Author: shivam kumar

कोडरमा। जिले के डोमचांच में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बुधवार दोपहर को एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मचारी से 60 हजार रुपए की लूट हुई। बिहार निवासी अंकित कुमार डोमचांच के ढाब रोड स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक में कार्यरत हैं। वह बुधवार को ग्राहकों के जमा किए 92 हजार रुपए बैंक ऑफ इंडिया की डोमचांच शाखा में जमा करने गए थे। उन्हें बोलेरो में बैठा लिया और पैसे लूट लिए। अंकित जब बैंक में जमा पर्ची भर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें धमकाकर बैंक से बाहर ले गया। बैंक से करीब 200 मीटर दूर ले…

Read More

सार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी।मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सत्पथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। इससे पहले…

Read More

खूंटी। जेईई मेन्स 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा में खूंटी के कालामाटी स्थित पीएम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 15 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इसमें से 10 छात्राएं जेईई एडवांस के लिए जगह बना पाई हैं। इन छात्राओं का सपना है इंजीनियर बनना जिन छात्राओं ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है, उनमें महिमा कुमारी (84। 76 पर्सेंटाइल), दिव्या कुमारी (81। 30 पर्सेंटाइल), सिमरन कुमारी (80। 63 पर्सेंटाइल), ललिता पूर्ति (68। 41 पर्सेंटाइल), सुबोधिनी कुमारी (65। 65 पर्सेंटाइल), चांदू टूटी (64। 79 पर्सेंटाइल), प्रमिला टूटी (57। 46 पर्सेंटाइल), जांबी टूटी (62। 64 पर्सेंटाइल) सुषमा कुमारी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर और विजिटिंग रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कोर्ट परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा और किसी भी संदिग्ध…

Read More

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की नोएडा टीम और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात में संदिग्ध आतंकवादी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया। उसे गाजियाबाद के विवेकानंद नगर से पकड़ा गया है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का सक्रिय सदस्य है। वह पिछले तीस साल से फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि मंगत सिंह उर्फ मंगा इससे पहले 11 मार्च, 1993 को गिरफ्तार हुआ था। दो साल बाद जमानत पर छूटने के बाद वह भूमिगत हो गया था। वह…

Read More

–कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी एंबुलेंस के साथ पहुंचे कानपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कारोबारी शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात हाथीपुर गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसे देखो उसी की आंखें नम नजर आईं। रोते बिलखते परिजन आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले शुभम का शव विशेष विमान से लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों…

Read More

रांची। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे इंसानियत की हत्या करार दिया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार काे कहा कि इस घटना में हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या हुई है। पहलगाम में जिन पर्यटकों की हत्या की गई है, उनमें सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम ईसाई और विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के नरसंहार की जितनी भी…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और डीजीपी झारखंड के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को रामगढ़ पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से रांची के मोरहाबादी मैदान से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है। रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि सुमन सौरभ नाम के एक युवक ने सीएम, उनकी पत्नी और झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को रांची के मोरहाबादी मैदान से…

Read More

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालयों और सभी निजी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश 26 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। कक्षा KG से 8वीं तक सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।

Read More

पलामू। पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने गुरुवार को मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, छत्तरपुर थाना क्षेत्र के टेलाड़ी मोड़ में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, जिसे डीटीओ जितेंद्र यादव ने अपने कार्यालयकर्मियों संग मिलकर घायल महिला को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया। घायल महिला अपने पति और बच्चे संग बाइक पर सवार होकर पाटन के किशुनपुर से हरिहरगंज जा रही थी। इसी क्रम में टेलाड़ी मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर गयी,…

Read More

रांची। झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलाने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण और मध्यवर्ती जिले शामिल है। वहीं 26 अप्रैल को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य भर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। पलामू जिले तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। लू के…

Read More