मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि मैंने यूपीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम द्वारा प्रस्तावित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में किए गए संशोधनों की खिलाफत की थी। चिदंबरम ने यह कानून उनकी मर्जी वगैर लाया और सरकार बदलने के बाद इस संशोधन के पहले शिकार बने थे। शरद पवार रविवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की नरकाचा स्वर्ग नामक मराठी पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शरद पवार ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून में संशोधनों के खिलाफ़ आवाज़ उठाई थी और धन शोधन निवारण…
Author: shivam kumar
हैदराबाद। पुलिस ने हैदराबाद को दहलाने की आईएसआईएस की योजना का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सऊदी अरब से आईएसआईएस मॉड्यूल ने इन लोगाें को निर्देश दिए थे। पुलिस इन दाेनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी गतिविधि में शामिल कुछ स्लीपर सेल के सदस्य हैदराबाद शहर में धमाके करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने धमाकों की योजना बनाने वाले आईएसआईएस मॉडल के अभियान विफल करते हुए रविवार काे दो लोगों को गिरफ्तार…
चंडीगढ़। सेना के ऑपरेशन सिंदूर काे लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रो. अली खान महमूदाबाद को स्थानीय पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। प्रो. खान ने बीती 7 मई को कर्नल सोफिया तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर भी टिप्पणी की थी। पुलिस ने सोनीपत के गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। हरियाणा में पिछले कई दिनों से प्रो. खान तथा अशोका विवि को लेकर विवाद छिड़ा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भी प्रोफेसर को समन जारी करते हुए…
अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में 2029 तक सभी पंचायत में पैक्स रजिस्ट्रेशन हो और 2 लाख नई सेवा सहकारी मंडलियों और डेयरियों को रजिस्ट्रेशन कराने का अभियान चलाया गया है। परंतु, यह पैक्स पहले की तरह बीमार नहीं हो, इसके लिए 22 प्रकार की गतिविधियों को पैक्स से जोड़ने का काम केन्द्र सरकार ने किया है। विश्वास है कि आगामी दिनों में एक भी पैक्स आर्थिक रूप से बीमार नहीं होंगे। इसके अलावा जल्द ही केन्द्र सरकार लिक्विडेशन में गई पैक्स का जल्द निपटारा कर इनकी जगह नए पैक्स के रजिस्ट्रेशन के लिए नीति…
नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 20 से 24 मई तक मलेशिया के लंगकावी में आयोजित होने वाली लंगकावी अंतरराष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी (एलआईएमए 2025) के 17वें संस्करण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। एलआईएमए 2025 में एक भारतीय मंडप स्थापित किया गया है, रक्षा राज्य मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, बीईएमएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड व ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड सहित कई डीपीएसयू तथा अन्य निजी रक्षा कंपनियां इस प्रदर्शनी में भाग लेंगी और भारतीय रक्षा उद्योग जगत की सामर्थ्य का प्रदर्शन करेंगी। इस वर्ष, डोर्नियर विमान और एक भारतीय नौसेना जहाज सहित…
हादसे में दो परिवारों के लोग शामिल, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख हैदराबाद। हैदराबाद शहर स्थित चारमीनार इलाके में मिरचौक क्षेत्र के गुलज़ार हाउस में भीषण आग लग गई। घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल की गाड़ियां इमारत में फंसे कुछ अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य…
नवादा। बिहार में नवादा जिले के नगर थाने के ककोनिया पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । नवादा जिले के नरहट थाना के छोटी पाली निवासी पूर्व उप मुखिया पंकज चंद्रवंशी,नथ्थू चंद्रवंशी और कारू चंद्रवंशी की बारात से वापसी के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।भाई दुर्गा चंद्रवंशी और जयनंदन चन्द्रवंशी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका पावापुरी अस्पताल में इलाज केलिए भेज गया।वे लोग जिले के रुपौ थाना अंतर्गत धनवां गांव…
खंडवा। इटारसी से भुसावल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 11072 वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में शनिवार को दोपहर में बम होने से सूचना से रेलवे प्रशासन में हडकंप मच गया। चार कंट्रोल रूम से होते हुए सूचना खंडवा जंक्शन पहुंची। खंडवा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर स्निफर डॉग की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। सभी 22 बोगियों की जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। महाराष्ट्र के भुसावल कंट्रोल रूम से खंडवा जीआरपी को बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय हो गई थी।…
महिला को अपने पति की मौत के पीछे हेमलाल पंडित का हाथ होने का शक था धनबाद में रहने वाले अपने दोस्त प्रकाश सिंह की मदद से हत्या की सुपारी दी थी बोकारो। नवाडीह थाना क्षेत्र में 14-15 मई की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी, जिसमें हेमलाल पंडित की उनके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार…
रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव को लेकर वोटिंग प्रक्रिया रविवार को सुबह 8:30 बजे से शुरु हो गई है। जो शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। सभी उम्मीदवारों ने मतदान कर अपनी-अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हैं। इस क्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और जेएससीए के सदस्य सौरभ तिवारी ने भी मतदान किया। बताया गया कि दोपहर दो बजे से वोटों की गिनती शुरु की जाएगी। वोटिंग के लिए कुल सात बूथ बनाए गए हैं। जेएससीए के लिए 718 वोटर मतदान करेंगे। 15 पदों के लिए मैदान में कुल 30 उम्मीदवार हैं। निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व निर्वाचन आयुक्त आईएएस एन…
रामगढ़। उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा करने विशाखापट्टनम से निकली यात्री बस रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर कोठार ओवर ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक ट्रेलर की लापरवाही के कारण बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस पर सवार पांच यात्रियों को गंभीर चोटें लगी हैं। इसके अलावा लगभग 50 अन्य यात्रियों को हल्के चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल सभी पांच यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, उनका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल…
