अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ के तीसरे भाग ‘मर्दानी-3’ के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर रानी पुलिस की वर्दी में एक सशक्त और बेखौफ अफसर के रूप में नजर आएंगी। इस बार फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। अब फिल्म में जानकी बोदीवाला एंट्री हो चुकी है। साथ ही उनके किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी मुखर्जी…
Author: shivam kumar
रांची: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को लेकर एक बयान दिया था, जिसके लिए उनके खिलाफ अवमानना का मामला चल रहा हैं। इस बार उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे देशभर में हलचल मचा दी हैं.। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा ““अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ” आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरुरत पड़े”। उनके इस पोस्ट के…
रांची। राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर गुरुवार को हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि जब झारखंड में लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है उसे अब तक क्यों पूरा नहीं किया गया। लैंड सर्वे समय से पूरा होने से आम लोगों की जमीन सहित सरकार के जमीन की सुरक्षा संभव होगी। झारखंड में 1975 से भूमि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हुआ था जो आज 50 साल हो जाने के…
विशेष नकली आभामंडल ने चीखकर कह दिया, कश्मीर हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों ने धर्म पूछ हिंदुओं के सिर में मारी गोली पैंट खुलवाकर चेक कर रहे थे प्राइवेट पार्ट, बोले, कलमा पढ़ो, नहीं पढ़ सके तो उड़ा दिया पत्नियों को कहा, जाकर मोदी को बोल दो, हमने तुम्हारे पतियों को मार दिया सिसकता मासूम अपने मृत पिता को ढूंढ़ रहा था, उसके आंसू देख कलेजा कांप गया पूरी तरह फेल रहा भारत सरकार का तंत्र, बिना सुरक्षा कैसे भारी मात्रा में पर्यटकों को एक स्थान पर जाने दिया एलओसी से 400 किलोमीटर दूर कैसे जंगलों…
– ‘अबीर गुलाल’ पर बहिष्कार की मांग के बीच यूट्यूब से हटाए गए गाने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। नई रिलीज़ डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान पूरे 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ नजर आएगी। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर…
पटना/मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झंझारपुर जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में बिहार के लिए काफी काम हुए हैं। बिहार को विशेष आर्थिक सहायता मिली है। सड़क योजना, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण और अन्य क्षेत्रों में काफी सहयोग मिला है। मखाना बोर्ड की स्थापना, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण की स्थापना एवं पटना आईआईटी के विस्तार का ऐलान किया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बीच में गड़बड़ कर दी थी । हम लोग अब कभी उसके (राजद) साथ नहीं जाएंगे। पहली बार हम लोग र्वष 2005 में काफी बढ़िया…
सार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुशील की मां ताबूत से लिपटकर बिलख पड़ीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का गुरुवार को इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा वीणा नगर स्थित उनके घर से शुरू हुई। उनका पार्थिव शरीर एक विशेष वाहन में नंदा नगर चर्च ले जाया गया, जहां धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार जूनी इंदौर…
पटना। कुछ दिनाें बिहार के विभिन्न जिलाें में हुई बारिश से माैसम में नमी थी लेकिन पिछले चार दिनाें से तापमान में हाे रही वृद्धि और पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, गोपालगंज जिले में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।…
सार। पहलगाम हमले में मारे गए गुजरात के पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुणे में दो दोस्तों के शव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। पहलगाम में हुआ हमला पूरे देश को बड़ा दर्द दे गया। खुशियां बटोरने कश्मीर गए परिवारों ने सोचा भी न होगा कि यह सफर आखिरी होगा। हमले में मारे गए पर्यटकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पूरे देश के अलग-अलग राज्यों के इन मृत पर्यटकों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। हमले में मारे गए गुजरात के पिता-पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे शहर…
नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर बैन का मतलब है कि इस पर पोस्ट की गई कोई भी सामग्री भारत में नहीं दिखेगी। भारत ने यह दंडात्मक कदम सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अन्य कूटनीतिक उपायों की घोषणा के बाद उठाया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ…
काठमांडू। भारत के जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का शव आज सुबह स्वदेश पहुंच गया। सुदीप परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे।सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को आज सुबह बेलहिया नाका से नेपाल लाया गया। कश्मीर से उनके पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली फिर विमान के जरिए लखनऊ होते हुए सड़क मार्ग से नेपाल की सीमा तक पहुंचाया गया। भारतीय अधिकारियों ने सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को सीमा नाका पर मौजूद नेपाली अधिकारियों को सौंपा।रूपंदेही के एसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30…
