ऑस्टिन (टेक्सास)। रिपब्लिकन हाउस स्पीकर डस्टिन बरोज ने सोमवार को 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सदन में इनके अनुपस्थित न रहने से कोरम पूरा नहीं हो सका। इसलिए कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी की संख्या बढ़ाने का मंसूबा पूरा नहीं हो सका। ऑस्टिन अमेरिकन-स्टेट्समैन की खबर के अनुसार, बरोज ने सदन में कहा, “वे राज्य छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से भी मुंह मोड़ लिया जिनका प्रतिनिधित्व करने की उन्होंने शपथ ली थी। वे राज्य के बाहर के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के दबाव में अपनी जिम्मेदारी से पीछे भाग रहे हैं।” इसके तुरंत बाद गवर्नर…
Author: shivam kumar
काठमांडू। राजतंत्र समर्थक और राजावादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले दुर्गा प्रसाई को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के कुछ ही समय बाद प्रसाई ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म फेसबुक पर देश और विदेश में नेपालियों को उनके समर्थन, सहायता और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए दुर्गा प्रसाई ने कहा कि जब जिला अदालत ने उन्हें कारावास का आदेश दिया, तब भी फैसले का सम्मान किया और स्वेच्छा से जेल चला गया तथा आज जब उच्च न्यायालय…
सना (यमन)। यमन के तट पर रविवार को पलटी नाव में सवार 154 प्रवासियों में से सिर्फ 12 को बचाया जा सका है। बाकी 142 यात्रियों की मौत हो गई। यह सभी इथियोपिया के रहने वाले हैं। यमन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने यह जानकारी दी। फ्रांस के ल्योन से संचालित ‘अफ्रीकान्यूज’ समाचार चैनल की खबर के अनुसार, एसोव ने बताया कि अदन की खाड़ी में हुई इस त्रासदी में केवल 12 लोगों को बचाया जा सका, जबकि शेष 142 यात्रियों को मृत मान लिया गया है। अब तक 68 से अधिक शव बरामद…
काठमांडू। सरकारी कर्मचारियों को अवकाश या इस्तीफे के दो साल तक किसी भी राजनीतिक या संवैधानिक नियुक्तियों में रोक लगाने संबंधी विधेयक में गड़बड़ी को लेकर गठित संसदीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में संसदीय समिति के अध्यक्ष और सचिव को इसके लिए दोषी ठहराया गया है। इस जांच समिति के संयोजक जीवन परियार के अनुसार, रिपोर्ट में राज्य मामलों और सुशासन समिति के अध्यक्ष रामहरि खतिवडा और समिति के सचिव सूरज कुमार दुरा को कूलिंग पीरियड के प्रावधान को रद्द करने वाली भाषा डालने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। दो दिन और दो…
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत दो सशस्त्र समूहों बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) पाकिस्तान के सैन्य कर्मियों, आपूर्ति काफिलों और संसाधन परिवहन वाहनों को निशाना बनाकर किए गए पांच से अधिक हमलों की जिम्मेदारी ली है। यह हमले जमुरान, धादर और मस्तुंग जिलों में किए गए। लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना के कई वाहनों को फूंक दिया। द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलूच ने सोमवार को जारी बयान में दावा किया कि समूह के लड़ाकों ने जमुरान, धादर और मस्तुंग जिलों में सैन्य चौकियों, आपूर्ति वाहनों और खनिज परिवहन ट्रकों…
नई दिल्ली। हाई क्वालिटी के टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी केटेक्स फैब्रिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 180 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ इसकी लिस्टिंग 144 रुपये के स्तर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण ये शेयर उछल कर 151.20 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में अपर सर्किट लगने के बावजूद…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,510 रुपये से 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर एक बार फिर एक लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,410 रुपये से लेकर 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 92,960 रुपये से लेकर 93,110 रुपये…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ने लगा, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट भी बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, जियो…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स करीब 600 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज 10.30 बजे मत्रिपरिषद की अह्म बैठक होने वाली है। मंत्रिमंडल सचिवालय में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी और इन पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है। इनमें शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करना, रसोइया, रात्रि प्रहरी, और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को शिक्षक भर्ती में बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स‘ पर पोस्ट कर बताया कि…
वाशिंगटन। अमेरिकी टैरिफ के सात अगस्त को प्रभावी होने से पहले दक्षिण कोरिया, यूरीपय संघ और जापान ने महत्वपूर्ण घोषणा कर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के कोपभाजन का शिकार बनने से बचने की कोशिश की है। दक्षिण कोरिया ने अपने समझौते में कम टैरिफ दर सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करने और 100 अरब डॉलर की तरलीकृत प्राकृतिक गैस खरीदने पर सहमति जताई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में यह जानकारी दी गई है। साथ ही यूरोपीय संघ ने संकेत दिया कि वह 750 अरब डॉलर की अमेरिकी ऊर्जा खरीदेगा और उसकी कंपनियां…
