Author: shivam kumar

मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए दो तस्कर कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की एक और कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया। उत्तर 24 परगना जिले में स्थित सीमा चौकी तराली-1 पर बीएसएफ की 143वीं बटालियन के जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो बांग्लादेशी तस्करों को हिरासत में लिया। इस दौरान एक जवान पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। बीएसएफ के अनुसार, यह घटना गुरूवार देर रात लगभग 01:50 बजे की है, जब द्वितीय पाली की अग्रिम चेक पोस्ट पर…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा ने सिर उठाया है। कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय नेता रज्जाक खान की गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात चलताबेरिया इलाके में उस समय हुई जब रज्जाक खान अपने घर लौट रहे थे। रज्जाक खान कैनिंग पूर्व के तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के बहुत करीबी बताया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे रज्जाक खान पर अचानक हमला किया गया और उन्हें बेहद करीब से गोलियां मारी गई। परिजन और…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गुजरात के पांच लोगों को अवैध रूप से बंधक बनाए जाने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पीड़ितों को नदिया ज़िले के कल्याणी इलाके के एक घर से छुड़ाया गया। शुक्रवार को पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीड़ितों में योगेश कुमार डाभी, उनकी पत्नी काजलबेन, उनका बेटा, दो बेटियां और योगेश का चचेरा भाई शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी कनाडा जाने के उद्देश्य से कोलकाता आए थे और एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क में थे, जिसने उन्हें पासपोर्ट और…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से तीन बार के विधायक टी. राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार टी. राजा सिंह ने इस्तीफे के साथ जो बातें लिखी थीं, उसे अप्रासंगिक बताते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार लिया गया है। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के गोशामहल से चर्चित विधायक टी. राजा सिंह ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने रांची जिला के नवप्रोन्नत छह अधिकारियों को बैच लगाया गया। डीआईजी सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातु थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को रांची के आईजी मनोज कौशिक ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर…

Read More

रांची। सावन के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में शुक्रवार तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी मंदिर में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जल अर्पित कर सुख, समृद्धि की कामना की। पहाड़ी मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। फूल-मालाओं से सजे मुख्य द्वार से लेकर मंदिर शिखर तक आस्था और सौंदर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है…

Read More

खूंटी। मिनी बाबाधाम के रूप में प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम में शुक्रवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेले का उद्घाटन केंदीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित अन्य ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर और नारियल फोड़कर किया। अन्य अतिथियों में खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अनुमंडल पदाधिकारी रूपेश कुमारी, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार शामिल थे। पंडित हरिहर नाथ कर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों को भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कराई। मेले का समापन नौ अगस्त को सावन पूर्णिमा को होगा।

Read More

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और छह जिंदा गोलियां बरामद की। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहिद अंसारी ,शमशाद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी लोहरदगा के रहने वाले हैं। तरुण यादव और मनोज तूरी चंदवा लातेहार के रहने वाला है। वही नितेश उरांव गुमला का रहने वाला है । शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली कि कुख्‍यात अपराधी राहुल सिंह के इशारे पर कुछ…

Read More

लंदन। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया। 22 वर्षीय नितीश ने इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट और ज़ैक क्रॉली को आउट करते हुए कुल दो विकेट झटके – और खास बात यह रही कि दोनों विकेट उन्हें उनके पहले ओवर में ही मिल गए। भारत की ओर से खेले जा रहे चार तेज़ गेंदबाज़ों में सबसे धीमी गति से गेंदबाज़ी करने वाले नितीश ने 14 ओवर डाले, जो अनुभवी मोहम्मद सिराज के बराबर थे। उन्होंने पूरे दिन…

Read More

जिनेवा। स्विट्ज़रलैंड की रियोला झेमाइली ने गुरुवार को फिनलैंड के खिलाफ मुकाबले के अंतिम क्षणों में गोल कर टीम को 1-1 की रोमांचक बराबरी दिलाई और इसके साथ ही मेज़बान टीम ने पहली बार महिला यूरो 2025 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस ड्रा के चलते फिनलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया। ग्रुप ए में नॉर्वे के बाद स्विट्ज़रलैंड दूसरे स्थान पर रहा। उसे नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी, जो उसने नाटकीय अंदाज में हासिल किया। फिनलैंड के लिए नतालिया कुइक्का ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर बढ़त दिलाई। यह पेनल्टी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त हुए युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज एक बयान में कहा कि इस बार 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से चयनित युवा देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं और वे जल्द ही अपने-अपने मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की…

Read More