रांची। गोस्सनर कॉलेज में 11वीं में नामांकन 27 जून तक छात्र ले सकते है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स तीनों संकाय में मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन लिए जा रहे हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. ईलानी पूर्ति ने बताया कि मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आया है वे 27 जून तक एडमिशन ले सकते हैं। नामांकन 21 जून से शुरू हो गया है।
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत रक्सौल में भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप एक इराकी नागरिक को नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश के दौरान पकड़ा गया है। उक्त कारवाई एसएसबी के जवान और हरैया थाना की पुलिस ने बॉर्डर पर रूटीन चेकिंग के दौरान की है। पकड़े गये इराकी नागरिक की पहचान इराक के बगदाद के अल-दोरा निवासी बारा फौजी हामिद अल बयाती के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि उसका भारतीय वीजा काफी पहले ही समाप्त हो चुका है।बाबजूद इसके वह नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने…
विशेष प्रधानमंत्री ने दुनिया को समझाया आतंकवाद और आपसी सहयोग का महत्व वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए सोच और नीति स्पष्ट होनी चाहिए कुछ देश खुलेआम आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उन्हें पुरस्कृत करते हैं, दोहरी नीति से सावधान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कनाडा के कनानस्किस में जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण और जी-7 नेताओं के साथ प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत बेहद उपयोगी रही। उन्होंने इस दौरान विचार-विमर्श में पृथ्वी की बेहतरी के लिए अपनी आकांक्षाओं को साझा किया। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी,…
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दुनिया के समस्त लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।” उन्होंने कहा “विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति…
ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में हावी छात्रों का असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जुल्म और सितम के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद कर निर्वाचित सरकार की विदाई की जा चुकी है। उसके बाद बनी अंतरिम सरकार आगामी राष्ट्रीय चुनाव की तारीख के संकट से जूझ रही है। कुछ विश्वविद्यालयों के छात्रों को परीक्षा में कम अंक आने पर निष्कासन का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह ऐसे छात्रों के धैर्य का बांध टूट गया और वह सड़क पर उतर आए। इससे जाम लग गया। ढाका ट्रिब्यून अखबार की वेबसाइट पर उपलब्ध खबर के अनुसार, यूनाइटेड…
नई दिल्ली। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.39 फीसदी कम है, क्योंकि अग्रिम कर संग्रह धीमा रहा है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.86 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 19…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहूंचाना जरूरी है। क्योंकि योग हमें न सिर्फ ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है। मंत्री शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में आमजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग करे तो न केवल उसका जीवन, बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और समृद्ध बन सकता है। योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है।…
गिरिडीह। सीबीआई की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ़ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है । जानकारी के अनुसार धनबाद सीबीआई के अधिकारी ने शुकवार देर रात केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार टीम मे करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार शाम को ही सीबीआई धनबाद डीएसपी पाठक के नेतृत्व मे गिरिडीह पहुंचे थे। ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को केन्द्र के…
रांची। रांची के मोरहाबादी इलाके में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी राजकीय अतिथिशाला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक वोल्वो कार अनियंत्रित होकर रामदयाल मुंडा पार्क के समीप एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में मॉर्निंग वॉक कर रहे किसी भी व्यक्ति को कार ने अपनी चपेट में नहीं लिया। कार चालक को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी है। राज्यपाल ने शानिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और समग्र रूप से स्वस्थ रखने की एक प्रभावशाली पद्धति है। यह शरीर को ऊर्जा, विचारों को स्पष्टता और जीवन को स्थिरता देता है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें। करें योग, रहे निरोग : बाबूलाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता…
रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ रांची और भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल पार्क पर रांची में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। इसे प्रतिदिन हर किसी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे देश में फैलाने का काम किया है। इस अवसर पर पतंजलि पीठ के मुख्य संरक्षक दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि 5000 साल से पहले…
