Author: shivam kumar

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। बुधवार अक्षय तृतीया तिथि पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित श्रीगणेश मन्दिर पर पूजा अर्चना के साथ शिखर कलश और ध्वज दंड स्थापित किया गया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय ने पूजन किया। इस अवसर पर ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रबंधक गोपाल राव सहित निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

मुंबई। नवी मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो पुलिसकर्मियों, एक कस्टम अधिकारी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 73 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बुधवार को बताया कि 14 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने आशीष गवरे (22) और…

Read More

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रथम पूजा उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार सुबह 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम पूजा अर्चना कर मां गंगा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंडवासियों के लिए यह पर्व किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने का आमंत्रण देते हुए बताया कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार की सभी तैयारियां…

Read More

कराची। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला है। मुल्क की एकजुटता की दुहाई देते हुए उनकी पार्टी पहले ही हुकूमत से उन्हें जेल से रिहा करने की गुहार लगा चुकी है। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पीटीआई संस्थापक की मंगलवार की फेसबुक पोस्ट के अनुसार उन्होंने रावलपिंडी की अदियाला जेल में वकीलों के साथ चर्चा के दौरान भारत की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, ”हम एक पाकिस्तानी राष्ट्र…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में दिल दहला देने वाले 2001 के रमना बटामुल नरसंहार केस में हाई कोर्ट आठ मई को फैसला सुनाएगा। जस्टिस मुस्तफा जमान इस्लाम और जस्टिस नसरीन अख्तर की पीठ ने आज फैसला सुनाने की तारीख आठ मई तय की। पीठ ने 18 फरवरी को मृत्युदंड संदर्भों (मृत्युदंड की पुष्टि के लिए ट्रायल कोर्ट के दस्तावेज) और मामले में दोषी ठहराए गए आरोपितों की अपीलों पर सुनवाई पूरी कर सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। द डेली स्टार की खबर में अभियोजन के हवाले से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि 14 अप्रैल, 2001 को राजधानी…

Read More

मुंबई में हाल ही में संजय दत्त स्टारर हॉरर फिल्म ‘द भूतनी’ का एक स्पेशल लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इवेंट के दौरान फिल्म के कलाकारों ने एक बेहद यूनिक एंट्री की। सभी सितारे काले रंग की ओपन जीप में पहुंचे, जिसे सनी सिंह ड्राइव कर रहे थे। संजय दत्त उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि मौनी, पलक और अन्य कलाकार पीछे खड़े नजर आए। जीप का लुक भी हॉरर थीम को…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की बेटी शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल जमशेदपुर, बल्कि झारखंड और समूचे देश को गौरव की अनुभूति हुई है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को घोषित 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं ( आईएससी) परीक्षाओं के नतीजों में जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांभवी के…

Read More

रांची। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार दूसरी पारी में शुरू दिन से ही एक्शन में हैं। कार्यभार संभालते ही सबसे पहले उन्होंने शासी परिषद में लिए गए निर्णय को पलट दिया। डॉ। राजकुमार ने सबसे पहले एमआरआई मशीन की खरीद से जुड़े मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा जीबी बैठक में लिए गए निर्णय को पलट दिया। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में चयनित एजेंसी को लेटर ऑफ क्रेडिट जारी करने का आदेश दे दिया। डॉ। राजकुमार ने स्पष्ट किया कि मशीन की खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और संबंधित एजेंसी से समझौता पहले ही हो चुका था। रिम्स…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 14 रन की जीत के दौरान हाथ में चोट लग गई। अब उनकी चोट की गंभीरता का मूल्यांकन आज टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाएगा। फील्डिंग के दौरान लगी चोट, मैच से बाहर रहे रहाणे रहाणे को ये चोट उस वक्त लगी जब वे शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। आंद्रे रसेल की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने जोरदार शॉट मारा, जो सीधा रहाणे के दाहिने हाथ पर लगा। गेंद मिड ऑफ की ओर…

Read More

अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, वापसी की तैयारी में जुटी दिल्ली नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के एक अहम मुकाबले में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी। फाफ डु प्लेसिस (62 रन, 45 गेंद), कप्तान अक्षर पटेल (43 रन, 23 गेंद) और युवा बल्लेबाज विप्रज निगम (38 रन, 19 गेंद) ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन टीम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ बसव जयंती के शुभ अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में दो अलग-अलग संदेश एक्स पर जारी किए। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं। मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। ” प्रधानमंत्री ने दूसरे संदेश में लिखा, ” बसव जयंती के शुभ अवसर पर हम जगद्गुरु बसवेश्वर…

Read More