काबुल। तालिबान और नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) कल एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत हो गए। एनआरएफ ऐसा सैन्य गठबंधन है, जो तालिबान के दमनकारी शासन के खिलाफ अफगानों को लामबंद करता है। इसको प्रतिरोध मोर्चा भी कहा जाता है। इसके नेता अहमद मसूद हैं। हमले रोकने की रजामंदी बुधवार दोपहर परवान प्रांत के केंद्र में दोनों पक्षों के बीच हुई । टोलो न्यूज के अनुसार, इस पहली बैठक में अहमद मसूद के समर्थकों और तालिबान प्रतिनिधियों ने लड़ाई रोकने के विकल्पों पर चर्चा की। एनआरएफ की स्थापना अगस्त 2021 में अहमद मसूद ने की थी। एनआरएफ के 12…
Author: shivam kumar
वेटिकन सिटी। वैटिकन के सिस्टीन चैपल की चिमनी से बुधवार को निकले काले धुएं ने यह संकेत दे दिया कि कैथोलिक चर्च को फिलहाल नया पोप नहीं मिला है। 133 कार्डिनल्स ने इस गुप्त और पारंपरिक प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है, लेकिन पहले दौर की वोटिंग में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका। कैथोलिक चर्च के 2,000 साल पुराने इतिहास में सबसे अधिक भौगोलिक विविधता वाले इस कॉन्क्लेव की शुरुआत बुधवार को रोमन रीति-रिवाज़ों, लाल वस्त्रधारी कार्डिनल्स की उपस्थिति, लैटिन मंत्रोच्चारण और भव्य माहौल के बीच हुई। पहले मतदान के असफल रहने के बाद कार्डिनल्स गुरुवार को फिर से…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने “कायरता पूर्ण हमला” करके पाकिस्तान की संप्रभुता को ललकारा है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक, पीएम शरीफ ने कहा, “शायद भारत को लगा कि हम पीछे हट जाएंगे, लेकिन वह भूल गया कि यह एक बहादुर राष्ट्र है, जो हर चुनौती का डटकर सामना करना जानता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की ओर से किए गए इस हमले में 31 निर्दोष…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज भी मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये से लेकर 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,760 रुपये से लेकर 90,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसके पहले बुधवार को दिल्ली समेत देश के कई सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना कुछ देर के लिए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक के स्तर को पार कर गया…
– ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान – भारत की ताकत की झलक पूरी दुनिया ने देखी और आगे भी देखेगी: याेगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई को विकसित भारत की झलक बताते हुए कहा कि विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अनावश्यक किसी के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अगर कोई हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके हमारे नागरिकों की सुरक्षा में सेंध लगाता है तो नया भारत उसको छोड़ता भी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद शेयर बाजार की स्थिति में अधिक सुधार नहीं हो सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार हो गए। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल-गंगोत्री जा रहा एक हेलीकॉप्टर गुरुवार की सुबह उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में सभी मृतक श्रद्धालुओं और घायल की पहचान हो गयी है। मृतकों में तीन महाराष्ट्र के अलावा एक-एक गुजरात, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु हैं। जबकि आंध्र प्रदेश का एक श्रद्धालु घायल है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। हेलीकॉप्टर ने सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड के लिए…
देवघर। जिले के पालोजोरी ब्लॉक में महिला प्रमुख उषा किरण मरांडी के साथ पालोजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी आमिर हमजा द्वारा की गई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीडीओ द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने पालोजोरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीडीओ आमिर हमजा पर महिला प्रमुख उषा किरण मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड में चल रहे भ्रष्टाचार और मनमानी को लेकर जब वह बीडीओ के पास शिकायत करने गईं तो बीडीओ आमिर हमजा द्वारा यह कहकर कार्यालय से बाहर निकाल…
रांची। रांची के रिम्स में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गयी शर्मनाक हरकत के बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है और 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। पीजी छात्राओं ने बताया कि जब वे अस्पताल की तीसरी मंजिल से हॉस्टल की ओर जा रही थीं, तभी एक अजनबी व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी की। उस वक्त कॉरिडोर में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे आरोपी को आसानी हुई। रिम्स के निदेशक डॉ राज कुमार के निर्देश पर अपर चिकित्सा अधीक्षक…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 10 में देर रात करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी कार सड़क किनारे…
