Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओलीडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या-88/25 के तहत की गई, जिसमें अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पुख्ता सुराग मिले और शुक्रवार को छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा गया। इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रूपेश दुबे उर्फ राहुल (26), शांतनु कुमार (24) और नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी (20) शामिल हैं। रूपेश दुबे पहले…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें कमर और जांघ के बीच गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच…

Read More

रांची। झारखंड में अब राज्य भर के कैटेगरी दो और तीन के 454 बालू घाटों की निलामी का अधिकार झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसी) से ले लिया गया है। अब इन बालू घाटों की नीलामी जिला प्रशासन करेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स -2025 के गठन की स्वीकृति दी है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी। प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 34 प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी। बता दें कि राज्य…

Read More

रांची। झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। अन्य जिलों में भी तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। राजधानी रांची में पिछले छह दिनों में तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तीन मई को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री था जो शुक्रवार को बढ़कर 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से राजधानीवासियों को दिन में प्रचंड गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम होते ही बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे लोगों को गर्मी…

Read More

कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित मारुती चौक के समीप गुरुवार देर रात ट्रक (जे एच 12 एफ 7465) के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान संतोष राम (32) के रूप में की गई है। मृतक मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरवाडीह का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात ट्रक और बाइक दोनों वाहन नवलशाही से कोडरमा की ओर जा रही थी आगे बाइक सवार था और उसी के पीछे ट्रक था। इसी दौरान मारुती चौक के समीप ट्रक ने उसे अपने चपेट मे ले…

Read More

क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस हमले से दोनों के बीच के सैन्य टकराव पर सारी दुनिया की नजर है। इस बीच पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्रता की गूंज उठने से दहशतगर्द मुल्क के हाथों से तोते उड़ते नजर आ रहे हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। लेखक मीर यार बलोच की आजादी की घोषणा से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के प्रतिष्ठित लेखक मीर यार बलोच ने एक्स पोस्ट में बलूचिस्तान…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज सुबह श्रीनगर से जम्मू पहुंचे। वो पाकिस्तान के विफल किए ड्रोन हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेंगे। भारत ने रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को विफल कर दिया। व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंका के बीच दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। यहां पहुंचने से पहले अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में कहा कि कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों पर किए गए असफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद…

Read More

सांबा। सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि 8 मई देर रात बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि गोलीबारी में कोई आतंकवादी मारा गया था या नही ं। अधिकारियों ने कहा कि सुबह इलाके में गहन तलाशी के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। घुसपैठ की यह कोशिश उस दिन हुई जब भारत ने जम्मू,…

Read More

– दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने से भारत के शहरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा नई दिल्ली। अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करके भारत के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ शुरू करते समय ही दुश्मन के किसी भी जवाबी हमले को रोकने के लिए इस प्रणाली को सक्रिय कर दिया था, जिससे भारतीय लड़ाकू विमानों को सुरक्षित रूप से ऑपरेशन पूरा करने में मदद मिली। इस प्रणाली ने दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में…

Read More

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया गया है। बिहार की 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जो नेपाल से लगती है, दो माह के लिए अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू के तहत रहेगी। सीमा पार आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात किया गया…

Read More

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसको लेकर इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के जवान लोगों को वहां से हटा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। बता दें, इससे पहले इंडिया गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। समर स्मारक में बैग लेकर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कारण यहां पर देश के विभिन्न हिस्से से आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैग होने की स्थिति में उन्हें लौटा दिया…

Read More