Author: shivam kumar

वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने अमेरिकी सरकार को अपने कारोबार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जताई है। इसकी कीमत 8.9 अरब डॉलर है। यह 2008 के वित्तीय संकट के बाद ऑटो उद्योग को बचाने के बाद से किसी अमेरिकी कंपनी में सरकार के सबसे बड़े हस्तक्षेपों में से एक है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ने यह घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता पिछले हफ्ते इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिप-बू टैन के साथ हुई बातचीत…

Read More

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। पश्चिमी न्यूयॉर्क के एक प्रमुख राजमार्ग पर 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक टूर बस नियंत्रण खोकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 32 घायल हो गए। पीड़ितों में भारतीय नागरिक भी हो सकतें हैं। कई पीड़ितों को एयर लिफ्ट कर चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया। सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस ने यह हादसा शुक्रवार को हुआ। सभी बस यात्री नियाग्रा फॉल्स देखकर न्यूयॉर्क शहर वापस लौट रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेम्स ओ’ कैलाघन ने कहा, “अज्ञात कारणों से बस नियंत्रण खो बैठी और राजमार्ग…

Read More

–पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से पश्चिमांचल भेजा प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर अविनाश कुमार का 700 किलोमीटर दूर ट्रांसफर करने के आदेश पर छह सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। जूनियर इंजीनियर अविनाश कुमार की याचिका पर न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने यह आदेश पारित किया है। अविनाश कुमार को पूर्व में कुछ आरोपों के आधार पर निलम्बित किया गया था, जिन्हें बाद में वापस ले लिया गया। इसके बावजूद उनका स्थानांतरण पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर दिया गया, जो उनके मूल स्थान से करीब…

Read More

— जन्मदिन पर रामनगर सूजाबाद में दो लाख पौधे लगाने की योजना वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में स्वच्छता को समर्पित विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम ने 1 से 17 सितम्बर तक विशेष स्वच्छता अभियान की रूपरेखा तैयार की है। वहीं, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के दिन रामनगर स्थित सूजाबाद क्षेत्र से दो लाख पौधों के रोपण की भव्य शुरुआत की जाएगी। इस अभियान की तैयारियों को लेकर नगर निगम में महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। महापौर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी…

Read More

19 अगस्त को महिला से की थी चैन स्नैचिंग, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बारिश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ रेलवे लाइन के किनारे हुई, जहां सिगरा पुलिस के जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रानू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एडीसीपी सरवणन टी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल रानू को तत्काल इलाज…

Read More

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन यानी एसआईआर शुरू करने से पहले निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर तैयारियों की ताज़ा जानकारी मांगी है। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी राज्यों को अपनी विस्तृत रिपोर्ट 29 अगस्त तक राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को सौंपनी होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आयोग ने इससे पहले पांच अगस्त को भी आदेश जारी कर चुनाव संबंधी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने और आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा था। अब शुक्रवार को जारी ताज़ा पत्र में उसी निर्देश की याद…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और बालुरघाट के सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहां है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बाहरी घुसपैठियों को वोट नहीं डालने दिया जाएगा। शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखे एक पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया कि— “क्या बांग्लादेश सरकार के राष्ट्रीय पहचान पत्रधारी मो. अब्दुर राज्जाक और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज विधानसभा के 101 नंबर बूथ के मतदाता राज्जाक सरकार, एक ही व्यक्ति हैं?” डॉ. मजूमदार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के लिए ऐसे मामलों की पहचान बेहद आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

कोलकाता। पूर्व आईपीएस और भाजपा नेता भारती घोष ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपना असंतोष सार्वजनिक किया। दरअसल, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखते हुए नाराज़गी व्यक्त की। भारती घोष इस समय भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं, बावजूद इसके बंगाल भाजपा नेतृत्व उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं दे रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय पुस्तकालय में आयोजित इस सम्मेलन में उन्हें बुलाया तक नहीं गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया…

Read More

कोलकाता। दुर्गापूजा से ठीक पहले मौसम की मार ने कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में त्योहार की तैयारियों पर असर डाल दिया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवात से सोमवार को नया निम्न दबाव बनने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह इस साल बंगाल की खाड़ी में बना आठवां निम्न दबाव होगा। पिछले दो महीनों में हुई लगातार बारिश ने इस साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 22 अगस्त तक कोलकाता में 1,135 मिलीमीटर और हावड़ा में 1,250 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।…

Read More

पटना। राजधानी पटना में शनिवार सुबह 6 बजे शाहजहांपुर-दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास ट्रक-ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 08 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा गांव के निवासी थे। मृतकों में पांच महिलाएं हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों का खून सड़क पर फैल गया। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को शनिवार सुबह झारखंड लाया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच रांची एयरपोर्ट से मयंक सिंह को रामगढ़ भेजा गया। रामगढ़ कोर्ट में पेश होने के बाद एटीएस की टीम मयंक को रिमांड पर लेगी। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद मयंक सिंह को लाने अजरबैजान गए हुए थे। झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल…

Read More