रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल बताया है। उनके मुताबिक, एंबुलेंस के बदले खाट पर ही मरीजों को अस्पताल तक लाया जाना बताता है कि खाट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं। चाहे साहिबगंज हो या चतरा या दूसरे जिले, कमोबेश ऐसी स्थिति हर जगह दिख रही है। इस स्थिति में कहा जाये कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ना सिर्फ सरकार पर बल्कि जनता के लिए भी बोझ हैं। बाबूलाल ने साहिबगंज के एक वीडियो को शेयर किया है। इसमें एक पेशेंट को कुछ लोग खटिया पर लादकर अस्पताल लाते दिखते हैं। उनके…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। एल्कोहलिक बेवरेजेज का आयात करके भारत और पड़ोसी देशों में बिक्री करने वाली कंपनी मोनिका एल्कोबेव के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 286 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 0.70 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 288 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण शेयरों में तेजी का रुख बना। सुबह 10:30 बजे तक के कारोबार के बाद कंपनी के शेयर 289.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। राहत की बात रही कि दबाव के बावजूद दोनों सूचकांक सुबह 10 बजे तक हरे निशान में ही कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे…
सावन की शिवरात्रि को मानसरोवर मंदिर में हवन के साथ सीएम ने किया रुद्राभिषेक गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (बुधवार) को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। सीएम ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा…
गाजियाबाद। सावन की शिवरात्रि पर बुधवार की तड़के से शुरू हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक लगातार जारी है। ऐतिहासिक पीठ दुधेश्वरनाथ मंदिर में लाइन में लगकर कांवड़ियें भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक दुधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में अभी भी कावंड़ियें कताराें में लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से हरिद्वार, ऋषिकेश, ब्रजघाट आदि स्थानों से कांवड़ लाने का सिलसिला जिले में लगातार चल रहा है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीती रात से लाखों की संख्या में कांवड़ियें एकत्र हो गए। बुधवार काे सावन की शिवरात्रि का जलाभिषेक के लिए…
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में एक बार फिर एटीएम लूट की घटना घटी है। बुधवार तड़के ईस्टर्न बाईपास स्थित एक सरकारी बैंक के एटीएम लूट कर बदमाश फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों का एक दल करीब 3:17 बजे एटीएम काउंटर में घुसे। इसके बाद गैस कटर से मशीन को काटा और करीब 14 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। बताया गया है कि एटीएम लूट के दौरान आग लग गई थी। जिसे बाद में दमकल की एक इंजन ने काबू किया। इधर, लूट को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भाग रहे थे तब आशीघर चौकी की पुलिस…
कोलकाता। कसबा स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपित मनोजीत मिश्रा के खिलाफ दो और आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक उसके खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें मारपीट, छेड़छाड़ और हिंसा के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने उसे मंगलवार को इन दो मामलों में भी गिरफ्तार किया। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मनोजीत के खिलाफ गेट पैटर्न तकनीक से जांच भी पूरी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विशेष सरकारी वकील विभास चटर्जी ने कहा कि यदि पुलिस ने 2023 से अब तक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव के चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को रवाना हुए। प्रधानमंत्री इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री 23 एवं 24 जुलाई को ब्रिटेन में रहेंगे, जहां उनके ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से द्विपक्षीय वार्ता और कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है, जिसे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले…
रांची। नगर विकास और आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से राज्य के छह ज़िलों धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित जिला अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। मंत्री सुदिव्य कुमार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मौके पर घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, ताकि न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई और कहा…
विशेष बिहार के सबसे बड़े वोट बैंक पर है सभी राजनीतिक दलों की नजर पिछले 20 साल से अति-पिछड़ों के कारण ही अजेय बने हुए हैं नीतीश नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार विधानसभा के आसन्न चुनाव के मद्देनजर चरम पर पहुंच चुकी राजनीतिक गतिविधियों के बीच अब सामाजिक समीकरणों पर राजनीतिक दलों की चौकन्नी नजर है। हरेक विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों पर एकत्र की गयी रिपोर्ट के आधार पर रणनीतियां तैयार की जा रही हैं और अलग-अलग तरीके से बिहार की सत्ता की इस ‘अति पिछड़ी’ गाड़ी को अपने पास खड़ा…
