रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में वैभव की पारी की प्रशंसा की। उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव! बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर आइपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया। इस युवा क्रिकेटर की पारी ने सबको चौंका दिया और अब उन्हें भारतीय टीम में शामिल किये जाने की चर्चा जोरों पर है। वैभव की विस्फोटक पारी वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाये।…
Author: shivam kumar
1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किये थे, बांग्लादेश का जन्म हुआ था अब कहीं बलूचिस्तान, सिंधु देश और पाक अधिकृत कश्मीर की बारी तो नहीं भारत अब पाकिस्तान में घुसकर मरेगा भी, टुकड़े भी करेगा, समझौता भी नहीं करेगा पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित किया, तो पाकिस्तान बौखला गया। उसके बाद 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने सात जवाबी फैसले लिये। इसमें शिमला समझौता रद्द करना भी शामिल है। एक्सपर्ट्स की मानें तो शिमला समझौता रद्द करना पाकिस्तान को ही भारी पड़ने वाला है और भारत को इसका फायदा मिलेगा।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के युवाओं के भविष्य को संवारेगी। देश में दुनिया के टॉप संस्थानों के कैंपस खुलने की शुरुआत हो चुकी है। टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तो अब विदेशों में भी हमारे प्रमुख संस्थानों के कैंपस खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित युग्म इनोवेशन कॉन्क्लेव के संबोधन में यह बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली की युवाओं के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका होती है। भारत के…
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस की संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज संसद में चर्चा से ज्यादा ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा चर्चा में विश्वास रखती है। सही समय आने पर चर्चा कराने में कोई आपत्ति नहीं है। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और जब भी सदन में किसी विषय पर चर्चा की मांग की गई, हमने उस पर चर्चा की। चिराग ने…
नई दिल्ली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल, सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाकर आईपीएल 2025 में इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और 20 गेंदों में 34 रन बनाए। अगले मैच में 12 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद, उन्होंने जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में तूफानी शतक लगाकर सनसनी मचा दी। उन्होंने मात्र…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले से उपजे देशव्यापी गुस्से के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी से जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 28 अप्रैल को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक…
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की फौज लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 28-29 अप्रैल की रात पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने उकसावे की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी तरीके से जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना ने लगातार छठवें दिन एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस बीच आतंकवाद को समर्थन देने के…
तेल अवीव। इजराइल की घरेलू खुफिया सेवा शिन बेट प्रमुख रोनेन बार ने इस्तीफे की घोषणा की है। वह 15 जून को पद छोड़ देंगे। बार की यह घोषणा ‘कतरगेट’ की जांच के दौरान आई है। शिन बेट पर सात अक्टूबर के हमास के हमलों को रोकने में विफलता का आरोप भी लग चुका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस विफलता की सार्वजनिक जांच कराने की घोषणा भी कर चुके हैं। इजराइल की वेबसाइट वाई नेट न्यूज के अनुसार, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार ने मेमोरियल डे कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार शाम घोषणा की कि वह 15 जून को…
काठमांडू। भारतीय जनता पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले का नेपाल दौरा कल से शुरू होगा। वह 30 अप्रैल से दो मई तक काठमांडू रहेंगे। इस दौरान नेपाल के सभी प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात संभव है। भाजपा विदेश विभाग के अनुसार, चौथाईवाले की नेपाल के प्रधानमंत्री से लेकर विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात तय की गई है। चौथाईवाले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, सतारूढ़ गठबंधन के नेता शेर बहादुर देउवा, प्रमुख विपक्षी दल के नेता माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड, एकीकृत समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा…
ओटावा। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की मौत पर दुख जताया है। भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, ”ओटावा में भारत की छात्रा वंशिका की मौत की सूचना पाकर हम बहुत दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।” भारतीय उच्चायोग ने कहा, ”हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं।” उल्लेखनीय है कि वंशिका ढाई साल पहले भारत से कनाडा पढ़ाई के लिए आई थी। वह ओटावा…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को ‘आतंकवाद के शिकार संघों के नेटवर्क’ की समारोहपूर्वक स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजन पटेल ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए उसकी निंदा की। योजना पटेल ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मंच का दुरुपयोग कर दुष्प्रचार में लिप्त होने और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का प्रयास किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करने और इसे कमजोर करने का विकल्प चुना। उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविजन…
