इंफाल। राज्य के तीन जिलों में एक साथ चलाए गये पुलिस अभियानों के दौरान 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और पहचान के कागज़ात ज़ब्त किए गए हैं। मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है। उसे ओल्ड गेलमौल स्थित उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों को दो ज़िंदा राउंड से भरी पिस्तौल, मोबाइल फ़ोन और आधारकार्ड मिला। अधिकारियों के…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा है कि भगवान भास्कर एवं छठी मैया सभी छठव्रतियों और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें, ऐसी प्रार्थना है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के…
धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित आठ लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहें हैं। दोनों घटना एक ही सड़क और थाना क्षेत्र की है। पहली घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लेन सर्विस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप की है, जहां दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यकि की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत नन्दु राय का शव देख गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय…
अररिया। लोक आस्था और प्रकृति को पूरी तरह से समर्पित महापर्व छठ को लेकर बाजार सज गया है। छठ पूजा में लगने वाली सामग्री डाला, सूप के साथ फल फूल,मिट्टी के बर्तन और अन्य समानों का बाजार विभिन्न स्थानों पर सज गया है। जहां छठ पर्व के समानों की खरीददारों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।अररिया के चांदनी चौक, काली मंदिर चौक, बस स्टैंड चौक, जीरो माइल चौक पर छठ पर्व को लेकर सैकड़ों दुकानें लग गई है। फारबिसगंज में फैंसी मार्केट,स्टेशन चौक, कृषि उत्पादन बाजार समिति का प्रांगण सहित सड़क पर सैकड़ों दुकान लगी है। जहां छठव्रती…
रांची। रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से कुल 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि…
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं जिलों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्प डेस्क मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पैतृक मैपिंग का प्रशिक्षण भी दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के क्रम में कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़े, इसके लिए 2003 के मतदाता सूची से उनकी पैतृक मैपिंग आवश्यक है। भारत निर्वाचन…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलकर कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। लकड़ी, गद्दे, कपड़े और फर्नीचर की दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद…
रांची। दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के 17 जिलों में रविवार को हल्की बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से के सात जिलों को छोड़कर 17 जिलों में बारिश होने की आशंका है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव सात किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। निम्न दबाव पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 440 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम से 970 किमी दक्षिण-पूर्व, चेन्नई से 970 किमी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख लगातार जारी है। सोने की कीमत में आज लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में सोना 650 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है। वहीं, चांदी आज 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में हुई इस कमी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,24,360 रुपये से लेकर 1,24,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह…
– चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन मिला है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जनसुराज अभियान ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक रुख की घोषणा करते हुए कहा कि गोपालगंज सीट पर संगठन निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव का समर्थन करेगा। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि अनूप कुमार श्रीवास्तव सामाजिक सरोकारों से जुड़े, स्वच्छ छवि वाले और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर लंबे समय से सक्रिय हैं। संगठन का मानना है कि वे जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से विधानसभा में…
