देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री धामी, धराली बाजार,…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएलएफआई) के कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया है। केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। एसपी हरिश बिन जमा को कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया। जैसे ही…
पटना। बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। साथ ही राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च…
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सत्यपाल मलिक दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। उप सभापति हरिवंश नारायण ने राज्यसभा में दिवंगत सदस्य के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश से 2 बार संसद के उच्च सदन के सदस्य बने। पहली बार वे 1982 में सदन के सदस्य बने। इसके बाद वे वर्ष में 1989 में सदन के सदस्य…
ग्रामीणों का छलका दर्द व सिस्टम की कार्यशैली पर आक्रोशित….. बरवाडीह। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित धङधड़ी नदी के समीप सबसे पुराने श्मशान घाट की भूमि पर इन दिनों भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर लगभग एक सफ्ताह पूर्व अंचलाधिकारी व एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर सेकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की थी।लेकिन लगभग एक सफ्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई की कोई सुगबुगाहट भी शुरू नही हुई।और माफिया के द्वारा जमीन का भरावट व समतलीकरण किया जा रहा है।जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा…
बरवाडीह। राजद के जिला सचिव रजत नेशार अहमद की निधन पर राजद समेत अन्य राजनितिक संगठन के कार्यकताओ ने उनके पैतृक गांव पोखरी में पहुंचकर शोक ब्यक्त किया।उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वही जिला सचिव की निधन की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अजय कुमार चन्द्रवंशी की नेतृव में जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव की पुरी टीम के साथ बुधवार को बरवाडीह के पोखरी गांव पहुंचे । जहा राजद जिला सचिव रजत नेसार अहमद के निधन पर शोक संवेदना ब्यक्त किया। उन्होंने स्वजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना ब्यक्त की…
-जिस सरजमीं से शुरू किया संघर्ष, वहीं पंचतत्व में हुए विलीन रामगढ़। झारखंड राज्य के प्रणेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। झारखंड के जिला रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी और अंतिम जोहार कहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक हो गए। उनकी आंखें डबडबा गईं। बेहद भारी मन से उन्होंने अपने पिता और राजनीतिक गुरु को इस दुनिया से विदा किया। अंतिम…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्युक्ष सुदेश महतो मंगलवार को बाईक से ही नेमरा गांव पहुंचे और गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दरअसल, अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो सहित कई आजसू नेता नेमरा से छह किलोमीटर पहले बरलंगा चौक के पास लंबे जाम में फंस गए। इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने बाइक की व्यवस्था की, तब सभी नेता छह किलोमीटर की दूरी बाइक से तय कर अंतिम शिबू सोरेन के संस्कार में शामिल हुए। सुदेश महतो के साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ.…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय मलिक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मलिक के निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है। वह बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर रहे थे। उनके निधन पर देश के प्रमुख नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया है। उनको देश एक कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर जानता…
रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले आया गया है। जहां राजकीय सम्मान के साथ इन्हें श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। साथ ही अब उन्हें जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसके कुछ घंटों बाद उन्हें सड़क मार्ग से होते हुए नेमरा गांव उनके पैतृक आवास ले जाया जायेगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता लगातार पहुंच रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देकर विदा कर रहे हैं। इस दौरान पूरे राज्य में शोक की भावना व्याप्त रही। विधानसभा परिसर में शोकाकुल माहौल के बीच…
नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के भविष्य को लेकर जारी असमंजस के बीच बेंगलुरु एफसी ने अपने पहले टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला किया है। क्लब ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बेंगलुरु एफसी ने अपने बयान में कहा,”भारत में एक फुटबॉल क्लब चलाना और उसे बनाए रखना हमेशा से एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है, जिसे हम हर सीज़न पूरी निष्ठा के साथ करते आए हैं। लेकिन लीग के भविष्य को लेकर स्पष्टता की कमी ने हमें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।…
