तेल अवीव। हमास के साथ संघर्ष में इजराइल को अहम कामयाबी मिली है। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास की मिलिट्री विंग के संस्थापकों में से एक हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। अल-इसा को 7 अक्तूबर को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। आईडीएफ ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उसने हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। आईडीएफ के मुताबिक अल-इसा हमास की सैन्य शाखा का संस्थापक था जिसने हमास की ताकत बढ़ाने, ट्रेनिंग कराने और 7 अक्तूबर…
Author: shivam kumar
काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ना तो दर्शकों से इसे खास प्रतिक्रिया मिली है और ना ही समीक्षकों से कोई बड़ी सराहना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यह फिल्म काजोल की करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है। काजोल की फिल्म ‘मां’…
अररिया। फारबिसगंज के विघटित कृषि उत्पादन बाजार समिति के दुकानों में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से कई दुकान जलकर राख हो गए। बाजार समिति परिसर स्थित मसाला और फल की दुकानों में भीषण अगलगी की घटना घटित हुई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।आगजनी में दो दुकानें जलकर राख हो गई। हलदर दास पिताः उमेश दास की मसाला दुकान और टुनटुन भगत की दुकान और बंटी चौधरी फल और संबंधित सामग्री बिक्री वाली दुकान में आग लगी।आगजनी में फैयाज अंसारी की दुकान भी जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे शहर में अफरा-तफरी…
रांची। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शनिवार देर रात रांची शहर के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव और अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचशील नगर, बांधगाड़ी और सेवासदन के आसपास प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान…
विशेष ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवादी’ तो इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने जोड़ा था इन दोनों शब्दों को हटाने का आरएसएस का सुझाव पूरी तरह गलत नहीं है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर संविधान की प्रस्तावना को लेकर प्रश्न खड़े किये। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गये ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्द को हटाने पर विचार करने का सुझाव दिया। होसबोले के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। कांग्रेस के साथ पूरा…
बोकारो। बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुप्रिया इस्पात उद्योग में एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।झुलसे मजदूरों की पहचान लखन टुडू और अखिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर की स्थिति को गंभीर बताया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया…
खूंटी। मारंगहादा थाना क्षेत्र के काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने मुंडा को लाठी, डंडे, दौली से भी मारा है। इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बलराम मुंडा अपने घर में थे और बाहर बारिश हो रही थी। उसी दौरान 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में देशी कट्टा और अन्य हथियार थे और वे लगातार कह रहे…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। भारी बारिश के कारण पोटका के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अचानक गुड़रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण नदी किनारे स्थित पांडरशुली गांव का लव कुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास भी इसकी चपेट में आ गया। रात के अंधेरे में जब 162 बच्चे छात्रावास में सो रहे थे, तब धीरे-धीरे पानी छात्रावास के अंदर भरने लगा। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने पर छात्रावास के सभी बच्चे जान…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में दो जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 29 और 30 जून को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती एवं उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी और उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। एक जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी…
मुम्बई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है…
बेंगलुरु। केंद्र सरकार ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जश्न के दौरान हुई भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। इस घटना में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे। इस त्रासदी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने कर्तव्य में लापरवाही के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, उप पुलिस आयुक्त विकास कुमार और शेखर को निलंबित कर दिया था। राज्य सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट…
