रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर कहा कि रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। वहां से सोरेन को विधानसभा ले जाया गया। झारखंड विधानसभा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, वित्तीय मंत्री राधा कृष्णा किशोर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, राजसभा सांसद महुआ माझी, लोकसभा सांसद जोबा मांझी, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को घाटशिला स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि…
रांची। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। झामुमो प्रवक्ता कुणाल और भतीजे विक्टर सोरेन ने इस बात की पुष्टि की है। बीते 2 अगस्त को अपने घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास में ब्रेन हेमरेज के कारण बाथरूम में गिरने से मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल आनन फानन में एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अगस्त को इलाज के क्रम में रामदास सोरेन का निधन हो गया।…
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 21 अफसरों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें से 6 अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में विवेक प्रियदर्शी (पुलिस उप महानिरीक्षक, बीएसएफबी, नई दिल्ली), मच्छिंद्र रामचंद्र कडोले (पुलिस उप महानिरीक्षक, बीएसएफबी, कोलकाता), चि. वेंकट नरेंद्र देवे (अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी, हैदराबाद), बंडी पेड्डी राजू (अपर पुलिस अधीक्षक, ईओ-III, नई दिल्ली), विशाल (पुलिस उपाधीक्षक, नीति प्रभाग, नई दिल्ली) और…
पश्चिम सिंहभूम। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। यात्रा जिला समाहरणालय परिसर से शुरू होकर घड़ी घर चौक तक निकाली गई, जहां इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राएं, जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए।…
अररिया। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले फारबिसगंज प्लस टू ली अकादमी के खेल के मैदान से गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा जागरूकता प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा ली अकादमी खेल मैदान से निकलकर राजेंद्र चौक, छुआपट्टी, सदर रोड, स्टेशन चौक, गोदना ठाकुरबारी होते हुए पुनः खेल मैदान में आकर संपन्न हुई। तिरंगा जागरूकता प्रभात फेरी को भारत स्काउट और गाइड के संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन…
अररिया। भारत के जोगबनी सीमा से सटे नेपाल में नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जोगबनी की एक महिला समेत तीन भारतीय नागरिकों को 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई जोगबनी विराटनगर मुख्य सड़क मार्ग के मलाया रोड में की। महिला सहित तीनों भारतीय नागरिक ड्रग्स कारोबार में संलिप्त बताए जाते हैं और नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम काफी दिनों से रेकी कर रही थी, जिसके तहत ब्राउन शुगर के साथ भारत के जोगबनी से नेपाल प्रवेश करने के बाद डिलीवरी…
पूर्वी चंपारण। मोतिहारी के वरीय पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर के श्रीकृष्णनगर आवास से चोरी गए आभूषणों को पुलिस ने रघुनाथपुर से बरामद कर लिया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार की सक्रियता से न केवल इस चोरी मामले से जुड़े चोर पकड़े गए बल्कि चोरी गए सामान भी बरामद कर लिया गया है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रघुनाथपुर में छापेमारी कर चोरी गए गहने एवं नकदी को बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार की देर रात इस घटना से जुड़े चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान चोरी गया मोबाइल फोन…
-रांची से 30 लाख के आईफोन चोरी में हुई गिरफ्तारी,मोबाइल बकामद पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने झरोखर थाना क्षेत्र के आठ मुहान गांव में छापेमारी कर चोरी की मोबाइल बेचने के दौरान एक अंतरराज्यीय शटरकटवा गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर सीतामढ़ी से एक अन्य चोर की गिरफ्तारी की गई। पुलिस के मुताबिक उक्त चोरों ने 7 अगस्त को रांची के फंड मजेस्टिक गजेट्स प्राइवेट लिमिटेड शिवपुरी अपार्टमेंट हरपुर रोड रांची से शटर तोड़कर 30 लाख का एप्पल कंपनी का आईफोन चोरी किया था। इस घटना को लेकर रांची के कोतवाली थाने…
रांची। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 4 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य अतिथि का कारकेड और वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था मुख्य मंच के पीछे की गई है। पदाधिकारियों के वाहनों को मुख्य मंच के पश्चिम नीलांबर-पीतांबर पार्क के समीप लगाने की व्यवस्था की गई है। वहीं,…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश होने और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के बिशनपुर प्रखंड में 58.3 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा भंडारिया में 43 मिलीमीटर, बड़गड में 42, मनोहरपुर में 34, गुमला जिले के चैनपुर में 33 मिमी और मैथन डीवीसी में 26…
