Author: shivam kumar

रांची। फिजिक्स वाला के संस्थापक और चर्चित शिक्षक अलख पांडेय छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। अलख पांडेय ने क्या कहा? जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनके आंदोलन को समर्थन दिया। मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों के…

Read More

रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिए जाने वाले पदकों की घोषणा कर दी है। झारखंड से बोकारो जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राज्य के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे। देशभर में 961 पुलिसकर्मियों को पदक गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार देशभर के 961 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिए गए हैं। 272 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पदक। 83 पुलिसकर्मियों को…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तिरंगा यात्रा को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में लगाए गए पोस्टरों पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शहर में जगह-जगह लगे बड़े-बड़े बैनरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के प्रचार पर खर्च होने वाले पैसे का इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की स्थिति सुधारने में किया जा सकता है। पोस्टरों को लेकर क्या बोले दीपके? अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री फडणवीस के पोस्टर दिखाए गए हैं। दीपके ने कहा कि…

Read More

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर ड्रॉप गेट, वैकल्पिक रूट और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। मुख्य बातें एक नजर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री। कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही सीमित। वीवीआईपी, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के लिए अलग रूट तय। आम लोगों के…

Read More

रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी टनल में गुरुवार शाम हुए हादसे के बाद झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि खूंटी, गुमला समेत झारखंड के कई जिलों के श्रमिक इस परियोजना में कार्यरत हैं। हादसे के बाद कुछ श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना है। हालांकि, झारखंड के कितने श्रमिक प्रभावित हैं, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कैसे हुआ हादसा: गुरुवार शाम करीब सात बजे टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में पानी और…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कराची में हवाई फायरिंग की घटनाओं ने जश्न को मातम में बदल दिया। 14 अगस्त के मौके पर शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं। इन घटनाओं में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कम से कम 94 लोग घायल हुए हैं। एधी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। महिलाओं और बच्चों समेत 94 लोग घायल एधी फाउंडेशन के मुताबिक, घायलों में 10 महिलाएं और 17 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर, सिविल अस्पताल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। एम्स की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, जेपी नड्डा को असहजता महसूस होने के बाद अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए कई जांच कीं। इनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल रही। फिलहाल जेपी नड्डा की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनका उपचार एम्स के…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की है। मुख्यमंत्री ने 13 अगस्त को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विधेयक को झारखंड के वित्तीय अधिकारों, राज्य की स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। राष्ट्रपति के झारखंड से जुड़ाव का किया उल्लेख मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड से पुराने संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं और इस दौरान उन्होंने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों,…

Read More

रांची। रांची के मेसरा स्थित बीआईटी चौक के पास बुधवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीआईटी थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वास्तु विहार निवासी प्रियांशु सिंह ने केदल निवासी राम किशोर प्रसाद और उनके सहयोगियों पर लोहे की रॉड से हमला करने, सोने की चेन छीनने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं, राम किशोर प्रसाद ने प्रियांशु सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। राम किशोर प्रसाद के अनुसार, मारपीट…

Read More

नई दिल्ली। वर्क फ्रॉम होम टास्क के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चीन से जुड़े साइबर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले, खाता संचालक और एजेंट समेत खाताधारक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित चीन में बैठे साइबर ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था, ताकि रकम के असली स्रोत का पता…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बीच रांची मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कुल 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है। वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और बोकारो के लिए येलो अलर्ट जारी…

Read More