Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,390 रुपये से लेकर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 92,940 रुपये से लेकर 93,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24 कैरेट…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कुछ गिरावट भी आई। लेकिन थोड़ी देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की रफ्तार तेज होने लगी। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भारतीय बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.13 प्रतिशत की छलांग लगा कर…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार में मोतिहारी नगर थाना की पुलिस ने पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर के श्रीकृष्ण नगर स्थित घर में हुई भीषण चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर चोर को पकड़ा है। पकड़े गए पांच चोर में चार नाबालिग है। पूछताछ में चोरों ने श्रीकृष्णनगर मुहल्ला निवासी सुदिष्ट नारायण ठाकुर के घर में हुई चोरी समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से छह मोटर चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छापेमारी करते हुए चोरी की मोबाइल,पर्स व करीब एक लाख रुपये नकदी बरामद किया…

Read More

नई दिल्ली। राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के प्रबंधन में अपना 25 साल पुराना प्रभुत्व कायम रखा। मंगलवार को हुए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के चुनाव में भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने अपने साथी भाजपा नेता संजीव बालियान को 100 वोटों से हरा दिया। चुनाव में दोनों के ही बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। इस चुनाव में पहली बार भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने वोट किया, जिसमें भाजपा के अमित शाह, जेपी नड्डा और कांग्रेस की सोनिया गांधी सहित प्रमुख सदस्य शामिल हैं। राजीव प्रताप रूडी को 391 वोट मिले जबकि…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है। इस संबंध में आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है। बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के…

Read More

रांची। बरियातू हाउसिंग स्थित स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से 16 अगस्त को भूमिपूजन और खूंटी पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जाएगी। स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति ने सदस्यों से पूजा में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी समिति की ओर से बुधवार को दी गई।

Read More

रांची। झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 102.2 मिलिमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 43.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.4 और सबसे कम तापमान गोड्डा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तो 16 अगस्त तक राज्य की विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे शिबू सोरेन के निधन के बाद उन्हें लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में झारखंड के लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने भी दिवंगत शिबू सोरेन को अपने गाने के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। गायक आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को अपना गाना लॉन्च करने बाद यूट्यूब पर उपलोड किया और अपनी ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। गाना के बोल हैं “वीर शिबू सोरेन का झारखंड दीवाना है”। गुरुजी को याद कर अपनी मधुर आवाज से लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने उनकी पूरी जीवनी को इस गीत…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या में नामजद आरोपित पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद असलम को एक अन्य जानलेवा हमला करने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने उसे जमानत दे दी है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अंबुज नाथ की अदालत ने मंगलवार को असलम को 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत की सुविधा प्रदान की है। असलम को बीते बीते 10 अगस्त को रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में हुए साहिल उर्फ कुरकुरे हत्याकांड में भी नामजद आरोपित बनाया गया है। इससे अंदेशा जताया जा…

Read More

रांची। पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने जैन धर्मावलंबियों की सुविधा को लेकर पारसनाथ स्टेशन पर लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था निर्धारित करने को लेकर मंगलवार को रेलमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मधुबन (पारसनाथ) में जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए सालोंभर देश–दुनिया से हज़ारों जैन तीर्थ यात्री आते हैं। जिनमें खासकर वृद्ध, महिला और बच्चों का अनुपात सबसे अधिक होता है। इस स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1500 से 1600 यात्रियों का आवागमन होता…

Read More