Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत की पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर देश के राजनीतिक दलों ने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की सराहना की और केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन किया। सभी ने अलग-अलग बयानों में भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम को सलाम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के…

Read More

इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ की जमकर चर्चा हो रही है। एक मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘सिकंदर’, ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘ग्राउंड जीरो’ जैसी फिल्मों के मुकाबले फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला के बीच संवाद दर्शकों को काफी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 500 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर एक बार फिर एक लाख रुपये के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये से लेकर 99,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,750 रुपये से लेकर 90,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने निचले स्तर से काफी हद तक रिकवरी भी की, लेकिन इसके बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक दोबारा गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले क्षेत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,606.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी…

Read More

रांची। ग्यारहवीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करो के नारे लगाये और जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी काली और आसमानी रंग के मास्क पहने हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा संपन्न हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे न केवल उनकी नौकरी की उम्मीदें अधर में हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। मनोज नामक अभ्यर्थी ने कहा कि परीक्षार्थी…

Read More

रांची। आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर बुधवार को रांची में मॉक ड्रिल किया जाएगा। रांची में मॉक ड्रिल के लिए डोरंडा इलाके को चुना गया है। मॉक ड्रिल को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है, इसको लेकर रांची पुलिस के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जानें ट्रैफिक व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया – एजी मोड़ से बिग बाजार के बीच तथा कुसाई चौक से बिग बाजार के बीच सभी प्रकार के वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा। – एचईसी गेट से जिनको मेन रोड जाना है वे लोग सभी एचईसी, अरगोड़ा, हरमू बाईपास रोड होते हुए…

Read More

कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को लेकर बनने जा रही फिल्म ‘दोस्ताना-2’ काफी समय से चर्चा में रही है। पहले दोनों सितारों ने इस फिल्म की करीब 30-35 दिनों तक शूटिंग भी की थी, लेकिन अचानक ही निर्माता करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब खबर है कि ‘दोस्ताना-2’ को नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। फिल्म को अब नए निर्देशक के साथ बिल्कुल नए कलाकारों के साथ बनाया जाएगा। जान्हवी कपूर इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह अब साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा-2’ की लीड एक्ट्रेस श्रीलीला को इस…

Read More

भारतीय सेना की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन’ सिंदूर ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के मन में भी जोश भर दिया है। सभी इस कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, निमरत कौर, मधुर भंडारकर, काजल अग्रवाल, चिरंजीवी जैसे कई कलाकारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय’। उन्होंने हैशटैग #ऑपरेशनसिंदूर का भी इस्तेमाल किया। मेगास्टार चिरंजीवी ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद। तापसी पन्नू…

Read More

नई दिल्ली। जब सुबह-सुबह सोकर उठे तब टीवी चैनल्स से लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हमले खबरें चल रही थीं। सैन्य बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश से लेकर दुनिया में चर्चा हो रही थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई को लेकर देशवासियों को भरोसा तो था लेकिन समय को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद यह इंतजार भी खत्म हो गया। सोशल मीडिया से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के साथ ही लोग खुशी…

Read More

– कहा, पहलगांव हमले के बाद मूकदर्शक बने रहना असंभव था मुंबई। पूर्व रक्षा मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सरकार के हर फैसले का समर्थन करते हैं, क्योंकि पहलगांव हमले के बाद मूकदर्शक बने रहना असंभव था। सभी को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा था, इसलिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया गया है। शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अशांति थी। उमर अब्दुल्ला ने…

Read More