Author: shivam kumar

नवादा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नवादा से विधायक विभा देवी तथा रजौली के राजद विधायक प्रकाश वीर ने कहा कि राजद में हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन समय पर अपने मालिक जनता के निर्देश पर कोई बड़े फैसले भी ले सकते हैं। दोनों विधायकों ने शुक्रवार को अपने नवादा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। 9 जुलाई को नवादा के आईटीआई मैदान में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पूर्व विधायक कौशल यादव ,पूर्णिमा यादव, पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिब का मिलन समारोह पार्टी का नहीं बल्कि व्यक्तिगत कार्यक्रम था । दोनों विधायकों…

Read More

रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी दो वर्षीय सत्र 2025-27 के लिए सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव 27 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित आम सभा के दौरान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए अशोक कुमार नारसरिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। यह जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज शुक्रवार को गोला प्रखंड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने विभिन्न कारणों से ब्लॉक ऑफिस पहुंचे आम जनों की समस्याओं को भी सुना एवं उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी गोला समरेश कुमार भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

अररिया। फारबिसगंज में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झड़प और पथराव मामले में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान पर 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मोहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान हुए झड़प और पथराव की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।झड़प अली टोला और पोखर बस्ती के अखाड़ों के बीच हुई थी। इसके कारण मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के संबंध में फारबिसगंज थाना में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई…

Read More

रांची। झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और इंटक नेता ददई दुबे का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के क्रम में उन्होंने राजधानी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड की सियासत और श्रमिक संगठनों में शोक की लहर है। चंद्रशेखर दुबे, जिन्हें ददई दुबे के नाम से जाना जाता था, का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुआ था। वे बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे। झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके थे। वर्ष 2013 में…

Read More

मैनचेस्टर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी-20 मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दर्ज की गई, और इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार घरेलू या विदेशी ज़मीन पर टी-20 द्विपक्षीय सीरीज़ अपने नाम की। 127 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना (32 गेंदों पर 31 रन) और शेफाली वर्मा (19 गेंदों पर 31 रन) ने तेज़ शुरुआत करते हुए सातवें ओवर तक 56 रन…

Read More

एंडहोवन, (नीदरलैंड्स)। यूरोप दौरे के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एंडहोवन में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज करते हुए दौरे में लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम के लिए उत्तम सिंह ने एक बार फिर स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसके बाद कप्तान संजय ने टीम की बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद रहील मऊसिन ने लगातार दो शानदार गोल दागे। अंतिम चरण में अमनदीप लकड़ा और वरुण कुमार ने एक-एक गोल करते हुए…

Read More

वडोदरा। आणंद और वडोदरा शहर को जोड़ने वाले गंभीरा पुल हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। प्रशासन का कहना है कि अभी भी तीन लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी में दो और वाहनों के फंसे होने की आशंका है। एक दिन पहले बुधवार सुबह यह हादसा हुआ था। कलेक्टर के मुताबिक हादसे की चपेट में आने वाले दो अन्य वाहन जो नदी में गिरने के करीब थे, उन्हें सुरक्षित खींच लिया गया है। वडोदरा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि पुल का 10 से 15 मीटर लंबा…

Read More

बेंगलुरु। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा ) के उल्लंघन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायक बी. सुब्बा रेड्डी के घर समेत बेंगलुरु में कुल पांच स्थानों पर छापेमारी की। चिकबल्लापुर जिले के बागेपल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सुब्बा रेड्डी के आवास, उनके परिजनों की संपत्तियों और उनके व्यावसायिक साझेदारों के परिसरों में तलाशी ली गई है। मलेशिया, हांगकांग और जर्मनी में मौजूद बैंक खातों और विदेशी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों को लेकर छानबीन की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विदेशी लेन-देन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना के…

Read More

विशेष चुनाव आयोग की जिम्मेदारी को राजनीतिक मुद्दा बना रहा है महागठबंधन मामला सुप्रीम कोर्ट में है, तो फिर बंद जैसे कार्यक्रमों से बिगड़ रहा माहौल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले का सियासी माहौल बेहद गरम है। इस गरम माहौल की आग में घी का काम कर दिया है चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान ने। वैसे तो हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना एक नियमित प्रशासनिक कवायद है, लेकिन इस कवायद पर हंगामा पहली बार देखने को मिल रहा है।…

Read More

जम्मू। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 7,307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्री आज सुबह 284 वाहनों में जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 5534 पुरुष, 1586 महिलाएं, 25 बच्चे, 138 साधु और 24 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 3081 तीर्थयात्री तड़के 3ः15 बजे बालटाल आधार शिविर और 4226 तीर्थयात्री तड़के 3ः58 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे। वहीं लगभग…

Read More