Author: shivam kumar

नई दिल्ली। राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के प्रबंधन में अपना 25 साल पुराना प्रभुत्व कायम रखा। मंगलवार को हुए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के चुनाव में भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने अपने साथी भाजपा नेता संजीव बालियान को 100 वोटों से हरा दिया। चुनाव में दोनों के ही बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। इस चुनाव में पहली बार भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने वोट किया, जिसमें भाजपा के अमित शाह, जेपी नड्डा और कांग्रेस की सोनिया गांधी सहित प्रमुख सदस्य शामिल हैं। राजीव प्रताप रूडी को 391 वोट मिले जबकि…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है। इस संबंध में आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है। बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के…

Read More

रांची। बरियातू हाउसिंग स्थित स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से 16 अगस्त को भूमिपूजन और खूंटी पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जाएगी। स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति ने सदस्यों से पूजा में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी समिति की ओर से बुधवार को दी गई।

Read More

रांची। झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 102.2 मिलिमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 43.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.4 और सबसे कम तापमान गोड्डा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तो 16 अगस्त तक राज्य की विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे शिबू सोरेन के निधन के बाद उन्हें लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में झारखंड के लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने भी दिवंगत शिबू सोरेन को अपने गाने के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। गायक आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को अपना गाना लॉन्च करने बाद यूट्यूब पर उपलोड किया और अपनी ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। गाना के बोल हैं “वीर शिबू सोरेन का झारखंड दीवाना है”। गुरुजी को याद कर अपनी मधुर आवाज से लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने उनकी पूरी जीवनी को इस गीत…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या में नामजद आरोपित पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद असलम को एक अन्य जानलेवा हमला करने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने उसे जमानत दे दी है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अंबुज नाथ की अदालत ने मंगलवार को असलम को 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत की सुविधा प्रदान की है। असलम को बीते बीते 10 अगस्त को रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में हुए साहिल उर्फ कुरकुरे हत्याकांड में भी नामजद आरोपित बनाया गया है। इससे अंदेशा जताया जा…

Read More

रांची। पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने जैन धर्मावलंबियों की सुविधा को लेकर पारसनाथ स्टेशन पर लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था निर्धारित करने को लेकर मंगलवार को रेलमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मधुबन (पारसनाथ) में जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए सालोंभर देश–दुनिया से हज़ारों जैन तीर्थ यात्री आते हैं। जिनमें खासकर वृद्ध, महिला और बच्चों का अनुपात सबसे अधिक होता है। इस स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1500 से 1600 यात्रियों का आवागमन होता…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल को साकची से डिमना स्थानांतरित किए जाने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।अस्पताल को स्थानांतरित करने पर आमजन, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग गंभीर असुविधाओं का सामना कर रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों को लंबी दूरी तय करने में अधिक समय और खर्च लग रहा है, जिससे कई बार गंभीर मरीजों की स्थिति और बिगड़ रही है। इससे नाराज आम शहरी ने अस्पताल के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि डिमना तक सार्वजनिक परिवहन की कमी, आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सकीय सुविधा तक…

Read More

विशेष अनंत सिंह और आनंद मोहन की नीतीश से मुलाकात ने दिया संकेत महागठबंधन और एनडीए में बाहुबलियों को लेकर नहीं है कोई फर्क नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ानेवाले बिहार में अभी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। एनडीए हो या महागठबंधन, या फिर नीतीश कुमार हों या तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी हों या जीतन राम मांझी या चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा, सबकी गोटी सेट होने लगी है। इस बीच बिहार के…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मंझारी प्रखंड के पिछड़े गांव बरकुंडिया में जन्मे डॉ. बलभद्र बिरुवा ने अपने बचपन में गांव की दयनीय आर्थिक स्थिति को करीब से देखा। यह स्थिति उनके जीवन का नया मोड़ साबित हुई, जिसने उन्हें अर्थशास्त्र के प्रति गहरी रुचि दी। शिक्षा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष की राह पर कदम बढ़ाया और आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सत्यवती कॉलेज (ऑफ कैंपस) में असिस्टेंट प्रोफेसर (इकॉनोमिक्स) के पद पर कार्यरत हैं। यहां वह भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था का ज्ञान बांट रहे हैं और विद्यार्थियों को नई सोच की दिशा दे रहे हैं। वे अपने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-2 के 19वें मुकाबले में सोमवार रात नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से मात दी। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज़ सार्थक रंजन ने 42 गेंद में 33 रन की पारी खेली, जबकि अर्जुन रापड़िया ने मात्र 22 गेंदों में 40 रन (3 चौके, 3 छक्के) जड़े। यजस शर्मा ने 15 गेंदों में 23 और यश भाटिया ने 17 गेंदों में 22…

Read More