Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की…

Read More

रांची। हटिया कामगार यूनियन, एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) प्रबंधन पर ठेका मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एचईसी प्रबंधन पर कामगारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। लालदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की आउटसोर्सिंग नीति को एचईसी में लागू करने के लिए मजदूरों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस नीति से मजदूरों के वेतन और सुविधाओं में कटौती की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए…

Read More

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। इस घटना में 27 लोग सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में 31 लोगों को ले जा रही नाव शनिवार को अचानक गंगा नदी में पलट गयी। इस घटना में एक व्यक्ति नदी में डूबने से मौत हो गयी, जबकि 27 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। शहर में मैथिल संस्कृति की सुगंध बिखेरते हुए सखीबहिनपा मैथिलानी समूह की ओर से मधु मास श्रावनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। साकची स्थित केनेलाईट होटल के प्रेक्षागृह में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भाग लिया और अपनी लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए सावन माह के रंग बिखेर दिए। शनिवार को आयोजित मधु मा09स श्रावनोत्सव में मैथिल परंपरा के अनुरूप गीत, नृत्य और पारंपरिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। सखीबहिनपा समूह की मुख्य संस्थापिका और अध्यक्ष आरती झा हैं, जो नेपाल के बीरगंज में निवास करती हैं, जबकि कार्यक्रम…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ती हालत पर गंभीर चिंता जाहिर की है। वे शिक्षा मंत्री का हाल जानने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए रांची से दिल्ली गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल उनकी तबियत स्थिर है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप सबकी दुआएं जल्द रंग लाएंगी। कृपया बिना पुष्टि के कोई सूचना साझा न करें। इससे भ्रम की स्थिति बनती है। उनके इलाज…

Read More

– राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए नागरिक और सैन्य कर्मियों के बीच तालमेल बढ़ाने का आह्वान नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज के अनिश्चित समय में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए नागरिक और सैन्य कर्मियों के बीच तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता के पीछे रक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभागों से सशस्त्र बलों को दिए गए समर्थन को मुख्य वजह बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध सिर्फ सेना नहीं लड़ती, बल्कि पूरा देश लड़ता है और आज के तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को यह प्रारूप सूची बिहार के सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी कर दी गई। बिहार निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को यह सूची सौंप दी है। इसके साथ ही, जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी प्रारूप सूची सौंपी जा रही है।…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ बढ़ोतरी की धमकियों के संदर्भ में शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच साझा हितों पर आधारित वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। हमारा ध्यान द्विपक्षीय संबंधों के ठोस एजेंडे पर केन्द्रित है। हमें विश्वास है कि यह रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बदलते हुए तेवर को ज्यादा तूल नहीं देते हुए साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में उक्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और दोनों देशों की जनता के मेल-मिलाप पर आधारित हैं। यह एक वैश्विक रणनीतिक…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने बहुत पहले बता दिया था कि किसी समाज के विकास का पैमाना उस समाज की महिलाओं की स्थिति से जुड़ा होता है। इसी दिशा में सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। रिजिजू ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित “भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकार” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श बैठक के उद्घाटन सत्र में कहा कि मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त करना, समावेशी विकास की दिशा में एक अहम कदम…

Read More

– प्रधानमंत्री सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में जनसभा को करेंगे संबोधित – अन्नदाताओं के लिए “पीएम किसान सम्मान निधि” की 20वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री माेदी वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में विकास की फिर नई इबारत लिखें देंगे। प्रधानमंत्री काशी में लगभग 2183.45 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी और विकास की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा देशभर के अन्नदाताओं को “पीएम किसान सम्मान निधि” की मिलेगी 20वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसमें…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की तेज रफ्तार से लगातार बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। लाहौल स्पिति जिला के जिस्पा के पास ग्रेफ कैंप के नजदीक फ्लैश फ्लड की घटना सामने आई। इससे केलांग-दारचा-सारचू-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क बहाली के कार्य में जुट गया है। इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 5 अगस्त तक भारी बारिश का…

Read More