेश भाजपा की ओर से गठित जांच टीम ने जांच पूरी कर ली है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में जांच टीम के सदस्यों ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को रिपोर्ट सौंपी। सदस्यों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, भानू प्रताप शाही, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल उपस्थित रहे।

Read More

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के विधायक जयराम महतो ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। रांची में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सूर्या हांसदा के शव की स्थिति और गोली के घाव से साफ है कि उसका फर्जी एनकाउंटर पुलिस ने किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। जयराम महतो…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए। सत्ता पक्ष और विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह सदन की भावना है। राज्य की जनता का भाव है, उसे सदन में सदस्यों ने रखा। इस पर सदन विचार करेगा। इससे पहले सदन में…

Read More

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 अगस्त, 2025 को गुजरात के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री यहां 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजनाएं विशेष रूप से उत्तर गुजरात के महेसाणा, पाटण, बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों को लाभान्वित करेंगी। यह रेलवे परियोजनाएं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स दक्षता और रोजगार सृजन में उल्लेखनीय योगदान देंगी। यह जानकारी राज्य सूचना विभाग ने शुक्रवार काे दी। राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेलवे की जो परियोजनाएं हैं, उनमें 537 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महेसाणा–पालनपुर…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। यह बजट राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में बताया कि यह अनुपूरक बजट उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लाया गया है, जो मुख्य बजट में शामिल नहीं हो सकीं या जिनके लिए अतिरिक्त धन की जरूरत महसूस की गई। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे…

Read More

विशेष राष्ट्रवाद बनाम धर्मनिरपेक्षता की सियासी लड़ाई के रणनीतिक मायने आंकड़े एनडीए के पक्ष में, पर इंडी अलायंस भी पूरे आत्मविश्वास में क्रॉस वोटिंग, निर्दलीय और छोटे दल पलट सकते हैं चुनाव परिणाम नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए अब नौ सितंबर को मतदान होना तय है। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के मुकाबले इंडिया गठबंधन ने जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। दोनों ने नामांकन दाखिल भी कर दिया है। दोनों गठबंधन अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इंडिया गठबंधन ने जैसे ही…

Read More

रांची। कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी। मयंक सिंह रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान गणराज्य में हिरासत में है। शुक्रवार को एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन बाकू में झारखंड एटीएस को सौंपेगा, तब उसे लेकर टीम दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद टीम उसे झारखंड लेकर आयेगी। मयंक सिंह पर अलग-अलग जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले हजारीबाग…

Read More

रांची। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भी झारखंड के उत्तर पश्चिम जिले पलामू,गढ़वा, लातेहार, चतरा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न स्थानों में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग ने भारी होने को लेकर लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि…

Read More