पटना। जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की मौजूदगी में भाजपा के महामंत्री रहे सुधीर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा और समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न जिलों के गणमान्य सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी को पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोध में…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्र के सुचारु संचालन को लेकर रणनीति बनायी गयी। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्यों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सत्र के सुचारु संचालन को लेकर रणनीति भी बनाई गई। कार्यमंत्रणा समिति की यह बैठक मानसून सत्र के प्रभावी और व्यवस्थित संचालन की दिशा…
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद आईआईटी (आईएसएम)के 45वें दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा -37 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं धनबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) (आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और 37 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं। उन्होंने संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट भी जारी किया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित…
रांची। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज शुक्रवार को हो गया। सत्र सात अगस्त तक चलेगा। मॉनसून सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे। मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक है। आमजन की आकांक्षाओं की पूर्ति ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र की महान परंपरा का आंगन है। लोकतंत्र शासन प्रणाली जन आस्था का प्रतीक है। सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर रचनात्मक, गंभीर और सार्थक चर्चा होगी। विधासभा अध्यक्ष ने मॉनसून सत्र के लिए…
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को एटीआई में सत्ताधारी दलों की बैठक हुई। जिसमें सत्र के दौरान की रणनीति बनाई गई। बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत गठबंधन के सभी नेता एसआईआर का कड़ा विरोध करते दिखे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गठबंधन के सभी दल एसआईआर का विरोध करेंगे। ओबीसी आरक्षण और सरना धर्म कोड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार…
रांची। रांची के अरगोड़ा स्थित एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर नवजात की मौत के बाद भी उसे कथित रूप से वेंटिलेटर पर रखने का आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को इस मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर…
विशेष भारत के पास पहले से मौजूद है इस अनावश्यक बोझ से उबरने का उपाय दुनिया के सबसे बड़े बाजार में अपनी स्थिति कमजोर कर गये डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले का भारत को सटीक जवाब देने की है जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर ने 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो एक अगस्त से लागू होंगे। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा, यह जानना जरूरी है। ट्रंप की एकतरफा घोषणा भारत पर दबाव बनाने की उनकी रणनीति का हिस्सा है, लेकिन…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट का संचालन एक वैध आधार केंद्र की आड़ में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में शेख मिराज हुसैन और अब्दुल कुद्दूस शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों ने बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के भी आधार कार्ड बनाए हैं। दोनों को बीरभूम ज़िले में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने शुक्रवार सुबह बताया कि दोनों को गुरुवार को हिरासत में…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बर्दवान सेंट्रल करेक्शनल होम में एक के बाद एक हो रही कैदियों की “अस्वाभाविक मौतों” को लेकर मानवाधिकार संगठन ‘एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स’ (एपीडीआर) ने गंभीर चिंता जताई है और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शुक्रवार सुबह एपीडीआर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बुधवार को बर्दवान जेल में एक युवक कैदी शुभब्रत दत्ता की मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि उसने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन परिवार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला…
पोर्थकोल। महिला ओपन गोल्फ 2025 के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की लोटी वोड उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं, जबकि जापान की एरी ओकायामा और रियो ताकेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से बढ़त हासिल की। 21 वर्षीय वोड ने हाल ही में स्कॉटिश ओपन जीतकर प्रोफेशनल करियर की शानदार शुरुआत की थी और इसी कारण उन्हें साल के अंतिम मेजर टूर्नामेंट में फेवरेट माना जा रहा था। लेकिन दक्षिण वेल्स के तटीय मैदान पर उन्हें संघर्ष करना पड़ा और वे आखिरी होल में बर्डी लगाकर सिर्फ लेवल पार (72) का स्कोर ही बना सकीं। जापानी गोल्फरों…
हांगकांग। हांगकांग के काई टैक स्पोर्ट्स पार्क में गुरुवार को खेले गए एक दोस्ताना मुकाबले में टोटनहैम हॉटस्पर ने आर्सेनल को 1-0 से मात दी। मैच में आर्सेनल ने मार्टिन ओडेगार्ड, बुकायो साका, काई हैवर्ट्ज़ और डेक्लन राइस जैसे स्टार खिलाड़ियों को मैदान में उतारा, वहीं टोटनहैम की ओर से क्रिस्टियन रोमेरो, मिकी वैन डी वेन और मोहम्मद कुदुस जैसे प्रमुख खिलाड़ी खेले। मैच की शुरुआत में आर्सेनल ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन टोटनहैम ने धीरे-धीरे लय पकड़ते हुए जवाबी हमले किए। 28वें मिनट में विल्सन ओडोबर्ट बॉक्स में घुसे और उनका शॉट पोस्ट से टकरा गया। हाफ टाइम से…
