Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है। घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के…

Read More

सरायकेला। झारखंड की सरायकेला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विशाल जामुदा, घनश्याम पूर्ति और शनि देवगम शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र के बेरगाडीह से 7-8 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर डाला सहित चोरी कर लिया था। इस संबंध में वाहन मालिक के लिखित आवेदन पर 10 अक्टूबर को सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया…

Read More

खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र के छाता गांव में शनिवार को कोपेया धान नामक 30 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपित दो सगे भाइयों माँगरा धान और चामा धान को छोटा छाता गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली कि कोपेया धान की हत्या के दोनों आरोपित अपने गांव छोटा छाता गांव में छिपे हुए हैं। एसपी के निर्देश पर सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के अनुमंडल पुलिस…

Read More

एक तरफ प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी एक और भव्य प्रस्तुति ‘बाहुबली: द एपिक’ सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसमें ‘बाहुबली’ के दोनों हिस्सों के चुनिंदा और कुछ पहले कभी न देखे गए सीक्वेंस को नवीन रूप में पिरोकर पेश किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही बाहुबली का नया रूप सोशल मीडिया के रणभूमि में आग की लपटों सा फैल गया। अब देखना यह है कि जनता कैसा प्रतिक्रिया दे रही है। माहिष्मति फिर आकर्षण का केंद्र ‘बाहुबली: द एपिक’…

Read More

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में खगड़िया के बाद मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नौवागढ़ी में जनसभा को सम्बोधित किया और राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने पूर्व की गैर भाजपा सरकारों पर निशाना भी साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार ने काफी काम किया। इसका लाभ बिहार के किसानों को भी मिला। इससे फसलों के उत्पादन में बिहार का पूरे देश में स्थान बना। इसे आगे भी कायम रखना है, तो फिर से राजग का डबल इंजन सरकार बनाना पड़ेगा,…

Read More

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के नायक वाले पोस्टर पर कटाक्ष किया है। धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि बिहार के एक ही जननायक हैं और वो भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी हैं, उनके अलावा दूसरा कोई जननायक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि कोई उनकी नकल करने की कोशिश न करें, क्योंकि राज्य की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नायक कहने से नहीं होता है। काम करने से होता है। अभी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 45 घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शनिवार को कहा कि उपचुनाव की तैयारी में पारदर्शिता और पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान यह अनिवार्य किया है कि सभी पीठासीन पदाधिकारी मतदान का ‘मॉक ड्रिल’ करें। इस ड्रिल में कम से कम 100 वोट डालकर उनके वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया जाना है। सीईओ ने इस…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा और सोनारी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण का आरंभ कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से हुआ, जिसके बाद श्री राय रामजनम नगर, सतीघाट, सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट और एलएंडटी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों तक पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर की जा रही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति देखी। जहां भी खामियां नजर आईं, वहां तत्काल सुधार करने का निर्देश…

Read More

रांची। नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्‍न जिलों में व्रतियों ने शुद्ध रूप से नहा-धोकर नेम और निष्ठा का पर्व छठ की शुरूआत की। सुबह से ही व्रति नहाय खाय की तैयारियों में जुटे रहे और स्नान कर घर की शुद्धि कर अरवा चावल, कददू की सब्जी और चने की दाल का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य को नमस्कार कर ग्रहण किया और प्रसाद स्वरूप इसे प्रियजनों को खिलाया। कई व्रती गेहूं सुखाते हुए भी देखी गईं। 26 अक्टूबर (रविवार) को खरना पर व्रती खीर का भोग अर्पित…

Read More

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर लालू परिवार चर्चा में है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी में वापसी की अटकलों पर बड़ा बयान देते हुए कहा, “मैं RJD में लौटने से बेहतर मौत को पसंद करूंगा। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे अहम हैं।” तेजप्रताप ने कहा कि वे जनता के लिए राजनीति करते हैं, न कि पद और सत्ता के लिए। उन्होंने कहा, “लोग मुझसे प्यार करते हैं, मुझ पर भरोसा करते हैं। मैं जनशक्ति जनता दल (JJD) के बैनर तले महुआ सीट से…

Read More