रांची। लोकतंत्र बचाओ अभियान ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कर असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा 23 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हुसैनाबाद में दिये गये सांप्रदायिक चुनावी भाषण के विरुद्ध शिकायत की गयी। मांग की गयी कि उनके विरुद्ध न्यायसंगत और सख्त कार्रवाई हो। पत्र में कहा गया है कि 23 अक्टूबर 2024 को हुसैनाबाद (जपला) पलामू भाजपा के चुनावी सभा में असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने हुसैनाबाद गांव के नाम पर सवाल उठाते हुए मुसलमानों के खिलाफ हिंसापूर्ण बातें कहीं।
Author: shivam kumar
रांची। तमाड़ से एनडीए के प्रत्याशी राजा पीटर ने शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की है। यह मुलाकात बाबूलाल मरांडी के मोरहाबादी स्थित आवास में हुई है। बता दें कि हाल ही में राजा पीटर ने जदयू ज्वाइन किया है। जिसके बाद उन्हें जदयू ने तमाड़ सीट से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि राजा पीटर साल 2009 में हुए तमाड़ उपचुनाव के वक्त सुर्खियों में आये। तब मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी था। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की 9 जुलाई 2008 को बुंडू…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित सभी सांसद और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान राष्ट्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। इस सूची में सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, राजेश वर्मा और आइ शांभवी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। बता दें कि चिराग पासवान चतरा में अपने पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के नामांकन के साथ-साथ सिमिरिया और भावनाथपुर के बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए थे। बिहार…
रांची। चुनाव आयोग के पुलिस आब्जर्वर ने शनिवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऑब्जर्वर आइपीएस राहुल मलिक ने रांची के पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई दिशा-निर्देश भी दिये। इस मौके पर रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 13 जिलों की 30 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 16 जिलों की 36 सीटों पर…
अररिया। फारबिसगंज शहर में लगातार लगते जाम और उससे होने वाली आम नागरिकों के परेशानी को दूर करने एवं जाम की समस्या से निजात को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे से शनिवार को मुलाकात की और समस्या के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद की अध्यक्षता में एसडीएम से मिले प्रतिनिधियों में संजय कुमार डब्लू,वाहिद अंसारी,गुड्डू अली,राहिल खान आदि मौजूद थे। एसडीएम को सौंपे गए आवेदन में।बताया गया कि फारबिसगंज शहर में सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक जाम विकराल समस्या बन चुका है।जिसके कारण…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक या वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 12 डी उपलब्ध करा दें। रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और जिलों के पुलिस पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि अनुपस्थित वोटर, जो पोस्टल बैलट से मतदान की अर्हता रखते हैं और इच्छुक हैं, उन मतदाताओं को…
-अधिकारियों से तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा रांची। जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के जरिये आदिवासी महिला और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग( एनसीएसटी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार, आयोग ने मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, जामताड़ा के उपायुक्त कुमुद सहाय और एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब को आयोग ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग…
रांची। टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राय को बीजेपी ने झारखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।श्री राय बीजेपी के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।हाल के दिनों में उनके जेएमएम में जाने की चर्चा चली थी। रविंद्र राय वर्तमान में बीजेपी के ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक थे और प्रदेश कार्यसमिति में बतौर सदस्य की भूमिका में थे। बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमें जिम्मेदारी दी गई है, उसे हम पूरा करने…
विशेष चार विधायक 2024 के संसदीय चुनाव में जीत कर सांसद बन गये एक सांसद भी इस बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम खत्म हो गया है और दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम अभी चल रहा है। इस चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। झारखंड विधानसभा के इस चुनाव का एक बेहद दिलचस्प पहलू घोषित उम्मीदवारों की…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अभिषेक कुमार बताया गया है। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ आरपीएफ बेहद अलर्ट है। ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चालू है। इसी क्रम में आरपीएफ ने ट्रेन नंबर 18622 एक्सप्रेस के आगमन के समय रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने देखा कि…
रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा ने अब तक 74 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में जयराम महतो खुद बेरमो सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। इस तरह जयराम ने डुमरी और बेरमो दोनों सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं रांची सीट से प्रत्याशी को भी बदला गया है। अब रांची सीट से प्रेम नायक की जगह राजकिशोर महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। शनिवार को जयराम की पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें बेरमो से जयराम महतो, चंदनक्यारी से अर्जुन रजवार, खिजरी से सरिता तिर्की,…