अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आई है। कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइज़ी ‘जॉली एलएलबी’ एक बार फिर चर्चा में है। साल 2013 में आई पहली ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म हिट रही थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, जो सफल फिल्मों में शुमार हुई। अब करीब 8 साल बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर तीसरा पार्ट ‘जॉली एलएलबी 3’ लेकर आए हैं, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म की पहले दिन की…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में कुरमी – कुड़मी समाज ने खुद को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन शनिवार से शुरू कर दिया है। आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया। जानकारी के मुताबिक रांची के पास स्थित राय रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो के चंद्रपुरा में भी सैंकड़ों आंदोलनकारियों…
रामगढ़। ट्रेन रोको नहर क्षेत्र आंदोलन के तहत कुड़मी समाज ने आंदोलन किया है। शनिवार को बरकाकाना जंक्शन पर हजारों लोग एक साथ पहुंचे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सुबह 8:00 बजे के बाद से ही बरकाकाना स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हो पाया। धनबाद मंडल क्षेत्र में यह आंदोलन काफी प्रभावित दिख रहा है। रामगढ़ जिले के सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी है। जिला प्रशासन ने भी सभी स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा गया लगा दी है। इसके बावजूद कुड़मी समाज के सदस्य स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने ट्रेन का…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा-झींकपानी मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव के समीप की है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फरहान अहमद (पिता – सजादा अहमद) के रूप में हुई है, जो कि किरीबुरू का निवासी था। फरहान शुक्रवार सुबह चाईबासा कोर्ट में एक पुराने केस की सुनवाई के सिलसिले में आया हुआ था। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद वह शाम के समय मोटरसाइकिल से लौट रहा…
बॉलीवुड के मशहूर और एक्सपेरिमेंटल फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी नई पेशकश ‘निशानची’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले ही दिन इसका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। इस फिल्म की खासियत यह थी कि इससे बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। ऐश्वर्या फिल्म में जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू की दोहरी भूमिका निभाते नजर आए। उनका किरदार फिल्म की कहानी का केंद्र है, और डेब्यू होने की वजह से…
रांची। भारतीय डाक विभाग, रांची डाक मंडल की ओर से शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मी पदाधिकारियों ने सड़क और नाले के आसपास प्लास्टिक चुनकर जगह-जगह झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का कार्य किया। इसके अलावे जीपीओ कार्यालय से एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान 5.0 का हिस्सा है, जो बीते 15 सितंबर से…
खूंटी। आधुनिकता के दौर में कंप्यूटर नॉलेज की अनिवार्यता बढ़ी है। वर्तमान में नौकरियों में सॉफ्टवेयर की जानकारी, डॉक्यूमेंट बनाने और प्रजेंटेशन बनाने का ज्ञान अनिवार्य रूप से मांगा जाता है़। कई सरकारी नौकरियां भी हैं, जिनमें कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। ऐसे में जिले के मूरहू प्रखंड में श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में सुदूरवर्ती गांवों के 40 छात्र- छात्राओं को जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूंटी के माध्यम से निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा दी जा रही है। यह सराहनीय है। ये बातें मुरूह की मुखिया ज्योति डोडराय ने कही। संस्थान में शनिवार को डिप्लोमा कोर्स पूरा कर चुके 40 बच्चों की…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव के पास एक महिला का शव जंगल में पड़ा मिला है। मृतका के सिर को पत्थर से बुरी तरह चोट पहुंचाई गई है, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह पहचान से बाहर हो गया है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, तभी उन्होंने महिला के शव को देखा। इस पर उन्होंने तुरंत टोकलो थाना को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। मृतका साड़ी, ब्लाउज और चूड़ियां…
धनबाद। महिला जूनियर डॉक्टर से शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने के विरोध में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के तमाम जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चिकित्सा कार्य ठप पड़ गया। घटना के विरोध में शनिवार को सुबह से ही एसएनएमएमसीएच के तमाम जूनियर डॉक्टर चिकित्सा कार्य का बहिष्कार कर अस्पताल की लॉबी में बैठ गए हैं। इससे अस्पताल में भर्ती और बाहर से आने वाले मरीजों का इलाज बंद हो गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी मरीजों को बिना इलाज…
रांची। झारखंड के कई इलाकों में 22 और 23 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार इस दौरान विभिन्न इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के डाल्टनगंज में 40.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ जिले में 36.1…
बरवाडीह। विश्वकर्मा समाज प्रखंड कमेटी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरवाडीह में विश्वकर्मा पूजा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली समिति को शनिवार को प्रखंड विश्वकर्मा समाज के द्वारा शनिवार को सम्मानित करने का कार्य किया गया। विश्वकर्मा समाज के द्वारा रेलवे के वरीय अनुभाग अभियंता (रेल पथ) पी डब्ल्यू आई विभाग को उनके कार्यालय में ही पहुंचकर विभाग के अधिकारी अरुण कुमार को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देते हुए शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। विभाग के अन्य अधिकारियों अमित पासवान, मिहिर राज गुप्ता एवं सलीम अंसारी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। वही विश्वकर्मा समाज के प्रखंड अध्यक्ष सचिन…