नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और कई अहम विषयों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं।
फिल्म ज़िंदगी नहीं है मगर ज़िंदगी तो फिल्म हरगिज नहीं है। सिने पर्दे के मुकाबले कहीं सख़्त और सर्द है ज़िंदगी। इसकी तस्दीक करनी हो तो गुजरे ज़माने के दिग्गज अभिनेता प्रदीप कुमार से बेहतर दूसरी नजीर नहीं मिलती। प्रदीप कुमार ने महज 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अगले कई दशकों तक हिंदी फिल्मों का प्रमुख चेहरा रहे। उनका असल नाम सितल बटब्याल था। उन्होंने हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। साल 1947 में उन्होंने बांग्ला फिल्म ‘अलकनंदा’ से अभिनय की शुरुआत की। बाद में वह बॉम्बे शिफ्ट हो गए और…
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में नागपुर जिले से तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में मुंबई में रहने वाले दो उत्तर भारतीयों को भी स्थान मिला है। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता मामले में दोषी करार दिए गए सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को कांग्रेस ने सावनेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। भुसावल से राजेश मानवटकर,…
रांची। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सीता सोरेन पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा है कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है। महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है, कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है। जिसको आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस ने एक…
रांची। सीता सोरेन प्रक्ररण पर कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपना पक्ष रखा है। सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर कहा है कि झूठे वीडियो के सहारे सियासी खेल चल रहा है। भाजपा और सीता सोरेन के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा और सीता सोरेन द्वारा मेरे वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया, फिर भी भाजपा की चालबाजियों में मेरे खिलाफ झूठ…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि मइयां सम्मान की ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार के महिला सदस्य के अपमान की चिंता नही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने केलिए, वोट बैंक केलिए कितना नीचे गिरेगे हेमंत सोरेन। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन जी झारखंड आंदोलनकारी की बड़ी बहू, स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी, मुख्यमंत्री की मां समान भाभी ,एक जनप्रतिनिधि हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड का भविष्य खतरे में है। श्री मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उठो साथियों, उठो भाइयों परिवर्तन करना होगा। रोटी बेटी माटी खातिर अब हमको लड़ना होगा। झारखंड के युवा हर रोज कड़वा घूंट पीने को विवश बाबूलाल ने आगे लिखा है कि झारखंड के युवा और छात्र कभी पेपर लीक, तो कभी 5 साल में एक भी परीक्षा के सफल आयोजन ना कराये जाने का कड़वा घूंट हर रोज पीने को विवश हैं। इसके बाद भी जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को युवाओं…
अहमदाबाद। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पोरबंदर से एक आरोपित को पकड़ा है, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। आरोपित युवक कोस्ट गार्ड के शिप की मूवमेंट समेत उसके इक्विपमेंट आदि की जानकारी पाकिस्तान की किसी रिया नाम की युवती को भेजता था। आरोपित पोरबंदर रहने वाला है। एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ ने शनिवार को अहमदाबाद में पत्रकारों को बताया कि पंकज कोटिया नामक आरोपित की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उस पर पिछले 2 महीने से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपित के खिलाफ मिली सूचना के सही पाए जाने पर उसे हिरासत में…
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए। जिस तरह उन्होंने सीता सोरेन के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह सिर्फ सीता सोरेन का ही नहीं बल्कि झारखंड की बहन-बेटी के साथ देश की नारी शक्ति का भी अपमान है। उनको यह नहीं मालूम कि सीता सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु हैं। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन की भाभी…
रांची। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी चारों ओर से घिरते नजर आ रहे हैं। खासकर भाजपा ने उनके बयानों को लेकर तीखा हमला शुरू कर दिया है। अब भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि मंत्री इरफान मियां पर बुलडोजर चलेगा आपने जो सीता का अपमान किया है, वो मेरी भाभी हैं। सरकार बनते ही इसका जवाब आपके घर पर बुलडोजर चला के दूंगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सीएम हेमंत से…