Author: shivam kumar

मुर्शिदाबाद। जिले में हुई भारी बारिश ने जूट किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। जनवरी से पांच अगस्त तक सामान्य वर्षा 796 मिलीमीटर होनी चाहिए, लेकिन इस वर्ष 803 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश बढ़ने से मुर्शिदाबाद जिले में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। नतीजतन, किसानों के लिए जूट बेचना आसान हो गया है। इसके अलावा, इस साल शुरुआती मौसम में जूट की कीमत भी अच्छी है। अगर किसान जल्दी जूट खरीदकर बाजार में बेचते हैं तो उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। अन्य वर्षों में, किसानों को जूट बेचने के लिए पानी खरीदकर तालाब में डालना पड़ता था।…

Read More

कोलकाता। दक्षिण बंगाल में तापमान और उमस से लोग बेहाल हैं, जबकि उत्तर बंगाल में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अलीपुर मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा की संभावना जताते हुए लाल चेतावनी जारी की है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी से अति भारी बारिश के लिए नारंगी चेतावनी जारी किया गया है, वहीं उत्तर दिनाजपुर में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से उत्तर बंगाल में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है,…

Read More

तरौबा। वेस्टइंडीज ने मंगलवार को पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए 34 साल बाद वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे और आखिरी वनडे में कैरेबियाई टीम ने 295 रन का लक्ष्य देकर मेहमानों को मात्र 92 रन पर समेट दिया और 203 रनों से जीत दर्ज की, जो पाकिस्तान के खिलाफ उनका अब तक का सबसे बड़ा वनडे अंतर है। इस जीत के नायक रहे तेज़ गेंदबाज़ जेडन सील्स, जिन्होंने 8.2 ओवर में 6 विकेट झटके। यह पुरुष वनडे क्रिकेट में किसी वेस्टइंडीज गेंदबाज़ के संयुक्त रूप से दूसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। वहीं, कप्तान शाई होप ने नाबाद शतक…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय मिडिल और लॉन्ग डिस्टेंस धावक गुलवीर सिंह ने मंगलवार को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित हंगेरियन एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों की 3000 मीटर स्पर्धा में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। गुलवीर ने 7 मिनट 34.49 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर फिनिश किया। केन्या के मैथ्यू किपसांग ने 7 मिनट 33.23 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। गुलवीर का इस इवेंट में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 मिनट 38.26 सेकंड था, जो उन्होंने फरवरी 2025 में बोस्टन यूनिवर्सिटी डेविड हेमरी वेलेंटाइन इनविटेशनल में बनाया था। 27 वर्षीय गुलवीर 5000 मीटर और…

Read More

कैरावर। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के आवास पर छापा मारा है। 24 से ज्यादा इडी अधिकारियों ने घर पर मौजूद दस्तावेजों की जांच की है। विधानसभा सत्र चलने के कारण विधायक सतीश सैल और उनका परिवार बेंगलुरु में हैं। अवैध अयस्क तस्करी के एक मामले में जेल की सजा काट चुके विधायक सैल को मल्लिकार्जुन शिपिंग कंपनी के जरिए बेलेकेरी बंदरगाह से विदेशों में अवैध अयस्क तस्करी के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। सेवानिवृत्त लोकायुक्त न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े के नेतृत्व वाली…

Read More

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित गुरैनी बाजार के मोड़ पर मंगलवार देररात रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत और कई लोग घायल हो गए। इनमें सात गंभीर रूप से घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक रोडवेज बस वाराणसी से शाहगंज जा रही…

Read More

– मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टरों के साथ की समीक्षा बैठक हैदराबाद। तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार शाम हैदराबाद कमांड कंट्रोल सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों की तीन दिन की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए गए। सीएम ने सुझाव दिया कि अचानक बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें…

Read More

सियोल (दक्षिण कोरिया)। देश के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की पत्नी किम कियोन ही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही को उनके खिलाफ लगे कई आरोपों से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते हिरासत में लेने का वारंट जारी किया। द कोरिया हेराल्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सियोल कोर्ट ने आयातित कार डीलर डॉयच मोटर्स के शेयर मूल्य में हेरफेर, रिश्वतखोरी के एक मामले और 2022 के उपचुनाव में प्रभाव डालने के आरोप में किम की कथित संलिप्तता की जांच कर…

Read More

क्वेटा (बलूचिस्तान) पाकिस्तान। बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने कई राजमार्गों पर नाकाबंदी कर पाकिस्तान की सेना के सामने चुनौती पैदा कर दी है। लड़कों ने कई सैन्य वाहनों पर धावा बोलकर हथियार छीनने का दावा भी किया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पाकिस्तान की सेना ने रास्ते में बेवजह यात्री बसों को रोककर परेशान किया। द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान के खुजदार जिले के जेहरी कस्बे के आसपास के राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान एक प्रमुख सड़क को नष्ट कर दिया।…

Read More

वाशिगंटन। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है, “आज (12 अगस्त) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट से साफ है कि मुद्रास्फीति एक बार फिर बाजार की उम्मीदों से बेहतर रही और स्थिर बनी हुई है। इससे अमेरिकी परिवारों और व्यवसायों के लिए लागत कम करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस से भेजी गई विज्ञप्ति में लेविट ने कहा कि डर फैलाने वाले लोग आंकड़ों से लगातार गलत साबित हो रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ अरबों डॉलर कमा रहे हैं। लघु व्यवसायों का…

Read More

क्वेटा (बलूचिस्तान) पाकिस्तान। अमेरिका के बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसकी आत्मघाती शाखा मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी सूची में शामिल करने पर बलूचिस्तान के मुद्दों पर केंद्रित ऑनलाइन समाचार आउटलेट ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ ने बुधवार को विश्लेषकों के हवाले से खबर में लिखा कि इसका प्रभाव ‘प्रतीकात्मक’ होने की संभावना है। साथ ही वाशिंगटन का यह कदम इस्लामाबाद के साथ मधुर होते संबंधों और नए व्यापार समझौतों के बीच आया है, लेकिन इससे समूह के आतंकवाद पर अंकुश लगाने में कोई खास मदद नहीं मिलेगी। बीएलए का वित्तपोषण और संचालन अमेरिकी प्रतिबंधों की पहुंच से बाहर के नेटवर्कों पर आधारित…

Read More