Author: shivam kumar

रांची। बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के आरोपित राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल की जमानत याचिका पर अब अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।आज हुई सुनवाई के दौरान सीआईडी की ओर से डायरी पेश नहीं की जा सकी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई का नई तारीख निर्धारित की है। इसी मामले के दो अन्य आरोपितों वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका पर भी 26 जुनाई, शनिवार को सुनवाई होगी, क्योंकि इस मामले में भी एजेंसी ने अब तक केस डायरी पेश…

Read More

-हरमनप्रीत कौर का शतक और क्रांति गौड की घातक गेंदबाजी ने दिलाई जीत चेस्टर-ले-स्ट्रीट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 13 रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद शतक और गेंदबाज क्रांति गौड के 6 विकेटों का अहम योगदान रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी…

Read More

कम्पाला। युगांडा 2027 रग्बी वर्ल्ड कप के लिए एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ मैच की मेजबानी करेगा। यह निर्णायक मुकाबला 26 जुलाई को कम्पाला स्थित मंडेला नेशनल स्टेडियम में नामीबिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेला जाएगा। अफ्रीकी क्वालिफायर में जिम्बाब्वे से हारने वाली नामीबिया की टीम के पास अब वर्ल्ड कप की दौड़ में बने रहने का यह अंतिम मौका होगा। अगर वे इस मैच में जीत हासिल करते हैं, तो उनकी उम्मीदें कायम रहेंगी। रग्बी अफ्रीका के अध्यक्ष हर्बर्ट मेंसाह ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमें खुशी है कि एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ युगांडा में आयोजित हो रहा है। यह…

Read More

-सीतामढ़ी-शिवहर रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा काम, बागमती नदी पर ब्रिज का टेंडर हो चुका है नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की सौगात मिली है। जहां 11 साल पहले बिहार को रेलवे बजट में मात्र 1,132 करोड़ रूपये की राशि मिलती थी, वहीं अब यह राशि बढ़कर 10,000 करोड़ रूपये हो गई है। यह बिहार के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रेल मंत्री ने कहा कि कई वर्षों से लंबित प्रोजेक्ट्स को एनडीए सरकार…

Read More

– घर से 44.70 लाख रुपये, विदेशी मुद्राएं व चार डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगीं गाड़ियां बरामद – गिरफ्तार हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सोबोरगा, पॉल आदि देशों का बताता था एम्बेसडर गाजियाबाद। दिल्ली से सटे नाेएडा, ग्रेटर नाेएडा और गाजियाबाद साइबर क्राइम, ऑनलाइन धाेखाधड़ी और तमाम अवैध धंधाें का हब बनता जा रहा है। पुलिए ऐसे लाेगाें के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई ने मंगलवार की रात में दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक पाॅश कालोनी कविनगर में चल रहे एक अवैध दूतावास का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर विदेश नीति, ऑपरेशन सिंदूर और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार देश की रक्षा, विदेश नीति और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे से जुड़े सवालों पर जवाब देने से बच रही है। बातचीत के दौरान राहुल गांधी अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप खुद 25 बार…

Read More

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी। राज्यसभा में न ही शून्यकाल चल पाया न ही प्रश्नकाल चल पाया। राज्यसभा के उपसभापति ने बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि आज नियम 267 के तहत 25 नोटिस प्राप्त हुए हैं। इन नोटिस पर बिहार में चल रहे मतदाता सूची में विशेष पुनरीक्षण के मामले में चर्चा कराने…

Read More

बेंगलुरु। आय से अधिक संपत्ति और भूमि हस्तांतरण में अनियमितताओं के आरोपों के चलते कर्नाटक में बुधवार सुबह लोकायुक्त विभाग ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, मैसूरु, बल्लारी, कोप्पल सहित कई जिलों में एकसाथ शुरू हुई। बेंगलुरु: वरिष्ठ आईएएस वसंती अमर के घर छापा बेंगलुरु के आरटी नगर स्थित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वसंती अमर के आवास पर लोकायुक्त अधिकारियों ने छापा मारा। उन पर सरकारी जमीन को अवैध रूप से निजी व्यक्तियों को हस्तांतरित करने का आरोप है। वसंती अमर पूर्व में बेंगलुरु शहर की विशेष उपायुक्त (स्पेशल डीसी) के रूप में कार्यरत थीं। मैसूरु: दो…

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया और बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में कांवड़ियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। कार सवार लोग भी हादसे में घायल हैं। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी अनुसार हादसा गिरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश में सैन्य विमान हादसे में घायलों के इलाज के लिए भारत विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सों का दल ढाका भेज रहा है। बांग्लादेश की वायुसेना का चीन निर्मित एक ट्रेनर फाइटर जेट 21 जुलाई को ढाका के माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कम-से-कम 31 लोगों की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से मंगलवार रात कहा गया कि, जरूरी चिकित्सा सहायता के साथ ‘बर्न विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सों की टीम पीड़ितों के इलाज के लिए जल्द…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका की सरकारी ‘एयरलाइंस लिमिटेड और एयरपोर्ट एंड एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ में हुए भ्रष्टाचार की परतें जल्द खुल सकती हैं। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने नए सिरे जांच कराने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जांच से दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। जांच के दायरे में 2010 से 2025 के बीच हुए सौदों को भी शामिल किया गया है। डेली मिरर अखबार की खबर के अनुसार, श्रीलंका की सरकार ने सरकारी एयरलाइंस में हुई धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विशेष राष्ट्रपति जांच समिति गठित की…

Read More